देहरादून

डेंगू की रोकथाम : स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने महानिदेशक स्वास्थ्य समेत स्वास्थ्य निदेशकों को सौंपी जिम्मेदारियां

डेंगू की रोकथाम : स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने महानिदेशक स्वास्थ्य समेत स्वास्थ्य निदेशकों को सौंपी जिम्मेदारियां

देहरादून
देहरादून। गढ़वाल मंडल और कुमाऊँ मण्डल में तीव्र गति से फैल रहे डेंगू रोग की रोकथाम के सम्बन्ध में आम जनमानस को यथासंभव आवश्यकतानुसार Platelets उपलब्ध कराने तथा डेंगू निरोधात्मक कार्यों की जनपदवार समीक्षा करते हुए अद्यतन रिपोर्ट अविलम्ब शासन के समक्ष प्रस्तुत करने के सम्बन्ध में। उपर्युक्त विषयक आप अवगत हैं कि वर्तमान में डेंगू रोग का प्रसार उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदों में व्यापक रूप से फैल रहा है, जिसकी रोकथाम हेतु युद्धस्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। उक्त रोग का प्रसार आपके मंडल अन्तर्गत अधिक है तथा ऐसे मामलों में निरन्तर प्रसार परिलक्षित हो रहा है। शासन स्तर पर भी प्रतिदिन डेंगू रोग निरोधात्मक कार्यों की निरन्तर समीक्षा बैठकों एवं वर्चुअल माध्यमों से तथा स्थलीय निरीक्षणों के माध्यम से भी निरन्तर की जा रही है, परन्तु दृष्टिगोचर हो रहा है कि विभागीय स्तर पर डेंगू रोग निरोधात्मक कार्...
चिकित्सा अधिकारियों की अटकी नियुक्ति, जांच शुरू

चिकित्सा अधिकारियों की अटकी नियुक्ति, जांच शुरू

देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड में भर्तियों का लटकना और नियुक्तियों के अटकने का इतिहास लंबा है। एक नहीं, बल्कि कई भर्तियां विवादों के कारण सालों तक लटकी रहती हैं। कुछ में बेवजह का विरोध भी देखने को मिलता है। एक और भर्ती पूरी होने के अब नियुक्ति प्रक्रिया अटका दी गई। जांच शुरू कर दी गई है। लेकिन, चयनित अभ्यर्थी हर बार यही सवाल उठा रहे हैं कि जब सबकुछ पहले से स्पष्ट था तो फिर जांच का क्यों? यही सवाल भाजपा नेता रविंद्र जुगरान भी उठा चुके हैं। मामला उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से की गई 254 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती का है। इसको लेकर अब जांच शुरू हो गई है। चिकित्साधिकारियों की नियुक्ति होनी थी, लेकिन अब सरकार पहले यह पता लगाएगी कि भर्ती सही हुई या गलत? जांच आयुर्वेद निदेशक और अपर सचिव डॉ. विजय कुमार जोगदंडे कर रहे हैं। आयुर्वेद विभाग के प्रस्ताव पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन ...
मैदान से पहाड़ तक फैला नशे का जाल, 4917 तस्कर गिरफ्तार

मैदान से पहाड़ तक फैला नशे का जाल, 4917 तस्कर गिरफ्तार

देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान चला रही है। 2021 से अगस्त 2023 तक पुलिस NDPS एक्ट के तहत 4917 अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 814 ईनामी बदमाश को भी पुलिस ने पकड़ा है। साथ ही गुंडा एक्ट में 1620 बदमाशों को चालान भी किया है। लेकिन, जिस तरह से प्रदेश में हर दिन ड्रग्स के मामले सामने आ रहे हैं। उससे यह कार्रवाई छोटी पड़ती नजर आ रही है। नशे से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। राजधानी देहरादून से लेकर सुदूर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के आखिरी छोर तक स्मैक की तस्करी हो रही है। भांग और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी यहां आम बात है। बड़ी मांत्र में पहाड़ों से नशीले पदार्थों की सप्लाई मैदानी इलाकों में होती है और मैदान से युवावों की बर्बादी का सामान पहाड़ों पर पहुंचाया जाता है । हालांकि, पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन नशा तस्कर भी हर दिन पुलिस को नए तरीके से तस्करी कर सीधी...
DBS में रैगिंग, शिकायत करने वालों पर कॉलेज की कार्रवाई, हंगामा

DBS में रैगिंग, शिकायत करने वालों पर कॉलेज की कार्रवाई, हंगामा

देहरादून
देहरादून: रैगिंग किसी भी कॉलेज कैंपस में कानून अपराध है। एडमिशन लेते वक्त बाकायदा नौ रैगिंग का एक फार्म भी बराया जाता है। कुछ स्कूल-कॉलेजों में शपथ पत्र भी दिया जाता है। बावजूद, देहरादून में सेलाकुई स्थिति दून बिजनेस स्कूल में सीनियर छात्रों ने रैगिंग की। रैगिंग ऐसी की एक छात्र को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हैरानी की बात यह है कि इसकी शिकायत जब छात्र को बचाने वाले अन्य छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से की तो, कॉलेज उनको कॉलेज से 21 दिन के लिए निष्कासित कर दिया। इससे छात्रों में गुस्सा है। देर रात इसको लेकर जमकरर हंमागा भी हुआ। सेलाकुई स्थित दून बिजनेस स्कूल में रैगिंग का मामला सामने आया हैं। पीड़ित छात्र ने इस संबंध में वीडियो जारी कर अपनी व्यथा सुनाई है। रैगिंग बीबीए द्वितीय वर्ष के साथ की गई है। सीनियर छात्रों ने युवक को इतना पीटा कि उसके शरीर पर नील पड़ गया। यह घटना दो दिन पहले की बताई जा रही ह...
आवेदन करने के लिए बचे हैं सिर्फ 10 दिन, अभी नहीं किया तो जल्द करें…

आवेदन करने के लिए बचे हैं सिर्फ 10 दिन, अभी नहीं किया तो जल्द करें…

उत्तराखंड हलचल, देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए गत आठ सितंबर को भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। आवेदन करने की लास्ट डेट 29 सितंबर है। इस हिसाब से आवेदन करने के लिए अब केवल 10 दिन बचे हैं। अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है, तो जल्द कर लें। ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 29 सितंबर ही तय की गई है।दोनों भर्तियों के लिए परीक्षा की डेट 17 दिसंबर प्रस्तावित की गई है। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट शामिल हैं। आवेदन करने के लिए आप लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जा सकते हैं। कुल 137 पदों पर भर्ती निकाली है। समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के लिए 18 से 40 साल की उम्र के बीच का कोई भी व्यक्ति अप्लाई कर सकता है। ...
छोटी सी बात पर इतना बड़ा कदम! हे…भगवान ये बच्चों का क्या हो गया?

छोटी सी बात पर इतना बड़ा कदम! हे…भगवान ये बच्चों का क्या हो गया?

देहरादून
ऋषिकेश: बदलते वक्त में बच्चे छोटी-छोटी बात पर बड़े कदम उठा ले रहे हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिनके बारे में आप कल्पना भी नहीं कर सकते। मामूली सी बातों पर आत्मघाती कदम उठा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला ऋषिकेश में सामने आया है। 14 साल के आठवीं में पढ़ने वाले बच्चे ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार छात्र स्कूल से घर आया और अपने कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर एम्स ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों का बुरा हाल है। उनको गहरा सदमा लगा है। एम्स चौकी पुलिस के अनुसार छात्र सिद्धार्थ कैंतुरा गंगानगर हनुमंतपुरम का रहने वाला था। वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर पहुंचा। जिसके बाद सिद्धार्थ ने ट्यूशन जाने से मना कर दिया और वह टीवी देखने लगा। इस दौरान पिता ने सिद्धार्थ को ट्यूश...
मंत्री के अधिकारियों को निर्देश, शिक्षण संस्थानों में चलेगा विशेष अभियान

मंत्री के अधिकारियों को निर्देश, शिक्षण संस्थानों में चलेगा विशेष अभियान

देहरादून
देहरादून : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तत्वाधान में प्रदेशभर में चलाया जा रहा आयुष्मान भव अभियान अब सूबे सभी शिक्षण संस्थानों में भी विशेष रूप से चलाया जायेगा। इसके लिये सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। जनपद स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर तैनात अधिकारी अभियान नोडल अधिकारी रहेंगे। यह अभियान आगामी 23 सितम्बर से 30 सितम्बर तक सप्ताहभर चलाया जायेगा। जिनका शुभारम्भ देहरादून से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किया जायेगा। सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण देहरादून के सभागार में प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी बनाने के साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान व नशामुक्ति को लेकर जनजागरूता कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। डॉ...
मसूरी: होटल में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

मसूरी: होटल में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

देहरादून
मसूरी : कुलड़ी कैमल बैक में होटल रिंक में भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। टीम आग बुझाने में जुटी है। आग की घटना से आसपास दहशत का माहौल है। आग से अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। सुबह करीब 5 बजे लोगों ने होटल से धुआं और आग की लपटों को देखा। आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी है। होटल के नीचे सड़क पर खड़े तीन वाहन भी आग की चपेट में आए गए हैं। कैमल बैक में सड़क पर खड़े वाहनों के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर ले जाने में मुश्किल हुई। आग बुझाने के लिए स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि होटल अधिकांश रूप से लकड़ी का बना था। होटल मालिक को खिड़की तोड़कर दमकल कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। होटल में निर्माण कार्य चल रहा था। ...
स्वच्छता लीग मैराथन: PM मोदी के जन्मदिन पर CM धामी ने दून में लगाई दौड़

स्वच्छता लीग मैराथन: PM मोदी के जन्मदिन पर CM धामी ने दून में लगाई दौड़

देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड, देहरादून में नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता लीग मैराथन’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने बाबा केदार, भगवान बदरी विशाल और मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अब तक के 09 साल के कार्यकाल में देश ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज दुनिया में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। वैश्विक स्तर पर भारत की शाख बढ़ी है। 21 जून विश्व के अनेक देशों में योग दिवस मनाया जाता है। इसे वैश्विक स्तर पर ले जाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया। भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी-20 की देशभर में 200 से भी अधिक बैठकें देश के अनेक स्थानों पर हुई। जी-20 की तीन बै...
अंकिता भंडारी के नाम पर CM धामी का बड़ा फैसला

अंकिता भंडारी के नाम पर CM धामी का बड़ा फैसला

देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट) का नाम दिवंगत बेटी अंकिता भण्डारी के नाम पर रखे जाने का निर्णय लिया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बेटी अंकिता के परिजनों के साथ खड़ी है और प्रदेश की हर बेटी का सम्मान और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु संकल्पबद्ध है। ...