उत्तराखंड हलचल

फिर भूकंप से डोली धरती, इतनी थी तीव्रता, यहां था केंद्र

फिर भूकंप से डोली धरती, इतनी थी तीव्रता, यहां था केंद्र

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। भूकंप के झटके की तीव्रता इसी महीने आए झटकों से ज्यादा दर्ज की गई। हालांकि अब तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटकों से जिला मुख्यालय समेत पुरोला, बड़कोट, मोरी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 8.35 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3 मापी गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि सभी तहसील थाना चौकियों से डेल्टा के माध्यम से दूरभाष द्वारा सूचना ली गई है। जिसमें भूकंप से कहीं भी जनहानि पशु हानि नहीं हुई है। भूकंप का केंद्र मोरी क्षेत्र में बताया जा रहा है। हालांकि, अब तक इसी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, नेशनल सिस्मोलॉली डिपार्टमेंट के भूकंप एप के अनुसार इसका केंद्र मोरी तसील क्षेत्र में दर्शाया गया है। इस क्षेत्र में भूकंप का यह केंद्र नया नजर...
भीमताल किताब कौथिग: 5, 6 और 7 अक्टूबर को जुटेंगे देशभर से कई साहित्यकार

भीमताल किताब कौथिग: 5, 6 और 7 अक्टूबर को जुटेंगे देशभर से कई साहित्यकार

नैनीताल
समाज में "पढ़ने लिखने की संस्कृति" को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को प्रचारित - प्रसारित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "किताब कौतिक" अभियान के तहत टनकपुर, बैजनाथ, चम्पावत, पिथौरागढ़ और द्वाराहाट के बाद नैनीताल जिले में पहली बार झीलनगरी भीमताल में 5, 6 और 7 अक्टूबर 2023 को 3 दिवसीय किताब कौतिक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रसिद्ध लेखक और विचारक प्रो. पुष्पेश पंत सहित देशभर से कई साहित्यकार, रंगकर्मी और मीडियाकर्मी भीमताल पहुंचेंगे। यह अभियान टीम कुमाउनी आर्काइव्स, क्रिएटिव उत्तराखंड आयोजित कर रही है। इस आयोजन के दौरान 60 प्रकाशकों की लगभग 60,000 पुस्तकें, साहित्यिक परिचर्चा, पुस्तक विमोचन, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, विज्ञान कोना, दूरबीनों से तारा अवलोकन, नेचर वॉक, पक्षी अवलोकन, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल व प्रसिद्ध लेखकों से सीधी बातचीत होगी। स्कूली ...
बौंगाणी खुमळी का आयोजन

बौंगाणी खुमळी का आयोजन

देहरादून
"बौंगाण औनि बौंगाणी" समूह द्वारा विकासनगर में एक बौंगाणी खुमळी (बैठक) का आयोजन किया। जिसमें काफ़ी लोगों ने प्रतिभाग किया। बैठक का आयोजन पैराडाइज गार्डन में हुआ, जिसका उद्देश्य बौंगाणी भाषा/बोली को लेकर एक मिलन समारोह था, जिसमें कई वक्ताओं ने अपनी भाषा, समाज, संस्कृति और क्षेत्र की बेहतरी हेतु विचार रखे। खुमळी के आयोजक श्री सुरेश रावत ने कहा कि यह हमारी भाषा के संरक्षण हेतु एक छोटा सा प्रयास था, जिसे समय–समय पर करने की अवश्यकता है।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए राधा रावत ने खुमळी के परिचय और पहली बौंगाणी पत्रिका "इजा़ज़" पर विस्तृत चर्चा की। शुबा ने खुमळी में कुछ रोचक खेलों के आगाज़ के साथ शब्दकोश की अंताक्षरी खेली, जिसके लिए पर्ची निकालकर शब्दों का चयन किया गया। मोहन चौहान ने पत्रिका को व्यापक रूप देने हेतु सभी के सहयोग की कामना के साथ बुजाऊणी के माध्यम से लोगों के साथ बातचीत की। बौं...
उत्तरकाशी: बड़कोट डिग्री कॉलेज में हुआ पूर्व छात्र परिषद का पांचवां अधिवेशन

उत्तरकाशी: बड़कोट डिग्री कॉलेज में हुआ पूर्व छात्र परिषद का पांचवां अधिवेशन

उत्तराखंड हलचल
देहरादून :महाविद्यालय में हुआ पूर्व छात्र परिषद की का पांचवा अधिवेशन राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय में पूर्व छात्र परिषद का पांचवां अधिवेशन आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व छात्र परिषद प्रभारी डी.पी. गैरोला ने सभी पूर्व छात्रों का बैठक में स्वागत करते हुए महाविद्यालय के विकास और गतिविधि का विवरण बैठक में प्रस्तुत किया। बैठक में आगामी नैक मूल्याकंन की विजिट पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में इन फर सहमति आगामी 19 एवं 20 अक्टूबर को महाविद्यालय में नैक मूल्यांकन की टीम का निरीक्षण होना है। जिस संदर्भ में उचित कार्य योजना तैयार करने पर विचार विमर्श किया गया। महाविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों के विषय में भी सामूहिक चर्चा की गई। महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए उचित सुविधा पर विचार किया गया। पूर्व छात्र परिषद के आगामी बैठक 8 अक्टूबर 2023 को आयोजित करने पर सहमति बनाई गई। ...
उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल

उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल

देहरादून
1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’ देहरादून। उत्तराखंड में दिसंबर में होने जा रहे इन्वेस्टर्स समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल है। पहले ही पहाड़ी राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में 1000 करोड़ के निवेश का उत्तराखंड सरकार के साथ एमओयू साइन कर चुके महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन श्री आनंद महिंद्रा ने अब इसे लेकर एक्स पर अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने लिखा है कि ‘होम इज वेयर द हार्ट इज। दुनिया में हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में भारत में सर्वाधिक अवसर हैं क्यूंकि इस समय घरेलू टूरिज्म बूम पर है’।Home is where the heart is. We think one of the biggest hospitality opportunities in the world is in India, with booming domestic tourism. https://t.co/P5ItqRyltF — anand mahindra (@anandmahindra) September 22, 2023...
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 105वाँ संस्करण, कहा – इस कार्यक्रम से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों को मिलती है प्रेरणा

सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 105वाँ संस्करण, कहा – इस कार्यक्रम से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों को मिलती है प्रेरणा

देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज के स्मार्ट लाइब्रेरी स्थापना के कार्यों का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज के स्मार्ट लाइब्रेरी स्थापना के कार्यों का शुभारंभ किया। pic.twitter.com/LiPPLsgQlp — BharatJan भारतजन (@bharat_jan) September 24, 2023मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का मन की बात एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों द्वारा सामान्य परिस्थितियों में किए...
उत्तराखंड : PM मोदी को पसंद आई ‘घोड़ा लाइब्रेरी’, जानें क्यों है ख़ास…

उत्तराखंड : PM मोदी को पसंद आई ‘घोड़ा लाइब्रेरी’, जानें क्यों है ख़ास…

नैनीताल
नैनीताल  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MOdi) अपनी मन की बात (Mann ki baat) में देशभर के उन लोगों को सराहते हैं, जो समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं। कुछ ऐसा काम, जो लोगों को प्रेरित करता है। कुछ ऐसा करने की ललक जगाता है, जो समाज में परिवर्तन लाने के लिए एक मिसाल बने। ऐसा कुछ कर दिखाया नैनीताल की घोड़ा लाइब्रेरी (horse library) ने। यह घोड़ा (Ghoda library) लाइब्रेरी देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र को भी यह भा गई और उन्होंने मन की बात में इसका सराहना की। ये लाइब्रेरी (Ghoda library) नैनीताल जिले के कुछ युवाओं ने बच्चों के लिए शुरू की। इसके जरिए उन बच्चों तक किताबें पहुंचाई, जो पढ़ना चाहते हैं, लेकिन उनको स्कूल की किताबों के अलावा दूसरी कोई किताबें पढ़ने को नहीं मिल पाती हैं। यह लाइब्रेरी गर्मियों की छुट्टियों में शुरू हुई, जब बच्चे विद्यालयों से दूर रहे, लेकिन घोड़ा...
पिथौरागढ़ : सरमोली गांव बना देश का श्रेष्ठ पर्यटन गांव

पिथौरागढ़ : सरमोली गांव बना देश का श्रेष्ठ पर्यटन गांव

पिथौरागढ़
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने श्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के सरमोली गांव का चयन किया है. 27 सितंबर को सरमोली गांव को श्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार दिया जाएगा. हिमनगरी के नाम से मशहूर मुनस्यारी का यह गांव जहां एक ओर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है तो वही यहां के लोगों ने पर्यटकों के ठहरने के लिए होमस्टे में जो काम किया है वो पूरे देश के लिए एक नजीर पेश कर रहा है. सरमोली गांव उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में मुनस्यारी के ऊपर स्थित एक छोटा सा गांव है. इसकी सीमाएं तिब्बत और नेपाल से लगती हैं. यहां से हिमालय, नंदा देवी, राजरंभा, पंचाचूली, नंदा कोट चोटियों का दृश्य हर किसी को आकर्षित करता है पिथौरागढ़ जिले का सरमोली गांव जल्द ही देश का श्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किया जाएगा. पर्यटन मंत्रालय ने श्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता में सरमोली गांव का चयन किया है. 27 स...
चंदन जी के जाने के बाद भी दोस्ती निभा गये धामी, पुराने संबध हो या फिर संगठन के कार्यकर्ताओं को नही भूलते सीएम धामी

चंदन जी के जाने के बाद भी दोस्ती निभा गये धामी, पुराने संबध हो या फिर संगठन के कार्यकर्ताओं को नही भूलते सीएम धामी

उत्तराखंड हलचल
व्यस्तम शेड्यूल में से भी समय निकालकर निभाते है अपना फर्जदेहरादून: आज बागेश्वर विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती देवी ने विधानसभा में विधायक के रुप में शपथ ली तो स्वतः ही पूर्व मंत्री स्व. चन्दन राम दास याद आने लगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद पार्वती देवी उनके और संगठन के प्रति बड़ी कृतज्ञता प्रकट करते हुए नजर आई। सूत्रों की मानें तो पार्वती देवी ने मुख्यमंत्री का आभार भी जताया कि उनके पति से उनकी की मृत्यु के बाद भी उन्होंने अपनी दोस्ती निभाई है। दरअसल पूर्व मंत्री चन्दन राम दास और पुष्कर सिंह धामी की दोस्ती सत्ता के गलियारों में पहले भी खूब सुर्खिरा बटोर चुकी है। एकाएक उनके देहांत के बाद खाली हुई बागेश्वर विधानसभा सीट पर उनके परिवार के सदस्य को टिकट दिलाना और आखिरी समय तक चुनाव में डटे रहकर सीट जिताने को पार्टी हाईकमान ने भी सराहा है। अब यह बात उनका परिवार भी ...
श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें

श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें

देहरादून
श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व देहरादून। श्री गुरु राम राय जी महाराज का 337वां महानिर्वाण पर्व इस वर्ष भी परंपरागत स्वरूप में शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने महानिर्वांण पर्व पर विशेष पूजा अर्चना की। श्री महाराज जी श्री झण्डे जी परिसर के निकट स्थित तालाब के किनारे श्री गुरु राम राय जी महाराज को तर्पण अर्पित किया। इसके पश्चात 17 पुरोहितों द्वारा चावल, दूध, शहद, गंगाजल, घी एवं शक्कर का पिण्ड बनाकर पूजन किया गया। श्री दरबार साहिब के आचार्य, पण्डित व पुरोहितों ने पूजा-अर्चना में सहयोग किया। इसके पश्चात संगतों को फलों का प्रसाद वितरित किया गया। देश के कोने-कोने से तथा विदेश से भी आये श्रद्धालुओं को श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आशीर्वाद दिया। तदोपरान्त विशेष लंगर का आयोजन किया ग...