उत्तराखंड हलचल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023’ में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023’ में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023’ में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में विधानसभा देवप्रयाग के कक्षा 10 की परिषदीय परीक्षा 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं हेतु आयोजित भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण 2023 में शामिल छात्रों के दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने भारत भ्रमण पर जाने वाले छात्रों को शुभकामना देते हुये विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी की इस शानदार पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मध्यम एवं निम्न वर्ग के छात्रों को भारत भ्रमण का अवसर प्रदान करने की परम्परा शुरू की है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भविष्य में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के हर ब्लॉक के टॉपर छात्रों का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया जायेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भा...
उत्तरकाशी: बड़कोट डिग्री कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ रोवर-रेंजर्स के तीन दिवसीय शिविर का समापन

उत्तरकाशी: बड़कोट डिग्री कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ रोवर-रेंजर्स के तीन दिवसीय शिविर का समापन

उत्तरकाशी
बड़कोट :  राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय की रोवर रेंजर्स ईकाई के तीन दिवसीय प्रवेश परीक्षा शिविर का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ नगरपालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में रोवर-रेंजर्स को भारत स्काउट एवं गाइड के इतिहास, उसकी प्रासंगिकता  और समृद्ध कार्यक्षेत्र से परिचित कराने का कार्य रोवर रेंजर्स ट्रेनर बीरेंद्र सिंह द्वारा कराया गया। रोवर रेंजर्स को निपुण शिविर, राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से संबंधित जानकारी दी गई। शिविर के तीनों दिवसों में झंडारोहण, बीपी 6, फर्स्ट एड, विभिन्न प्रकार की गांठों एवं उनके प्रयोग, पायनियरिंग और विभिन्न प्रकार के गैजेट्स बनाने का प्रशिक्षण रोवर रेंजर्स को दिया गया। आज समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अनुपमा रावत जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें अपने सामाजिक कर्तव्यों के ...
सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का डेलिगेशन करेगा ब्रिटेन का दौरा, बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक कर आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया जायेगा आमंत्रित

सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का डेलिगेशन करेगा ब्रिटेन का दौरा, बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक कर आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया जायेगा आमंत्रित

उत्तराखंड हलचल
सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का डेलिगेशन करेगा ब्रिटेन का दौरा, बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक कर आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए किया जायेगा आमंत्रित देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का एक डेलिगेशन आगामी 25 सितंबर से 28 सितंबर तक ब्रिटेन दौरे पर रहेगा। राज्य सरकार का डेलिगेशन लंदन और बर्मिघम में बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक कर उन्हें आगामी दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए आमंत्रित करेगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लंदन और बर्मिघम दौरे पर टूरिज्म, आईटी, एजूकेशन, हेल्थकेयर, फूड प्रोसेसिंग के अलावा ऑटोमोबिल इन्डस्ट्री के उद्योग घरानों के साथ बैठकें की जाएंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 26 सितंबर को लंदन में आयोजित होने वाले रोड शो के दौरान डेलिगेशन रोपवे के क्षेत्र में अग्रणी पोमा ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। बैठक में पोमा ...
मुख्यमंत्री से मिली ‘दो पत्ती’ फिल्म्स की टीम, उत्तराखंड में शूट को लेकर हैं उत्साहित

मुख्यमंत्री से मिली ‘दो पत्ती’ फिल्म्स की टीम, उत्तराखंड में शूट को लेकर हैं उत्साहित

देहरादून
देहरादून: देहरादून में शूट हो रही नेटफ्लिक्स फिल्म्स की ‘दो पत्ती’ की टीम ने प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री और मुख्य किरदार कर रहीं सुश्री कृति सेनन फ़िल्म निर्माता और लेखिका कनिका ढिल्लन के साथ शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट की। कृति सेनन उत्तराखंड में हो रहे इस शूट को लेकर बहुत उत्साहित हैं।देहरादून में शूट हो रही नेटफ्लिक्स फिल्म्स 'दो पत्ती' टीम ने फ़िल्म अभिनेत्री और मुख्य किरदार कर रहीं सुश्री कृति सेनन फ़िल्म निर्माता और लेखिका कनिका ढिल्लन के साथ शनिवार को सीएम धामी से उनके आवास पर भेंट की। कृति सेनन उत्तराखंड में हो रहे इस शूट को लेकर बहुत उत्साहित हैं। pic.twitter.com/DOuRb7b7Tx — BharatJan भारतजन (@bharat_jan) September 23, 2023निर्माता कनिका ढिल्लन ने बताया कि पहले “दो पत्ती” का शूट हिमाचल में होने वाला था और परन्तु बाद में Netflix की टीम ने उत्...
मुख्यमंत्री धामी ने किया सचिवालय एथलेटिक्स एण्ड फिटनेस क्लब की पत्रिका का विमोचन

मुख्यमंत्री धामी ने किया सचिवालय एथलेटिक्स एण्ड फिटनेस क्लब की पत्रिका का विमोचन

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री धामी ने किया सचिवालय एथलेटिक्स एण्ड फिटनेस क्लब की पत्रिका का विमोचन देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की वार्षिक पत्रिका संकल्प का विमोचन किया। उन्होंने सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस पत्रिका में सचिवालय परिवार की सभी अधिकारी कर्मचारियों की बेहतर स्वास्थ्य के लिए विचार दिए गए हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, पत्रिका के संपादक शारदा शर्मा, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह घींगा, सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, क्लब के पूर्व संरक्षक श्री नरेंद्र प्रसाद रतूड़ी, दिनेश चंद्र, अनिल कुमार शर्मा, तथा सी 0एस 0 बोरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।The post मुख्यमंत्री धामी ने किया सचिवालय एथलेटिक्स एण्ड फिटनेस क्लब की पत्रिका का विमोचन...
मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है: मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है: मुख्यमंत्री 

उत्तराखंड हलचल
  देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। हम सब सरकार के अंग है तथा राज्य का विकास हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय प्रदेश में सुशासन की नींव है। यहीं से प्रदेश के भविष्य के लिए फैसले लिए जाते हैं और जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन होता है। संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर समाज के अंतिम पक्ति में खड़े व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाने में कर्मचारियों की बड़ी भूमिका होती है। संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है। इस ध्येय की प्राप्ति में अधिकारी और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। शुक्रवार को सचिवालय में सचिवालय संघ के निर्वाचित कार्यकारिणा के सदस्यों को शपथ दिलाते हुए मुख्यम...
कार्बेट पार्क मामले में CBI की जांच शुरू, हरक को पड़ने वला है फर्क!

कार्बेट पार्क मामले में CBI की जांच शुरू, हरक को पड़ने वला है फर्क!

उत्तराखंड हलचल
नैनीताल : जिम कार्बेट नेशनल पार्क मामले में CBI का एक्शन शुरू हो गया है। जिम कार्बेट नेशनल पार्क के पाखरो रेंज में टाइगर सफारी के नाम पर हुए अवैध निर्माण और छह हजार पेड़ काटने किया गया था। इस मामले में हाईकोर्ट ने देहरादून के अनु पन्त की याचिका और स्वत: संज्ञान के बाद सुनवाई की थी। सुनवाई बाद कोर्ट ने CBI जांच के आदेश दिए थे, जिस पर अब CBI की जांच शुरू हो गयी है। कार्बेट मामले से संबंधित सभी दस्तावेज विजिलेंस ने  CBI को सौंप दिए हैं। नैनीताल हाईकोर्ट के निर्देश पर CBI कार्बेट पार्क मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में सबसे पहले पाखरो सफारी मामले से जुड़े तीन सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) और एक मौजूदा PCCF समेत रेंज में काम करने वाले करीब एक दर्जन वन अधिकारियों, कर्मचारियों व ठेकेदारों से CBI पूछताछ करेगी। CBI की जांच का मुख्य केंद्र बिंदु तत्कालीन वन मंत्री हरक सिंह ...
अब उत्तराखंड में भी हो सकेगा लिवर ट्रांसप्लांट, मैक्स देहरादून एवं एम्स ऋषिकेश को अनुमति मिलने की उम्मीद

अब उत्तराखंड में भी हो सकेगा लिवर ट्रांसप्लांट, मैक्स देहरादून एवं एम्स ऋषिकेश को अनुमति मिलने की उम्मीद

उत्तराखंड हलचल
अब उत्तराखंड में भी हो सकेगा लिवर ट्रांसप्लांट, मैक्स देहरादून एवं एम्स ऋषिकेश को अनुमति मिलने की उम्मीद  अब उत्तराखंड में भी हो सकेगा लिवर ट्रांसप्लांट, मैक्स देहरादून एवं एम्स ऋषिकेश को अनुमति मिलने की उम्मीदपीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों की टीम आज करेगी मैक्स अस्पताल का निरीक्षणदेहरादून। उत्तराखंड में भी अब लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द उपलब्ध हो सकती है। आज पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम मैक्स देहरादून व कल एम्स ऋषिकेश का इस बाबत निरीक्षण करेगी। स्वास्थ्य महानिदेशालय से निदेशक स्तर के अधिकारी इस टीम के साथ निरीक्षण के दौरान मौजूद रहेंगे। अभी उत्तराखंड में किसी भी अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा नहीं है। लोगों को दिल्ली, मुम्बई, चंडीगढ़ जैसे महानगरों में ही इसका इलाज मिल पाता है या फिर विदेश के अस्पतालों में ही लिवर ट्रांसप्लांट संभव है। खैर, अब उत्तर...
बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास को विधानसभा स्पीकर ने दिलाई शपथ

बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास को विधानसभा स्पीकर ने दिलाई शपथ

उत्तराखंड हलचल
बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास को विधानसभा स्पीकर ने दिलाई शपथ देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा में बागेश्वर विधानसभा से निर्वाचित प्रत्याशी पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पार्वती दास को विधायक पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा की नव निर्वाचित सदस्य पार्वती दास को शुभकामनाएं दी और बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बागेश्वर के इतिहास में पहली बार बागेश्वर की जनता ने महिला प्रत्याशी को अपना विधायक चुना है। बागेश्वर के विकास के लिए स्व. चंदनराम दास द्वारा जिन कार्यों को आगे बढ़ाया गया था, अब इन कार्यों को पार्वती दास तेजी से आगे बढ़ाएंगी।The post बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास को विधानसभा स्पीकर ने दिलाई शपथ first appeared on Bharatjan...
अब उत्तराखंड में भी हो सकेगा लिवर ट्रांसप्लांट, मैक्स देहरादून एवं एम्स ऋषिकेश को अनुमति मिलने की उम्मीद

अब उत्तराखंड में भी हो सकेगा लिवर ट्रांसप्लांट, मैक्स देहरादून एवं एम्स ऋषिकेश को अनुमति मिलने की उम्मीद

देहरादून
अब उत्तराखंड में भी हो सकेगा लिवर ट्रांसप्लांट, मैक्स देहरादून एवं एम्स ऋषिकेश को अनुमति मिलने की उम्मीदपीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों की टीम आज करेगी मैक्स अस्पताल का निरीक्षणदेहरादून। उत्तराखंड में भी अब लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द उपलब्ध हो सकती है। आज पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम मैक्स देहरादून व कल एम्स ऋषिकेश का इस बाबत निरीक्षण करेगी। स्वास्थ्य महानिदेशालय से निदेशक स्तर के अधिकारी इस टीम के साथ निरीक्षण के दौरान मौजूद रहेंगे। अभी उत्तराखंड में किसी भी अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा नहीं है। लोगों को दिल्ली, मुम्बई, चंडीगढ़ जैसे महानगरों में ही इसका इलाज मिल पाता है या फिर विदेश के अस्पतालों में ही लिवर ट्रांसप्लांट संभव है। खैर, अब उत्तराखंड के दो अस्पताल इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। बीते दिनों मैक्स देहरादून व एम्स ऋषिकेश द्वारा उस हेतु अनुमत...