
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री का जताया आभार, कहा-गृह मंत्री के सुझावों पर तेजी से अमल के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री का जताया आभार, कहा-गृह मंत्री के सुझावों पर तेजी से अमल के लिए सरकार प्रतिबद्धबीते शनिवार को अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बीच केंद्रीय गृह मंत्री ने विभिन्न विभागों की थी समीक्षा बैठकदेहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को अपने उत्तराखंड दौरे के व्यस्ततम कार्यक्रम में जिस तरह से राज्य के विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की और राज्य हित में इस दौरान जो निर्णय लिए उसे लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री जी का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से इन बैठकों में जो भी सुझाव दिए हैं राज्य सरकार उनको तेजी से अमल में लाने के लिए जुट गई है।
विदित हो कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बीते शनिवार को टिहरी के नरेन्द्रनगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक एवं 49 वीं अखिल भरिय पुलिस विज्ञान कांग्र...









