
नई रणनीति: लोकसभा चुनाव में विधायकों को मैदान में उतारेगी BJP!
प्रदीप रावत 'रवांल्टा'देहरादून: BJP लोकसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटी है। मध्य प्रदेश में भाजपा ने बड़े नेताओं को मैदान में उतारकर सबको चौंका दिया। माना जा रहा है कि भाजपा की यह नई रणनीति है। इसी रणनीति के तहत भाजपा पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में उतरी है। माना जा रहा है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ ही यह रणनीति 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी आजमा सकती है।
उत्तराखंड BJP में भी 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर लगातार चर्चा हो रही है। BJP में अभी से नेता लोकसभा चुनाव के लिए लॉबिंग करते नजर आ रहे हैं। जहां अल्मोड़ा सीट से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य सक्रिय नजर आ रही हैं। वहीं, टिहरी लोकसभा सीट से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अपना दावा पेश करते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने बाकायदा पार्टी को बता भी दिया है कि वो टिहरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते है...







