देहरादून

सैन्यधाम निर्माण को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री ने ली बैठक, दिसंबर महीने तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

सैन्यधाम निर्माण को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री ने ली बैठक, दिसंबर महीने तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

देहरादून
देहरादून:  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण निदेशालय के सभागार में सैन्यधाम निर्माण के सम्बन्ध में बैठक की अध्यक्षता की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैन्यधाम स्थल का निर्माण कार्य दिसम्बर तक किसी भी स्थिति में पूर्ण कर लिया जाए।इस दौरान मंत्री ने कहा कि भूमि की बंदोबस्ती प्रकरण का निस्तारण अतिशीघ्र किया जाए। उन्होंने विद्युत सब स्टेशन के लिए भी अधिकारियों के निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सैन्यधाम पहुंच हेतु मुख्य मार्ग में पुल अथवा स्कवर का निर्माण कर लिया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कहा कि बजट की व्यवस्था को लेकर भी सम्पूर्ण औपचारिकताऐं भी पूर्ण कर ली जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका, निदेशक सैनिक कल्याण बिग्रेडियर अमृत लाल, अपर सचिव सीएस धर्मशक्तू, उपजिलाधिकारी नन्दन कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।...
बौंगाणी खुमळी का आयोजन

बौंगाणी खुमळी का आयोजन

देहरादून
"बौंगाण औनि बौंगाणी" समूह द्वारा विकासनगर में एक बौंगाणी खुमळी (बैठक) का आयोजन किया। जिसमें काफ़ी लोगों ने प्रतिभाग किया। बैठक का आयोजन पैराडाइज गार्डन में हुआ, जिसका उद्देश्य बौंगाणी भाषा/बोली को लेकर एक मिलन समारोह था, जिसमें कई वक्ताओं ने अपनी भाषा, समाज, संस्कृति और क्षेत्र की बेहतरी हेतु विचार रखे। खुमळी के आयोजक श्री सुरेश रावत ने कहा कि यह हमारी भाषा के संरक्षण हेतु एक छोटा सा प्रयास था, जिसे समय–समय पर करने की अवश्यकता है।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए राधा रावत ने खुमळी के परिचय और पहली बौंगाणी पत्रिका "इजा़ज़" पर विस्तृत चर्चा की। शुबा ने खुमळी में कुछ रोचक खेलों के आगाज़ के साथ शब्दकोश की अंताक्षरी खेली, जिसके लिए पर्ची निकालकर शब्दों का चयन किया गया। मोहन चौहान ने पत्रिका को व्यापक रूप देने हेतु सभी के सहयोग की कामना के साथ बुजाऊणी के माध्यम से लोगों के साथ बातचीत की। बौं...
उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल

उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल

देहरादून
1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’ देहरादून। उत्तराखंड में दिसंबर में होने जा रहे इन्वेस्टर्स समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल है। पहले ही पहाड़ी राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में 1000 करोड़ के निवेश का उत्तराखंड सरकार के साथ एमओयू साइन कर चुके महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन श्री आनंद महिंद्रा ने अब इसे लेकर एक्स पर अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने लिखा है कि ‘होम इज वेयर द हार्ट इज। दुनिया में हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में भारत में सर्वाधिक अवसर हैं क्यूंकि इस समय घरेलू टूरिज्म बूम पर है’।Home is where the heart is. We think one of the biggest hospitality opportunities in the world is in India, with booming domestic tourism. https://t.co/P5ItqRyltF — anand mahindra (@anandmahindra) September 22, 2023...
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 105वाँ संस्करण, कहा – इस कार्यक्रम से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों को मिलती है प्रेरणा

सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 105वाँ संस्करण, कहा – इस कार्यक्रम से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों को मिलती है प्रेरणा

देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज के स्मार्ट लाइब्रेरी स्थापना के कार्यों का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को करनपुर, देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 105वाँ संस्करण सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज के स्मार्ट लाइब्रेरी स्थापना के कार्यों का शुभारंभ किया। pic.twitter.com/LiPPLsgQlp — BharatJan भारतजन (@bharat_jan) September 24, 2023मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का मन की बात एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों द्वारा सामान्य परिस्थितियों में किए...
श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें

श्री गुरु राम राय महाराज जी के महानिवार्ण पर्व पर श्री दरबार साहिब में जुटीं देश विदेश से संगतें

देहरादून
श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व देहरादून। श्री गुरु राम राय जी महाराज का 337वां महानिर्वाण पर्व इस वर्ष भी परंपरागत स्वरूप में शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने महानिर्वांण पर्व पर विशेष पूजा अर्चना की। श्री महाराज जी श्री झण्डे जी परिसर के निकट स्थित तालाब के किनारे श्री गुरु राम राय जी महाराज को तर्पण अर्पित किया। इसके पश्चात 17 पुरोहितों द्वारा चावल, दूध, शहद, गंगाजल, घी एवं शक्कर का पिण्ड बनाकर पूजन किया गया। श्री दरबार साहिब के आचार्य, पण्डित व पुरोहितों ने पूजा-अर्चना में सहयोग किया। इसके पश्चात संगतों को फलों का प्रसाद वितरित किया गया। देश के कोने-कोने से तथा विदेश से भी आये श्रद्धालुओं को श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आशीर्वाद दिया। तदोपरान्त विशेष लंगर का आयोजन किया ग...
मुख्यमंत्री से मिली ‘दो पत्ती’ फिल्म्स की टीम, उत्तराखंड में शूट को लेकर हैं उत्साहित

मुख्यमंत्री से मिली ‘दो पत्ती’ फिल्म्स की टीम, उत्तराखंड में शूट को लेकर हैं उत्साहित

देहरादून
देहरादून: देहरादून में शूट हो रही नेटफ्लिक्स फिल्म्स की ‘दो पत्ती’ की टीम ने प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री और मुख्य किरदार कर रहीं सुश्री कृति सेनन फ़िल्म निर्माता और लेखिका कनिका ढिल्लन के साथ शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट की। कृति सेनन उत्तराखंड में हो रहे इस शूट को लेकर बहुत उत्साहित हैं।देहरादून में शूट हो रही नेटफ्लिक्स फिल्म्स 'दो पत्ती' टीम ने फ़िल्म अभिनेत्री और मुख्य किरदार कर रहीं सुश्री कृति सेनन फ़िल्म निर्माता और लेखिका कनिका ढिल्लन के साथ शनिवार को सीएम धामी से उनके आवास पर भेंट की। कृति सेनन उत्तराखंड में हो रहे इस शूट को लेकर बहुत उत्साहित हैं। pic.twitter.com/DOuRb7b7Tx — BharatJan भारतजन (@bharat_jan) September 23, 2023निर्माता कनिका ढिल्लन ने बताया कि पहले “दो पत्ती” का शूट हिमाचल में होने वाला था और परन्तु बाद में Netflix की टीम ने उत्...
अब उत्तराखंड में भी हो सकेगा लिवर ट्रांसप्लांट, मैक्स देहरादून एवं एम्स ऋषिकेश को अनुमति मिलने की उम्मीद

अब उत्तराखंड में भी हो सकेगा लिवर ट्रांसप्लांट, मैक्स देहरादून एवं एम्स ऋषिकेश को अनुमति मिलने की उम्मीद

देहरादून
अब उत्तराखंड में भी हो सकेगा लिवर ट्रांसप्लांट, मैक्स देहरादून एवं एम्स ऋषिकेश को अनुमति मिलने की उम्मीदपीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों की टीम आज करेगी मैक्स अस्पताल का निरीक्षणदेहरादून। उत्तराखंड में भी अब लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द उपलब्ध हो सकती है। आज पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम मैक्स देहरादून व कल एम्स ऋषिकेश का इस बाबत निरीक्षण करेगी। स्वास्थ्य महानिदेशालय से निदेशक स्तर के अधिकारी इस टीम के साथ निरीक्षण के दौरान मौजूद रहेंगे। अभी उत्तराखंड में किसी भी अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा नहीं है। लोगों को दिल्ली, मुम्बई, चंडीगढ़ जैसे महानगरों में ही इसका इलाज मिल पाता है या फिर विदेश के अस्पतालों में ही लिवर ट्रांसप्लांट संभव है। खैर, अब उत्तराखंड के दो अस्पताल इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। बीते दिनों मैक्स देहरादून व एम्स ऋषिकेश द्वारा उस हेतु अनुमत...
पहाड़ के स्टंट मैन मिले सीएम धामी से, सीएम दिया हरसंभव मदद का भरोसा

पहाड़ के स्टंट मैन मिले सीएम धामी से, सीएम दिया हरसंभव मदद का भरोसा

देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी से इंटरनेट पर छाए पहाड़ के युवा चमन वर्मा को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने उनके प्रयासों की प्रशंसा की और उनके ट्रेनिंग आदि के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पहाड़ के युवाओं में बहुत प्रतिभाएं हैं, बस उन्हें तराशने और सही प्लेटफॉर्म देने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें युवाओं का प्रेरणाश्रोत भी बताया। ...
सचिवालय एथलेटिक्स एण्ड फिटनेस क्लब की पत्रिका का विमोचन

सचिवालय एथलेटिक्स एण्ड फिटनेस क्लब की पत्रिका का विमोचन

देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की वार्षिक पत्रिका संकल्प का विमोचन किया। उन्होंने सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस पत्रिका में सचिवालय परिवार की सभी अधिकारी कर्मचारियों की बेहतर स्वास्थ्य के लिए विचार दिए गए हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, पत्रिका के संपादक शारदा शर्मा, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह घींगा, सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, क्लब के पूर्व संरक्षक श्री नरेंद्र प्रसाद रतूड़ी, दिनेश चंद्र, अनिल कुमार शर्मा, तथा सी 0एस 0 बोरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे...
संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है : मुख्यमंत्री

संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है : मुख्यमंत्री

देहरादून
मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। हम सब सरकार के अंग है तथा राज्य का विकास हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय प्रदेश में सुशासन की नींव है। यहीं से प्रदेश के भविष्य के लिए फैसले लिए जाते हैं और जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन होता है। संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर समाज के अंतिम पक्ति में खड़े व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाने में कर्मचारियों की बड़ी भूमिका होती है। संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है। इस ध्येय की प्राप्ति में अधिकारी और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। शुक्रवार को सचिवालय में सचिवालय संघ के निर्वाचित कार्यकार...