उत्तराखंड हलचल

पीएम मोदी की उत्तराखंड यात्रा में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, प्रधानमंत्री को भाव विभोर करने वाली छोलिया और झौडा की लोक प्रस्तुति ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड’ में दर्ज

पीएम मोदी की उत्तराखंड यात्रा में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, प्रधानमंत्री को भाव विभोर करने वाली छोलिया और झौडा की लोक प्रस्तुति ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड’ में दर्ज

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 अक्टूबर को देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर उत्तराखण्ड के छोलिया और झौडा लोक नृतकों की ढोल दमाऊँ लोक वाद्यों के साथ प्रस्तुति को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड (world book of records) में स्थान प्राप्त हुआ है। यह जानकारी देते हुये निदेशक संस्कृति विभाग द्वारा बताया गया है कि सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ में समुद्र तल से 5338 फीट (1627) मीटर की आश्चर्यजनक ऊँचाई पर एक अनोखा और ऐतिहासिक कार्यक्रम संस्कृति विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित किया गया। उत्तराखण्ड के इतिहास में पहला कार्यक्रम था जिसमें जनपद पिथौरागढ़ के सुदूरवर्ती अंचलों से छोलिया एवं झौड़ा नृत्यक दल के लगभग 3000 लोक कलाकारों द्वारा अपनी पारम्परिक वेश-भूषा एवं लोक गीतों के माध्यम से विश्व का ध्यान उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक एवं समृद्धशाली लोक सांस्कृतिक विरासत की ओर आकर्षित किया हिमालय के हृदय सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ मे...
उत्तराखण्ड के 51 सीमान्त ग्रामों का विलेज एक्शन प्लान 23 अक्टूबर तक भारत सरकार को भेजा जाएगा,

उत्तराखण्ड के 51 सीमान्त ग्रामों का विलेज एक्शन प्लान 23 अक्टूबर तक भारत सरकार को भेजा जाएगा,

उत्तराखंड हलचल
चीन सीमा पर स्थित ग्रामों से आईटीबीपी एवं आर्मी द्वारा लोकल प्रोक्योरमेंट का अनुरोध देहरादून: अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी ने वर्चुअल माध्यम से गृह सचिव भारत सरकार अजय कुमार भल्ला की अध्यक्षता में भारत सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना ‘‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’’ की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया। इस बैठक में चार राज्यों तथा समस्त केन्द्रीय मंत्रालयों ने प्रतिभाग किया। बैठक में गृह सचिव ने उत्तराखण्ड राज्य को 51 सीमान्त ग्रामों का विलेज एक्शन प्लान अति शीघ्र बनाकर भारत सरकार को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह विभाग उत्तराखण्ड श्रीमती राधा रतूड़ी ने जानकारी दी कि विलेज एक्शन प्लान 23 अक्टूबर तक प्रेषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने भारत सरकार से अनुरोध किया कि राज्य सरकार को भी वीवीपी (वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम) के पोर्टल को देखने का अधिकार दिया जाए ताकि शीघ्र अनुपालन हो सके। ए...
हल्द्वानी के गौलापार में दृष्टिबाधित बच्ची से यौन शोषण मामले का सीएम ने लिया गंभीरतापूर्वक संज्ञान

हल्द्वानी के गौलापार में दृष्टिबाधित बच्ची से यौन शोषण मामले का सीएम ने लिया गंभीरतापूर्वक संज्ञान

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: हल्द्वानी के गौलापार में दृष्टिबाधित बच्ची से यौन शोषण के मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए प्रदेश में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं के सघन निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने समस्त जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। दृष्टिबाधित बच्ची के यौन शोषण के आरोप में बीते शुक्रवार को पुलिस ने नेशनल एसोसिएशन फार द ब्लाइंड (NAB) नवाड़खेड़ा, गौलापार के महासचिव एवं संचालक श्याम धानक को गिरफ्तार किया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अमानवीय घटना का गम्भीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए निर्देशित किया है कि प्रदेश में संचालित तमाम अन्य आवासीय संस्थाओं में तत्काल सघन निरीक्षण किया जाए, ताकि इस प्रकार की दुखद एवं हृदय विदारक घटना की पुनरावृत्ति न हो। इस प्रकरण में सोमवार को अपर मुख्...
उत्तराखंड : UKPSC जूनियर इंजीनियर के 1,097 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, ये है लास्ट डेट

उत्तराखंड : UKPSC जूनियर इंजीनियर के 1,097 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, ये है लास्ट डेट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : UKPSC जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू हो गए हैं।  UKPSC ने विभिन्न विभागों में 1,097 पदों पर जूनियर इंजीनियरों की भर्ती निकाली है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। पेपर लीक की वजह से पूर्व में रद्द हुई जेई भर्ती के पद भी इसमें शामिल कर दिए गए हैं। भर्ती के लिए तीन नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।इन विभागों में भर्ती ग्रामीण निर्माण विभाग में जेई सिविल के 187, जेई इलेक्ट्रिकल के नौ, जेई टेक्निकल के पांच, सिंचाई विभाग में जेई सिविल के 75, जेई मैकेनिकल के 63, लघु सिंचाई विभाग में सिविल के 22, मैकेनिकल के 18, एग्रीकल्चर के छह, पंचायती राज विभाग में सिविल के 41, जल संस्थान में सिविल के 79।जल निगम में सिविल के 50, इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल के 12, पीडब्ल्यूडी में सिविल के 210, टेक्निकल के 16, मैकेनिकल के दो, इ...
इंतजार खत्म : 5 नवंबर तक होंगे छात्रसंघ चुनाव, इन नियमों का करना होगा पालन

इंतजार खत्म : 5 नवंबर तक होंगे छात्रसंघ चुनाव, इन नियमों का करना होगा पालन

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : राजकीय विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में आगामी पांच नवम्बर तक एक ही तिथि पर छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न कराये जायेंगे। छात्र संघ चुनावों में लिंगदोह समिति की सिफारिशों का अनुपालन किया जायेगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपतियों एवं निदेशक उच्च शिक्षा को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दे दिये गये हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में उच्च शिक्षा के सत्र को नियमति करने के लिये सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। जिसके अंतर्गत एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम, एक चुनाव व एक दीक्षांत शामिल है। इसी क्रम में विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न होने के उपंरात पांच नवम्बर से पहले गत वर्ष की भांति एक ही तिथि में छात्रसंघ चुनाव आयोजन करने का निर्णय लिया गया है, ताकि छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन में होने वाले अनावश्यक व्यव...
उत्तरखंड : सटीक साबित हुआ मौसम विभाग का पूर्वानुमान, बारिश और बर्फबारी शुरू

उत्तरखंड : सटीक साबित हुआ मौसम विभाग का पूर्वानुमान, बारिश और बर्फबारी शुरू

उत्तराखंड हलचल
  देहरादून: मौसम विभाग का पूर्वानुमान एकदम सटीक साबित हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की संभावना जाहिर की थी। आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और फिर करज के साथ हल्की बारिश भी शुरू हो गई। कई जगहों पर तेज हवाओं के कारण पेड़ों शाखाएं टूटने की खबरें सामने आई हैं। देहरादून और हरिद्वार जिले में धूलभरी आंधी ने लोगों को परेशन किया। बारिश के चलते तापमान में तेजी से गिरवट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 17 अक्तूबर को भी ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़ अन्य सभी जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चारधाम की ऊंचाई वाले इलाकों के साथ ही पिथौरागढ़ जिले के आदिकैलाश और अन्य अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, ...
आज करवट बदलेगा मौसम, पहाड़ से मैदान तक हो सकती है बारिश

आज करवट बदलेगा मौसम, पहाड़ से मैदान तक हो सकती है बारिश

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मौसम फिर करवट बदलने वाला है। अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी एकदम सटीक साबित हुआ, तो तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। मौसम विभाग केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सभी पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी 17 अक्तूबर को भी ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़ अन्य सभी जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 18 अक्तूबर से प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा। ...
एक खिलाड़ी, तीन खेल, सरकारी स्कूल के छात्र का कमाल, राष्ट्रीय खेलों के लिए चयन

एक खिलाड़ी, तीन खेल, सरकारी स्कूल के छात्र का कमाल, राष्ट्रीय खेलों के लिए चयन

उत्तराखंड हलचल
रामनगर: राजकीय इंटर कालेज रामनगर में बारहवीं कक्षा का छात्र अमन कुमार अब अब तैराकी के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग में भी भाग लेगा उपरोक्त जानकारी अमन के कोच दयाल सिंह फर्सवान ने दी है। उनके अनुसार अमन ने शिक्षा विभाग की बच्चों की राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल पा राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए जगह बना ली थी, इसके बाबजूद अमन निराश था। क्योंकि प्रैक्टिस के लिए स्विमिंग पूल ही नहीं मिल पा रहा था।तब अमन के शिक्षक नवेंदु मठपाल व अन्य लोगों की सक्रियता से अमन को लिटिल स्कॉलर्स स्कूल प्रतापुर में स्विमिंग पूल भी मिला और कोच भी मिले।फर्सवान के अनुसार अब अमन 37 वें नेशनल गेम जो इसी माह गोवा में होंगे में प्रतिभाग करेगा। मॉर्डन पेंथाथलॉन गेम उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज भल्ला के अनुसार इस खेल में 4 लड़के,4 लड़कियां प्रतिभाग करेंगी अमन उनमें से एक होगा।इस गेम में अमन स्विमिंग...
केदारनाथ धाम में बर्फ़बारी, इस दिन शुभ मुहूर्त में बंद होंगे गंगेत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट

केदारनाथ धाम में बर्फ़बारी, इस दिन शुभ मुहूर्त में बंद होंगे गंगेत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तराखंड हलचल
शारदीय नवरात्र के पहले दिन विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि व मुहूर्त तय किया गया। गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 14 नवंबर को अन्नकूट के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त की शुभ बेला पर 11 बजकर 45 मिनट पर बंद किए जाएंगे।  यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद किए जाएंगे, जिसका समय विजयदशमी पर्व के दिन तय होगा।पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरूषोत्तम उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम की कपाट बंदी का समय विजयदशमी के पर्व पर तय किया जाएगा।जबकि, बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि  24 अक्तूबर को विजयादशमी के दिन तिथि व मुहूर्त तय होगी। वहीं, केदारनाथ धाम के कपाट 15 नवंबर को भाई दूज के दिन बंद करने की परंपरा है।श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि 14 नवंबर को कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखीमठ मुखबा के लिए प्रस्थान ...
चाकू उठाया और कर दिया ऐसा खौफनाक कारनामा, सोचकर ही आपकी रूह कांप जाएगी!

चाकू उठाया और कर दिया ऐसा खौफनाक कारनामा, सोचकर ही आपकी रूह कांप जाएगी!

उत्तराखंड हलचल
बागेश्वर: हर दिन ऐसी कई खबरें सामने आती हैं, जो आपको चौंका देती हैं। ऐसी घटनाएं भी सामने आती हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। ऐसा ही एक कारनामा बागेश्वर के 45 व्यक्ति ने कर दिया, जिसके बारे में सोचकर ही आपकी रूह कांप जाएगी। बागेश्वर के काफलीगैर तहसील क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। व्यक्ति की गंभीर हालत देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां खून ज्यादा बहने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति काफलीगैर तहसील के भटखोला गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 45 साल है। आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि उस व्यक्ति ने खुद को पांच दिनों से कमरे में बंद कर रखा था। शनिवार को उसके कमरे से चिल्लाने की आवाज आई। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग भाग के उसके कमरे में गए। लोगों ने कमरे का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि उस व्यक्ति...