Tag: ओसला

उत्तरकाशी : मोरी में प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत, हेली सेवा पहुंचने से पहले अमिना ने तोड़ा दम

उत्तरकाशी : मोरी में प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत, हेली सेवा पहुंचने से पहले अमिना ने तोड़ा दम

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो, मोरी (उत्तरकाशी)मोरी विकासखंड के सीमांत क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गंगाड़ निवासी शंकर दास उर्फ बब्लू दास की पत्नी अमिना की प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उन्हें उपचार के लिए ओसला से गंगाड़ लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, उनके नवजात शिशु की भी ओसला में मौत हो गई। मां और नवजात की मौत से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, अमिना कुछ दिनों से अपने मायके ओसला में रह रही थीं। प्रसव के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए ओसला से गंगाड़ लेकर निकले, लेकिन दुर्गम रास्ते में उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। अमिना की गंभीर हालत को देखते हुए हेली सेवा की व्यवस्था के लिए पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल से संपर्क किया गया। विधायक की ओर से तत्काल हेली सेवा उपल...
गंगाड़ शिविर में शिक्षक की गैरहाजिरी पर हंगामा, डीएम ने दिए जांच के आदेश

गंगाड़ शिविर में शिक्षक की गैरहाजिरी पर हंगामा, डीएम ने दिए जांच के आदेश

उत्तराखंड हलचल
 हिमांतर ब्यूरो, पुरोला (उत्तरकाशी)जनपद के सुदूर मोरी विकासखंड की ग्राम पंचायत गंगाड़ में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने ओसला में तैनात एक शिक्षक के लंबे समय से स्कूल से गैरहाजिर रहने का गंभीर मुद्दा उठाया. ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक की अनुपस्थिति से विद्यालय का संचालन प्रभावित हो रहा है और बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. इस पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षाधिकारी को तत्काल मौके पर निरीक्षण कर सत्यापन करने और शिकायत सही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. शिविर में कुल 33 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें दूरसंचार (मोबाइल कनेक्टिविटी), विद्युत आपूर्ति और सड़क जैसी बुनियादी समस्याएं प्रमुख रहीं. जिलाधिकारी की अध्यक्षता और विधायक दुर्गेश लाल की मौजूदगी में ग्रामीणों ने तालुका–गंगाड़ मोटर मार्ग को सुचारू करने की मांग भी प...