Tag: नौगांव

स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर नौगांव में जनआंदोलन, अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा

स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर नौगांव में जनआंदोलन, अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो | नीरज उत्तराखंडी | नौगांव (उत्तरकाशी)यमुना घाटी के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगांव में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति के विरोध में सोमवार को क्षेत्रवासियों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल परिसर में एकत्र हुए और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चारधाम यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव और यमुना घाटी के हजारों लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद सीएचसी नौगांव वर्षों से विशेषज्ञ चिकित्सकों, तकनीकी कर्मचारियों और मूलभूत संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य स...
पृथक रवांई जनपद की मांग को लेकर पुरोला में विशाल प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

पृथक रवांई जनपद की मांग को लेकर पुरोला में विशाल प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडीरवांई क्षेत्र को पृथक जनपद का दर्जा देने की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने सोमवार को पुरोला नगर में विशाल रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य बाजार से होते हुए तहसील परिसर पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम तहसीलदार कमल सिंह राठौर के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र पृथक रवांई जनपद के गठन की घोषणा नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।खेल मैदान से शुरू हुई जनआक्रोश रैली संघर्ष समिति के संयोजक प्रकाश कुमार और अध्यक्ष बलदेव असवाल के नेतृत्व में रैली खेल मैदान से शुरू हुई। रैली कुमोला रोड, मोरी रोड, नगर क्षेत्र और मुख्य बाजार से गुजरते हुए तहसील परिसर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने “पृथक रवांई जनपद बनाओ” औ...
चारधाम यात्रा से पहले चरमराईं स्वास्थ्य सेवाएं: टेक्नीशियन न होने से ठप एक्सरे और जांचें

चारधाम यात्रा से पहले चरमराईं स्वास्थ्य सेवाएं: टेक्नीशियन न होने से ठप एक्सरे और जांचें

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडी, नौगांव (उत्तरकाशी)चारधाम यात्रा शुरू होने से ठीक पहले उत्तरकाशी जनपद के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर संकट से गुजर रही हैं. आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत एक्सरे और लैब टेक्नीशियनों का वार्षिक अनुबंध समाप्त होने के कारण पिछले करीब एक माह से कई अस्पतालों में एक्सरे और पैथोलॉजी जांचें ठप पड़ी हैं. सबसे ज्यादा असर यमुनोत्री धाम के प्रमुख यात्रा पड़ाव नौगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में देखने को मिल रहा है. यहां टेक्नीशियन के अभाव में एक्सरे मशीन बंद है, जबकि पैथोलॉजी जांचें भी नियमित रूप से नहीं हो पा रही हैं. इससे स्थानीय मरीजों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी परेशानी बढ़ने की आशंका है. जानकारी के अनुसार, नौगांव, बड़कोट, डुंडा, चिन्यालीसौड़ और भटवाड़ी ब्लॉकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मार्च ...
नौगांव 3K आउटलेट: एफपीओ और स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने के निर्देश

नौगांव 3K आउटलेट: एफपीओ और स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने के निर्देश

उत्तरकाशी
  कृषि विभाग के सहयोग से विकास खण्ड नौगांव में संचालित 3K आउटलेट केंद्र का मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने निरीक्षण कियाहिमांतर ब्यूरो, नौगांवनिरीक्षण के दौरान उन्होंने कृषक उत्पादन संगठन (FPO) द्वारा संचालित कृषि गतिविधियों को और अधिक प्रभावशाली बनाने के निर्देश मुख्य कृषि अधिकारी को दिए. मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्थानीय उत्पादों की पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग आधुनिक स्वरूप में की जाए, ताकि बाजार में उनकी मांग बढ़ाई जा सके. उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आजीविका गतिविधियों को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न संगठनों से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को समय-समय पर प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जाए, जिससे वे अपनी आजीविका गतिविधियों का विस्तार कर सकें.निरीक्षण के दौरान मुख्य कृषि अधिकारी एस.एस. वर्मा ने अवगत कराया कि कृषि विभाग के अंतर्गत गठित पर्वतीय कृषि उत्पादक एफपीओ ...
स्वच्छता ही सेवा: नौगांव की गली–गली से उठी सफाई की अलख

स्वच्छता ही सेवा: नौगांव की गली–गली से उठी सफाई की अलख

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, नौगांव उत्तरकाशी2 अक्तूबर, गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का दिन… सुबह की हल्की धूप में नौगांव नगर पंचायत का मुख्य चौक कुछ अलग ही नजारा बयां कर रहा था। यहाँ नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार, वार्ड सभासद और अधिशासी अधिकारी शिवानी रावत के साथ सैकड़ों लोग गांधीजी और शास्त्रीजी की प्रतिमा के सामने एकत्र हुए। फूलों से सजी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मानो सभी ने संकल्प लिया हो— “गांधी का सपना, स्वच्छ भारत अपना।”17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक चला स्वच्छता पखवाड़ा पिछले पखवाड़े से ही नौगांव की गलियों और मोहल्लों में असाधारण हलचल थी। नगर पंचायत ने “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम को एक जनअभियान का रूप दिया। स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चे हाथों में झाड़ू थामे, पोस्टर लिए, स्वच्छता के नारे लगाते दिखाई दिए। सातों वार्डों में कूड़ा प्रबंधन और सफाई अभियान चले।...
हिंसर संस्था नौगांव उत्तरकाशी को मिला एसडीजी अचीवर अवार्ड 2023-24

हिंसर संस्था नौगांव उत्तरकाशी को मिला एसडीजी अचीवर अवार्ड 2023-24

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जिले के नौगांव में कार्यरत Society for Himalayan Essential Natural and Social Research (HENSR) संस्था, नौगांव को SDG Achiver Award 2023-24 से नवाजा गया. यह अवार्ड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों संस्था की सचिव (रेड राइस लेडी) स्वतंत्री बंधानी को मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में दिया गया.संस्था को सतत कृषि, खाद्य सुरक्षा एवं बेहतर पोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह अवार्ड दिया गया. हिंसर संस्था उत्तरकाशी जिले के नौगांव और पुरोला विकासखंड में लाल धान और श्रीअन्न की खेती पर विगत एक दसक से कार्य कर रही है. संस्था द्वारा लाल चावल और श्रीअन्न में मंडवा, झंगोरा, कौणी, चौलाई के संरक्षण और संवर्धन पर कार्य किया जा रहा है, जिसमे मुख्यतः तीन स्तर उत्पादन, प्रशसकरण और विपणन पर संगठनात्मक रूप से कार्य किया जा रहा है. एसडीजी अचीवर अवार्ड समारोह में उत्त...
रवांल्टी भाषा को बचाने के लिए विचार गोष्ठी एवं रवांल्टी विशेषांक का विमोचन

रवांल्टी भाषा को बचाने के लिए विचार गोष्ठी एवं रवांल्टी विशेषांक का विमोचन

उत्तरकाशी
नौगांव (उत्तरकाशी). यमुना वैली पब्लिक स्कूल में हिमांतर प्रकाशन से प्रकाशित रवांल्टी कविता विशेषांक का विमोचन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया. देश के ख्यातिलब्ध साहित्यकार महावीर रवांल्टा को वाल्मीकीय रामायण का रवांल्टी में संक्षिप्त अनुवाद करने के लिए सम्मानित किया गया. इस दौरान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया.इस मौके पर महावीर रवांल्टा ने कहा कि अपनी भाषा को बचाने के लिए हमें और अधिक गंभीर और सामूहिक प्रयास करने होंगे. उन्होंने रवांल्टी में कविता लेखन करने वाले युवाओं को प्रेरित करने के साथ यह संदेश भी दिया कि वे गंभीरता से लेखन करें. साथ ही यह भी कहा कि लेखन तभी अच्छा होगा, जब अध्ययन गहन होगा. इस दौरान महावीर रवांल्टा ने अपने प्रेरक संस्मरण भी सुनाए.जय प्रकाश सेमवाल ने कहा कि अपनी भाषा पर सबको गौरव होना चाहिए. अपनी लोकभाषा हमें अपनों से जोड़ने का काम करती है. डॉ. वीरेंद्र चंद न...
उत्तरकाशी: यहां बेकरी में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

उत्तरकाशी: यहां बेकरी में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

उत्तराखंड हलचल
नौगांव: नौगांव बाजार में देर रात एक बेकरी में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जिला आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को फायर ब्रिगेड को आग लगने की सुचना मिली। जिसके बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंच गई। लेकिन, आग विक्राल हो चुकी थी। स्थिति को देखते हुए  पुरोला से भी फायर टेंडर को बुलाया गया। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिस समय दुकान में आग लगी, मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। दुकान विपिन कुमार पुत्र मगन लाल की बताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ...
नौगांव-बड़कोट: कंसेरू के भगवान सिंह को नशेड़ियों ने लूटा

नौगांव-बड़कोट: कंसेरू के भगवान सिंह को नशेड़ियों ने लूटा

उत्तरकाशी
देहरादून: पहाड़ से देहरादून अपने काम से आने लोगों के लिए यह खबर किसी सबक से कम नहीं है। अगर आप भी कभी किसी काम से देहरादून आते हैं तो ऐसे किसी पर भरोसा ना करें। आपके साथ धोखा भी हो सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि  ऐसी ही एक मामला सामने आया है। इसलिए सावधान! किसी पर ऐसे ही भरोसा ना करें। उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के कनसेरु गांव (बड़कोट) निवासी भगवान सिंह देहरादून आए थे। जानकारी के अनुसार उनको बकरा मंडी जाना था। इस दौरान उनको स्कूटी पर सवार दो लड़के मिले। दोनों ने उनकी मदद करने की बात कही और अपने साथ स्कूटर पर बैठा लिया। उनको इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनके साथ कुछ बुरा होने वाला है। अपने भोलेपन के कारण वो उनके साथ बैग गए। इसके बाद उनके साथ जो कुछ हुआ, वो सबके सामने है। उनको अपने साथ लेजाने वाले युवक नशेड़ी थे। दोनों ने भगवान सिंह के साथ मारपीट भी की और 45 हजार रुपये भी लूट लिए।...
पुरोला : फरार हुई एक नाबालिका को पुलिस ने विकासनगर से आरोपितों सहित दबोचा

पुरोला : फरार हुई एक नाबालिका को पुलिस ने विकासनगर से आरोपितों सहित दबोचा

उत्तरकाशी
तहरीर मिलने के 6 घण्टे में ही अपहृता को बरामद कर आरोपितों को किया गिरफ्तारनीरज उत्तराखंडी, पुरोलापुरोला क्षेत्र से नौगांव ननिहाल मेले में गई एक गांव की कक्षा10 वीं में अध्यनरत फरार छात्रा को पुलिस ने तत्वरित कार्यवाही कर तहरीर मिलनें के छह घंटे के अंतराल में डाकपत्थर,विकासनगर से बरामद किया. वहीं एक महिला समेत तीन आरोपितों को डाकपत्थर से गिरफ्तार कर लिया गया जहां युवती को कहीं और भेजनें की योजना बनानें की फिराक में थे.नौगांव के भाटिया गांव भाई बहनों के साथ ननिहाल मेले में अपनें नाना के घर गई थी किंतु उसी दिन सांय जब मेला समाप्त हो गया तो छात्रा अचानक कहीं गायब हो गई जिसकी घर,गांव व रिस्तेदारो एवं नौगांव, हुडोली आदि जगहों में खोजबीन की गई. 16 जून शुक्रवार को छात्रा के पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने छात्रा का मोबाइल नंबर ट्रेस किया जिसकी लोकेशन विकासनगर की मिली.पुलिस ने च...