Tag: पुष्कर सिंह धामी

13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, CM धामी ने तैयारियों की समीक्षा

13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, CM धामी ने तैयारियों की समीक्षा

देहरादून
प्रवासी उत्तराखण्डियों के अनुभव और विशेषज्ञता का राज्य के विकास में लिया जाएगा लाभहिमांतर ब्यूरो, देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में 13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सम्मेलन का आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश-दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवासी उत्तराखण्डी अपनी प्रतिभा, परिश्रम और उपलब्धियों से प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उनके अनुभव, विशेषज्ञता और सुझाव राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह सम्मेलन प्रवासी उत्तराखण्डियों को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ प्रदेश के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने अधिक...
अंतरराष्ट्रीय लेखक गांव महोत्सव में युवा संगम के प्रतिनिधियों ने की सहभागिता

अंतरराष्ट्रीय लेखक गांव महोत्सव में युवा संगम के प्रतिनिधियों ने की सहभागिता

देहरादून
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- युवा संगम से सुदृढ़ हो रही राष्ट्रीय एकता की भावनाहिमांतर ब्यूरो, (थानो) देहरादून ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से संचालित ‘युवा संगम’ कार्यक्रम के अंतर्गत पश्चिम बंगाल से उत्तराखंड पहुंचे युवा प्रतिनिधियों ने थानो स्थित लेखक गांव में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। लगभग 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति वाले इस महोत्सव में कला, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। पश्चिम बंगाल से आए युवाओं ने इन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए देश की सांस्कृतिक विविधता और एकता का संदेश दिया। महोत्सव के विशेष सत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टमटा, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ...
अटल जी आज होते तो लेखक गाँव को देखकर अत्यंत प्रफुल्लित होते : मुख्यमंत्री धामी

अटल जी आज होते तो लेखक गाँव को देखकर अत्यंत प्रफुल्लित होते : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून
  60 से अधिक देशों के साहित्यकारों और प्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ पाँच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महोत्सव संपन्नहिमांतर ब्यूरो, देहरादूनथानों स्थित लेखक गाँव में आयोजित पाँच दिवसीय लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव–2026 का गुरुवार को साहित्य, संस्कृति, कला और विश्वबंधुत्व के संदेश के साथ समापन हुआ। समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ तथा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने वीडियो संदेश के माध्यम से महोत्सव की सफलता पर शुभकामनाएँ दीं। आयोजन में 60 से अधिक देशों के साहित्यकारों, प्रवासी भारतीयों, कलाकारों, शिक्ष...
CM धामी ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

CM धामी ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

देहरादून
  नशे के खिलाफ लड़ाई सरकार और पुलिस की ही नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्रीहिमांतर ब्यूरो, देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को नशामुक्त उत्तराखण्ड की शपथ दिलाई और युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजनों से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ती है और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने इस पहल के लिए ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन, आयोजकों और विशेष र...
दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

देहरादून
 हिमांतर, देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, संयम, कर्तव्यपालन और आदर्श आचरण की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी सत्य की विजय और अधर्म के अंत का प्रतीक है। रावण के पास अपार संपत्ति, सामर्थ्य और विशाल सेना होने के बावजूद अहंकार तथा मर्यादा का उल्लंघन उसके पतन का कारण बना। वहीं भगवान श्रीराम ने पिता के वचन की रक्षा के लिए राजसुख त्यागकर चौदह वर्ष का वनवास स्वीकार किया और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।उन्होंने कहा कि दशहरा केवल रावण के पुतले के दहन का पर्व नहीं, बल्कि आत्ममंथन और आत...
बर्नीगाड़ को 215 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, महाविद्यालय और मिनी स्टेडियम की घोषणा

बर्नीगाड़ को 215 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, महाविद्यालय और मिनी स्टेडियम की घोषणा

उत्तरकाशी
  मुख्यमंत्री धामी ने सेवा सेतु अभियान में किया प्रतिभाग, कहा- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकतानीरज उत्तराखंडी, बर्नीगाड़/उत्तरकाशीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ (कुंवा) में आयोजित सेवा सेतु अभियान के तहत जिलास्तरीय शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने करीब 215 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का शुभारंभ कर क्षेत्र को उच्च शिक्षा की महत्वपूर्ण सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना और शासनादेश जारी करना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। सेवा सेतु अभियान इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।महाविद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण जल्द मु...
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर: धामी

कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर: धामी

देहरादून
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन देकर किया सम्मानित, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर दिया जोरहिमांतर वेब डेस्कदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कन्या पूजन की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब बेटियों को सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें। बेटियां केवल परिवार की खुशियों का आधार नहीं, बल्कि समाज की शक्ति और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। मुख्यमंत्री रविवार को देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम’ को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 149 मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बालिका...
राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष: बाबा विश्वनाथ के दरबार में PM Modi के लिए CM Dhami की विशेष पूजा

राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष: बाबा विश्वनाथ के दरबार में PM Modi के लिए CM Dhami की विशेष पूजा

उत्तरकाशी
 हिमांतर वेब डेस्कउत्तरकाशी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी के पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। देवभूमि उत्तराखंड से प्रधानमंत्री के लिए की गई यह प्रार्थना केवल उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु तक सीमित नहीं रही। मुख्यमंत्री धामी ने इसे प्रधानमंत्री मोदी के ढाई दशक के सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा और भारत के विकास से जोड़ते हुए उनके नेतृत्व में देश के आगे बढ़ते रहने की कामना भी की।सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को बताया राष्ट्रसेवा का काल पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को राष्ट्...
332 नव नियुक्त कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी बोले- सेवाभाव से निभाएं जिम्मेदारी

332 नव नियुक्त कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र, CM धामी बोले- सेवाभाव से निभाएं जिम्मेदारी

देहरादून
 हिमांतर वेब डेस्क, देहरादूनदेहरादून, 05 अक्टूबर 2026। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयुष विभाग और कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें आयुष विभाग के 271 और ईएसआई योजना के तहत 61 एलोपैथिक फार्मेसी अधिकारी शामिल हैं।नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्मिकों से सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष और ईएसआई से जुड़े कार्मिकों का काम सीधे लोगों के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा है। दूर-दराज से सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचने वाले लोग व्यवस्था से उम्...
विभिन्न राज्यों की संस्कृति और नवाचार से सीखें उत्तराखण्ड के युवा: धामी

विभिन्न राज्यों की संस्कृति और नवाचार से सीखें उत्तराखण्ड के युवा: धामी

देहरादून
  हरियाणा भ्रमण पर जा रहे युवाओं को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, कहा- अच्छी कार्यप्रणालियों और अनुभवों को उत्तराखण्ड में भी करें साझाहिमांतर ब्यूरो, देहरादूनदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखण्ड के युवाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय भ्रमण युवाओं को विभिन्न राज्यों की संस्कृति, जीवनशैली, विकास कार्यों और नवाचारी पहलों को करीब से समझने का अवसर देते हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे हरियाणा की संस्कृति, इतिहास, खान-पान, खेल परंपरा, कृषि और स्थानीय जीवनशैली को समझें। साथ ही वहां के युवाओं, खिलाड़ियों, किसानों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों से संवाद कर उनके अनुभवों से सीखें।धामी ने कहा कि युवा दूसरे राज्यों में अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणालियों औ...