Tag: दुर्गेश्वर लाल

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के बदले सुर, व्यवहार पर जताया खेद, बताया परिवारिक मामला

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के बदले सुर, व्यवहार पर जताया खेद, बताया परिवारिक मामला

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच विवाद अब थमता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि जिस समस्या के समाधान के लिए वो मंत्री और मुख्यमंत्री से मिले, उसका समाधान हुआ या नहीं? लेकिन, इतना जरूर है कि मंत्री के साथ अपने व्यवहार को लेकर उन्होंने खेद जताया है। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के सामने किए गए व्यवहार पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने मंत्री सुबोध उनियाल को पिता तुल्य बताते हुए कहा कि यह परिवार का मसला है। विवाद के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी विधायक को तलब किया। अध्यक्ष ने कहा मामले का समाधान किया जाएगा। उत्तरकाशी जिले के दो अलग-अलग वन प्रभागों में तैनात डीएफओ दंपती को हटवाने की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और भाजपा के पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के बीच तीखी बहस हो गई। बात यहां...
उत्तराखंड : अपनी ही सरकार के मंत्री के खिलाफ विधायक का धरना, लगाए ये गंभीर आरोप

उत्तराखंड : अपनी ही सरकार के मंत्री के खिलाफ विधायक का धरना, लगाए ये गंभीर आरोप

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: BJP विधायक दुर्गेश्वर लाल कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने वन मंत्री पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही वो DFO अभिलाष और DFO कुंदन कुमार के ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं।पुरोला से BJP विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि दोनों आम जनता को बेवजह परेशान कर रहे हैं। दरअसल, पुरोला विधानसभा में कुछ समय से नए नियमों के कारण यहां आने वाले सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण पिछले कुछ दिनों से स्थानीय टूरिस्ट गाइड और होटल और होम स्टे संचालक सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं। वन मंत्री से वार्ता करने पहुंचे थे, लेकिन वार्ता असफल हो गई। जिससे नाराज विधायक मंत्री के आवास के बाहर ही धरने पर बैठ गए। विधायक ने मंत्री पर अपमानित करने का आरोप भी लगाया है।...