उत्तराखंड हलचल

UKSSSC Paper Leak मामाला : ज़मानत के विरुद्ध हाई कोर्ट जाएगी एसटीएफ

UKSSSC Paper Leak मामाला : ज़मानत के विरुद्ध हाई कोर्ट जाएगी एसटीएफ

देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के क्रम में परीक्षा लीक प्रकरण में संगठित गिरोह के मास्टरमाइंड पर कठोर कार्यवाही हेतु एसटीएफ़ द्वारा हाई कोर्ट जाने की तैयारी की जा रही है. एसटीएफ उत्तराखंड ने ऐसे संगठित गिरोह को चलाने वाले माफिया जिनकी जमानत न्यायलय द्वारा हुई है उस आदेश के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय में अपील की तैयारी कर ली है.मुख्यमंत्री उत्तराखंड के आदेश के क्रम में की कोई भी दोषी बख्शा न जाए के क्रम में आज एसटीएफ द्वारा 42 वे अभियुक्त को स्नातक परीक्षा लीक प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है.अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वर्ष 2021 में आयोजित वीपीडीओ भर्ती पेपर लीक प्रकरण से सम्बंधित अभियोग में विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त योगेन्द्र सिह उर्फ बंटी पुत्र स्व. हरि सिह उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम जितनपुर थाना धामपुर (केएम इंटर कॉलेज धामपुर में टीचर) को परीक्षा लीक प्रक...
महिला समूहों का कमाल : केदारनाथ में प्रसाद बेचकर किया 43.50 लाख रुपए का करोबार

महिला समूहों का कमाल : केदारनाथ में प्रसाद बेचकर किया 43.50 लाख रुपए का करोबार

रुद्रप्रयाग
महिला समूहों के लिए सौगात भरी रही केदारनाथ यात्राहिमांतर वेब डेस्कविभिन्न महिला समूहों ने यात्रा के दौरान करीब 48 लाख रुपए का किया कारोबार. अकेले केदारनाथ प्रसाद से हुआ लगभग 44 लाख का व्यवसाय.  100 से अधिक महिलाओं को मिला सीधा रोजगारकोरोनाकाल के बाद पटरी पर लौटी श्री केदारनाथ धाम यात्रा इस बार जिले के लिए कई सौगात दे गई. यात्रा से सीधे तौर पर जुड़े लोग दो सालों से सुचारु यात्रा का इंतजार कर रहे थे, इस वर्ष रिकाॅर्ड 15 लाख, 63 हजार से ज्यादा यात्रियों ने केदारनाथ धाम पहुंचकर इस इंतजार को समाप्त किया. जिले में संचालित महिला समूहों के लिए भी यह यात्रा सुखद साबित हुई, कोरोनाकाल के बाद इस वर्ष महिला समूहों के व्यवसाय को नई ऊंचाइयां मिली. केदारनाथ यात्रा से जुडे़ विभिन्न महिला समूहों ने इस वर्ष करीब 48 लाख रुपए का व्यापार किया.यात्रा से मिला आत्मनिर्भरता को आधार माननीय प्रधान...
बाबा केदार : 27 अक्टूबर भैया दूज के अवसर पर बंद होंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

बाबा केदार : 27 अक्टूबर भैया दूज के अवसर पर बंद होंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

रुद्रप्रयाग
आज भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली को विधि-विधान से श्री केदारनाथ मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित किया गयाहिमांतर वेब डेस्कश्री केदारनाथ धाम के कपाट कल 27 अक्टूबर बृहस्पतिवार प्रात: साढे आठ बजे शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे. तथा भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ प्रस्थान करेगी. आज प्रात: पूर्व मुख्यमंत्री/ सांसद डा. रमेश पोखरियाल "निशंक" ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किये. कपाट बंद होने की पूर्व संध्या पर हजारों की संख्या में भक्तगण बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे हैं. कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत आज भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली को विधि- विधान से पूजा-अर्चना पश्चात  मंदिर परिसर में लाया गया मंदिर की परिक्रमा के बाद डोली को मंदिर  के अंदर प्रतिष्ठित कर दिया गया. इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ...
ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एस के शेरोन ने किया सीमान्त एनसीसी बटालियन उत्तरकाशी का निरीक्षण

ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एस के शेरोन ने किया सीमान्त एनसीसी बटालियन उत्तरकाशी का निरीक्षण

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशीएनसीसी देहरादून ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संजय कुमार शेरोन ने जोशियाड़ा स्थित 3 यू के बटालियन एनसीसी उत्तरकाशी का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण किया. जहाँ पर उत्तरकाशी एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल मयंक धस्माना ने ग्रुप कमांडर को सीमान्त जनपद में एनसीसी द्वारा संचालित एनसीसी की गतिविधियों से अवगत कराया. बटालियन के एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश  मोर द्वारा कैडेट्स को दी जा रहीं विभिन्न ट्रेनिंग एवं ट्रेनिंग स्टाफ से अवगत कराया.निरीक्षण के दूसरे दिन ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर शेरोन राजकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में बटालियन  कैडेट्स मिलन कार्यक्रम में शामिल हुवे. जहाँ पर उन्होंने राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी के सीनियर डिवीज़न के कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए आह्वान किया की कैडेट्स एनसीसी के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्र की सशस्त...
पीएम नरेंद्र मोदी ने श्री केदारनाथ में किया रुद्राभिषेक, गौरीकुंड-केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास

पीएम नरेंद्र मोदी ने श्री केदारनाथ में किया रुद्राभिषेक, गौरीकुंड-केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास

रुद्रप्रयाग
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने श्रीकेदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में रुद्राभिषेक कर सबकी सुख एवं समृद्धि की कामना की. नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद 6वीं बार बाबा केदार के धाम पहुंचे. उन्होंने आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल पर पहुंचकर दर्शन किए. इस अवसर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद थे.प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए रोपवे का शिलान्यास किया. 1267 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 9.7 किमी. के इस रोपवे के बनने से श्रद्धालुओं को बाबा केदार के दर्शन के लिए सुगमता होगी. गौरीकुंड से श्री केदारनाथ पहुंचने में अभी श्रद्धालुओं को 6 से 7 घंटे लगते हैं, इस रोपवे के बन जाने से यह यात्रा सिर्फ आधा घंटे में पूरी हो जाएगी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके बाद मंदाकिनी आस्था पथ एवं सर...
UKSSSC भर्ती घोटला: हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग ठुकराई!

UKSSSC भर्ती घोटला: हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग ठुकराई!

नैनीताल
नैनीताल हाईकोर्ट (Nainital High Court) ने उत्तराखंड में हुए यूकेएसएसएससी (UKSSSC) भर्ती घोटाले को लेकर विधायक और कांग्रेस नेता भुवन कापड़ी की सीबीआई (CBI) जांच की मांग की याचिका को खारिज कर दिया. बुधवार को हाईकोर्ट के न्यायधीश संजय मिश्रा की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट राज्य सरकार की ओर से इस मामले में की जा रही जांच से संतुष्ट थी. कोर्ट ने माना कि जब राज्य सरकार ने भर्ती घोटाले मामले में एक के बाद एक गिरफ्तारियां की हैं और मामले की जांच चल रही है तो ऐसे में सीबीआई जांच का कोई औचित्य नहीं है. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माना कि जब राज्य सरकार ने भर्ती घोटाले मामले में एक के बाद एक गिरफ्तारियां की हैं और मामले की जांच चल रही है तो ऐसे में सीबीआई जांच का कोई औचित्य नहीं है. लिहाजा कोर्ट में कापड़ी की याचिका को ठुकरा दिया. इस मामले में कोर्ट ने 12 अक्टूबर को सुनवाई के बा...
जौनसारी-बावरी कवि सम्मेलन : पलायन की पीड़ा पर्यावरण संरक्षण का संदेश सहित भ्रष्टाचार व राजनीति पर कसे तंज

जौनसारी-बावरी कवि सम्मेलन : पलायन की पीड़ा पर्यावरण संरक्षण का संदेश सहित भ्रष्टाचार व राजनीति पर कसे तंज

देहरादून
हिमांतर ब्यूरो, विकासनगरजौनसारी बोली को भाषा का दर्जा दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले जौनसारी कवि रत्न स्वर्गीय रतन सिंह जौनसारी व पं शिव राम शर्मा का भावपूर्ण स्मरण के साथ रवांल्टी बोली भाषा की भांति विगत रविवार को  विकास नगर के जौनसार बावर भवन में प्रथम  जौनसारी बावरी बोली भाषा का कवि सम्मेलन मुख्य अतिथि पदम श्री प्रेम चंद शर्मा की  गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गयाl देर से आए पर दुरूस्त की यह अभिनव पहल लोक बोली भाषा को बचाने में अहम भूमिका  अदा करेगी.सम्मेलन में लोक भाषा के 8 कवियों ने भाग लिया और कविता के माध्यम से जौनसारी  रीति-रिवाजों पलायन की पीड़ा पर्यावरण संरक्षण का संदेश सहित भ्रष्टाचार व राजनीति पर तंज कसे तो वही हास्य व श्रृंगार रस की कविता पढ़ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर हंसने गुदगुदाने को मजबूर किया. मुख्य अतिथि पदम श्री प्रेम चंद शर्मा ने अपने कव...
UKSSSC नए अध्यक्ष होंगे पूर्व आईपीएस अधिकारी गणेश सिंह मर्तोलिया

UKSSSC नए अध्यक्ष होंगे पूर्व आईपीएस अधिकारी गणेश सिंह मर्तोलिया

देहरादून
हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनउत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पूर्व आईपीएस अधिकारी गणेश सिंह मर्तोलिया को UKSSSC का नया अध्यक्ष नियुक्त किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है. इस बात की जानकारी सचिव शैलेश बगौली ने पत्र जारी करके दी.पूर्व आईपीएस अधिकारी गणेश सिंह मर्तोलिया उत्तराखंड पुलिस में आईजी के पद से रिटायर हुए है. उनकी पहचान एक ईमानदार और तेज़ तर्रार अधिकारी के रूप में होती है. वह इससे पहले जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष पद पर तैनात रहे है.केदारनाथ आपदा के बाद उन्होंने केदारनाथ के पुनर्निर्माण में एक अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कर्नल अजय कोठियाल के साथ मिलकर केदारनाथ की विषम परिस्तथियों के बावजूद भी यहां पर पुनर्निर्माण के काम को जारी रखा. यहां पर भारी बर्फबारी के बावजूद भी वह लगातार यहां पर पुनर्निर्माण के कार्यों में लगे रहे.सेवानिवृत्ति के बाद वह लगातार...
UKSSSC पेपर लीक मामले में STF ने पूर्व चेयरमैन आरबीएस रावत, सचिव मनोहर कन्याल, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरएस पोखरिया को किया गिरफ़्तार

UKSSSC पेपर लीक मामले में STF ने पूर्व चेयरमैन आरबीएस रावत, सचिव मनोहर कन्याल, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरएस पोखरिया को किया गिरफ़्तार

देहरादून
हिमांतर वेब डेस्क, देहरादूनराज्य में भर्ती परीक्षाओं में हुई धाँधलियों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत का पालन करते हुए उत्तराखंड एसटीएफ़ ने बड़ी कार्रवाई की है  यूकेएससीसी द्वारा 2016 में कराई गई वीपीडीओ भर्ती परीक्षा में धांधली की जाँच में आज आरबीएस रावत पूर्व चेयरमैन, सचिव मनोहर कन्याल, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरएस पोखरिया को गिरफ़्तार कर लिया गया है.   यह भर्ती परीक्षा प्रकरण में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है . 2016 के मामले में लंबे समय से जाँच चल रही थी लेकिन मुख्यमन्त्री के कड़े रुख़ के बाद  जाँच एजेंसियों ने भी तेज़ी दिखाई. मुख्यमंत्री धामी पिछले कई अवसरों पर बार बार कह रहे हैं कि वो अपने युवा भाई बहनों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, सरकारी नौकरियों की भर्ती में भ्रष्टाचार का जो दीमक लगा है उसे वे जड़ से मिटा देंगे.  इस क्रम में वीपीडीओ भर्ती में...
15 करोड़ का बजट जारी, देहरादून में बनेगी देश की पांचवीं साइंस सिटी

15 करोड़ का बजट जारी, देहरादून में बनेगी देश की पांचवीं साइंस सिटी

देहरादून
हिमांतर वेब डेस्क, देहरादूनदेहरादून में साइंस सिटी का निर्माण जल्द ही शुरू होने जा रहा है इसके लिए बजट भी मंजूर हो गया है. इस साइंस सिटी का निर्माण देहरादून के झाझरा में किया जाएगा. अभी यहां पर विज्ञान धाम के रूप में रीजनल साइंस सेंटर चल रहा है. इस साइंस सिटी को बनाने के लिए 60% बजट केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय वहन करेगा, जबकि 40% बजट राज्य सरकार मुहैया कराएगी. नए साइंस सिटी के निर्माण के लिए उत्तराखंड सरकार ने बजट जारी कर दिया है इसके पहले चरण के लिए 15 करोड़ का बजट जारी किया गया है इस बजट को जारी करने में सीएम धामी ने मुख्य भूमिका निभाई. इस समय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग उन्हीं के पास है और इस बारे में लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में थे और इस परियोजना को लेकर लगातार केंद्र सरकार से बातचीत कर रहे थे. प्रोफेसर दुर्गेश पंत के अनुसार केंद्र सरकार ने चार साल पहले ही साइंस सिटी की मंज...