
उत्तराखंड : UKSSSC कराएगा ये 13 परीक्षाएं, UKPSC से मिलेंगी वापस
देहरादून: भर्ती घोटाले और पेपर लीक कांड के बाद उत्तराखंड अधीनस्त चयन सेवा आयोग (UKSSSC) लगातार अपनी खोई साख को बचाने के लिए प्रयास कर रहा है। कुछ परीक्षाओं को आयोग बहुत अच्छे से संपन्न करा चुका है। इस बीच आयोग के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने UKSSSC से लोक सेवा आयोग (UPSC) को हस्तांतरित की गई 13 परीक्षाओं को वापस UKSSSC से कराने की मंजूरी दे दी है।
सरकार ने पिछले साल सितंबर में UKSSSC की पांच परीक्षाएं घपलों की आशंका में रद कर दी थी, जबकि 18 परीक्षाएं राज्य लोक सेवा आयोग (UKPSC) को हस्तांतरित की थी। लोक सेवा आयोग में भी भर्ती घपले सामने आने के बाद इन परीक्षाओं का कैलेंडर गड़बड़ा गया था। आयोग पटवारी, पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, सहायक लेखाकार, जेल बंदी रक्षक की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर पाया था। व्यवस्थाएं ढर्रे पर आने के बाद यूकेएसएसएससी सरकार से लगातार पूर्व में हस्तांतरित परीक्षाएं वापस करन...







