
पीजीडीएवी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में ‘विकसित भारत क्लब’ के तहत ‘लक्ष्य 2047’ पर मंथन
हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीविकसित भारत-2047 के विज़न को साकार करने की दिशा में पीजीडीएवी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने ‘लक्ष्य 2047’ शीर्षक से एक दिवसीय यूथ कॉन्क्लेव का आयोजन किया. इस अवसर पर कॉलेज परिसर में ‘हुनर बाजार’ का आयोजन भी किया गया, जिसके तहत दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई. प्रदर्शनी में हस्तशिल्प से लेकर विविध प्रकार के क्राफ्ट उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे. इसके अलावा, छोटे व्यवसायियों और स्टार्टअप से जुड़े उद्यमियों ने भी अपने-अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए.विकसित भारत-2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका और दृष्टिकोण को समझने के उद्देश्य से ‘नीति-2047’, ‘भारत दर्शन’ और ‘युवा वाणी’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए.
‘नीति-2047’ के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय के लगभग 20 कॉलेजों के विद्यार्थिय...



