Tag: जौनसारी

खटीमा एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा : जुएल ओराम

खटीमा एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा : जुएल ओराम

चम्‍पावत
 हिमांतर ब्यूरो, खटीमाकेंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने खटीमा स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से करीब 10 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले छात्रावास की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। उत्तराखंड आदि रंगोत्सव को संबोधित करते हुए ओराम ने कहा कि विद्यालय में 240 बालक और 240 बालिकाओं सहित कुल 480 विद्यार्थियों के अध्ययन की व्यवस्था होगी। उन्होंने विद्यालय के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जनजातीय समुदायों के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1999 में जनजातीय ...
जौनसार का गौरव: नरदेव वर्मा बने UPSC में निदेशक

जौनसार का गौरव: नरदेव वर्मा बने UPSC में निदेशक

देहरादून
संघ लोक सेवा आयोग में सेवा देने वाले पहले जौनसारी व्यक्तित्वनीरज उत्तराखंडी, चकराताजौनसार बावर क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है- कनबुआ गांव के नरदेव वर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया है. वे इस प्रतिष्ठित संस्था में सेवा देने वाले पहले जौनसारी व्यक्तित्व बन गए हैं. इससे पूर्व वे आयोग में संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत थे और अब पदोन्नति पाकर निदेशक बने हैं. वर्मा की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से हुई, इंटर की पढ़ाई जौनसार बावर इंटर कॉलेज साहिया से पूरी की और आगे की पढ़ाई डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून से की. निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. उनकी सफलता न केवल परिवार, बल्कि पूरे जौनसार बावर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है. समाज के लोग इसे अपनी सामूहिक अस्मिता और संघर्षशीलता का प्रतीक मान रहे हैं. संघ लोक सेव...
दुदबोली का सम्मान : प्रतिवर्ष सम्मानित 4 नवोदित उदयीमान लेखक

दुदबोली का सम्मान : प्रतिवर्ष सम्मानित 4 नवोदित उदयीमान लेखक

देहरादून
गढ़वाली-कुमाउनी एवं जौनसारी तथा हिन्दी भाषा में 4 नवोदित उदयीमान लेखकों को प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाएगा- पुष्कर सिंह धामी वर्ष 2014 के बाद बुधवार को सचिवालय में पहली बार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड भाषा संस्थान की बैठक हुई. संस्थान की प्रबन्ध कार्यकारिणी एव साधारण सभा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2023-24 में राज्य सरकार की ओर से प्रथम बार लोक भाषाओं व लोक साहित्य में कुमाउनी, गढ़वाली, अन्य उत्तराखण्ड की बोलियों व उपबोलियों, पंजाबी एवं उर्दू में दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन व अनवरत साहित्य सेवा तथा हिन्दी में उत्कृष्ट महाकाव्य/खण्डकाव्य रचना, काव्य रचना कथा साहित्य व अन्य गद्य विधाओं के लिए प्रतिवर्ष उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान प्रदान करने घोषणा की. इसके साथ ही गढ़वाली, कुमाउनी व जौनसारी तीन लोक भाषाओं तथा हिन्दी भाषा में 4 नवोदित...
जौनसारी-बावरी कवि सम्मेलन : पलायन की पीड़ा पर्यावरण संरक्षण का संदेश सहित भ्रष्टाचार व राजनीति पर कसे तंज

जौनसारी-बावरी कवि सम्मेलन : पलायन की पीड़ा पर्यावरण संरक्षण का संदेश सहित भ्रष्टाचार व राजनीति पर कसे तंज

देहरादून
हिमांतर ब्यूरो, विकासनगरजौनसारी बोली को भाषा का दर्जा दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले जौनसारी कवि रत्न स्वर्गीय रतन सिंह जौनसारी व पं शिव राम शर्मा का भावपूर्ण स्मरण के साथ रवांल्टी बोली भाषा की भांति विगत रविवार को  विकास नगर के जौनसार बावर भवन में प्रथम  जौनसारी बावरी बोली भाषा का कवि सम्मेलन मुख्य अतिथि पदम श्री प्रेम चंद शर्मा की  गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गयाl देर से आए पर दुरूस्त की यह अभिनव पहल लोक बोली भाषा को बचाने में अहम भूमिका  अदा करेगी.सम्मेलन में लोक भाषा के 8 कवियों ने भाग लिया और कविता के माध्यम से जौनसारी  रीति-रिवाजों पलायन की पीड़ा पर्यावरण संरक्षण का संदेश सहित भ्रष्टाचार व राजनीति पर तंज कसे तो वही हास्य व श्रृंगार रस की कविता पढ़ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर हंसने गुदगुदाने को मजबूर किया. मुख्य अतिथि पदम श्री प्रेम चंद शर्मा ने अपने कव...
आज बहुत याद आते हैं ‘हिरदा कुमाउंनी’

आज बहुत याद आते हैं ‘हिरदा कुमाउंनी’

स्मृति-शेष
हीरा सिंह राणा के जन्मदिन (16 सितंबर) पर विशेषडॉ. मोहन चंद तिवारी16 सितंबर को उत्तराखंड लोक गायिकी के पितामह, लोकसंगीत के पुरोधा तथा गढ़वाली-कुमाउंनी  और जौनसारी अकादमी, दिल्ली सरकार के उपाध्यक्ष रहे श्री हीरा सिंह राणा जी का जन्मदिन है. बहुत  दुःख की बात है कि कुमाउंनी लोक संस्कृति को अपनी पहचान से जोड़ने वाले 'हिरदा कुमाउंनी ' आज हमारे बीच नहीं हैं. becauseअभी कुछ महीने पहले उनका निधन हो गया है. विश्वास नहीं होता है कि “लस्का कमर बांध, हिम्मत का साथ फिर भोल उज्याई होलि,  कां ले रोलि रात”- जैसे ऊर्जा भरे बोलों से जन जन को कमर कस के हिम्मत जुटाने का साहस बटोरने और रात के अंधेरे को भगाकर उजाले की ओर जाने की प्रेरणा देने वाले 'हिरदा' इतनी जल्दी अपने चाहने वालों से विदा ले लेंगे. लोक संस्कृति के संवाहक राणा जी का अचानक चला जाना समूचे उत्तराखण्डी समाज के लिए बहुत दुःखद है और पर्वतीय ...