
उत्तरकाशी में SIR की कवायद तेज, 63,717 नोटिस जारी; 13,646 मामलों की हो चुकी सुनवाई
तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 61,182 मतदाताओं को नोटिस वितरित,
558 मतदान केंद्रों पर बीएलओ जुटे पुनरीक्षण कार्य मेंहिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशीनिर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत उत्तरकाशी जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अब तक 63,717 नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें से 61,182 नोटिस मतदाताओं को वितरित किए जा चुके हैं। वितरित नोटिसों में से 13,646 मामलों की सुनवाई भी पूरी हो चुकी है।जिले के कुल 558 मतदान केंद्रों पर बीएलओ और निर्वाचन कार्मिक मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में जुटे हैं। नोटिस प्राप्त मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के साथ ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत मामलों की सुनवाई की जा रही है।पुरोला में सबसे अधिक मामलों की सुनवाई
विधानसभ...


