देहरादून

37वां राष्ट्रीय खेल : राज्य में खेल संस्कृति का हो रहा निरंतर विकास: सीएम पुष्कर सिंह धामी

37वां राष्ट्रीय खेल : राज्य में खेल संस्कृति का हो रहा निरंतर विकास: सीएम पुष्कर सिंह धामी

देहरादून
37वें राष्ट्रीय खेल में राज्य की ओर से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के दल को सीएम धामी ने फ्लैग ऑफ कर किया रवाना, कहा – खिलाड़ी अपनी कुशल खेल प्रतिभा के बल पर देवभूमि का नाम करेंगे रोशन हर कदम पर खिलाडियों के साथ खड़ी है राज्य सरकार: मुख्यमंत्री धामी।देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में आगामी 37वें राष्ट्रीय खेल, गोवा में उत्तराखण्ड राज्य से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 37वें राष्ट्रीय खेल में राज्य की ओर से प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को खेल किट/ ट्रैक सूट वितरण कर शुभकामनाएं प्रेषित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी अपने मनोबल एवं लगन से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। राष्ट्रीय खे...
नवरात्र के सीजन में खाने के सामान पर रहेंगी फूड सेफ्टी विभाग की पैनी नजरें, शिकायत को टोल फ्री नंबर जारी

नवरात्र के सीजन में खाने के सामान पर रहेंगी फूड सेफ्टी विभाग की पैनी नजरें, शिकायत को टोल फ्री नंबर जारी

देहरादून
नवरात्रों को लेकर फूड सेफ्टी विभाग ने जारी की गाईडलाइन, आयुक्त डॉ आर राजेश कुमार की आम जनता से अपील, टोल फ्री नं0- 18001804246 पर करें मिलावट की शिकायत आयुक्त डॉ आर राजेश कुमार ने दिए कुट्टू के आटे के 100 सर्विलांस लिये जाने के निर्देश, शारदीय नवरात्रों में कुट्टू के आटे के सैपंल हुए थे जांच में फेलदेहरादून: नवरात्र के दौरान दिल्ली में कुट्टू-सिंघाड़े के आटे, घी, तेल सहित अन्य की मांग बढ़ जाती है। उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग के आयुक्त डॉ आर राजेश कुमार के मुताबिक त्योहारी सीजन के दौरान मिलावटी सामान के आने की संभावना ज्यादा होती है, इसे रोकने के लिए विभाग सर्तक है। वहीं विभाग ने सभी जिलों के लिए टीम बना बनाई है। विभाग का प्रयास है कि उत्तराखंड में किसी भी प्रकार के मिलावट का सामान लोगों तक न पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि नवरात्र से त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है जो दिसंबर तक जारी रहत...
पीएम की ऐतिहासिक धार्मिक यात्राओं में शामिल हुई मानसखंड सर्किट यात्रा, सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

पीएम की ऐतिहासिक धार्मिक यात्राओं में शामिल हुई मानसखंड सर्किट यात्रा, सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

देहरादून
पीएम मोदी को मंत्रमुग्ध कर गई आदि कैलाश एवं जागेश्वर धाम यात्रा देहरादून: हाल में ही उत्तराखण्ड के एकदिवसीय कुमांऊ दौरे से लौटे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदि कैलाश एवं जागेश्वर धाम यात्रा उनके जीवन की ऐतिहासिक यात्राओं में शामिल हो गई है। यह बात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं अपने आधिकारिक एक्स हेंडल साझा की है। पीएम मोदी ने आदि कैलाश एवं जागेश्वर धाम यात्रा से मंत्रमुग्ध होते हुए लिखा है कि “यदि कोई मुझसे पूछे – यदि आपको उत्तराखण्ड में एक जगह अवश्य देखनी चाहिए तो वह कौन सी जगह होगी, तो मैं कहूंगा कि आपको राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर अवश्य देखने चाहिए। प्राकृतिक सुंदरता और दिव्यता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी।”https://twitter.com/narendramodi/status/1713044060448112767?ref_src=twsrc%5Etfwप्रधानमंत्री मोदी अपने दूसरी पोस्ट में लिखते हैं...
उत्तराखण्ड के अप्रवासियों हेतु “अप्रवासी सेल” गठित करने की घोषणा संबंधी शासनादेश जारी

उत्तराखण्ड के अप्रवासियों हेतु “अप्रवासी सेल” गठित करने की घोषणा संबंधी शासनादेश जारी

देहरादून
मुख्यमंत्री धामी की एक और घोषणा कम समय में हुई पूरी देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते माह लंदन में देश से बाहर रह रहे उत्तराखण्ड के अप्रवासियों हेतु “अप्रवासी सेल” गठित करने की घोषणा संबंधी शासनादेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री धामी द्वारा बीते 25 सितम्बर को लंदन में आयोजित रोड शो से पूर्व अप्रवासी सम्मेलन में यह घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री धामी की प्राथमिकता के अनुरूप एक माह से भी कम समय में शासनादेश जारी कर दिया गया है। उत्तराखण्ड में अप्रवासी उत्तराखण्डियों के लिए विशेष सेल में अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना सदस्य, आर मीनाक्षी सुन्दरम्, सचिव, नियोजन विभाग, शैलेश बगौली, सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग समन्वयक, विनय शंकर पाण्डेय, सचिव, औद्योगिक विकास विभाग एवं सुधीर नौटियाल, से.नि. निदेशक, उद्योग को इस अप्रवासी सेल में शामिल किया गया है। इस सेल का मुख्य ...
उत्तराखंड में मना परम्परागत फसलों एवं भोजन का उत्सव

उत्तराखंड में मना परम्परागत फसलों एवं भोजन का उत्सव

देहरादून
उत्तराखंड के परम्परागत फसलों एवं भोजन के उत्सव गढ़ भोज दिवस को उत्तराखंड के स्कूल, कालेजों, मेडिकल कॉलेज में वृहद रूप से मनाया गया। गढ़ भोज दिवस का मुख्य कार्यक्रम राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननुर खेड़ा में हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी, तत्व फाउंडेशन, आगाज फेडरेशन एवं पर्वतीय विकास शोध केंद्र के द्वारा आयोजित किया गया। इस बार राज्य सरकार के द्वारा स्कूल, कालेजों, स्वास्थ्य विभाग एवं विश्व विद्यालय को पत्र जारी कर अनिवार्य रूप से गढ़ भोज दिवस मनाने के निर्देश जारी किए गए थे।  गढ़ भोज दिवस के मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में कहा की कोदा, झंगोरा, कोणी जैसे  मोटे अनाज आज भारत ही नहीं पूरे विश्व में जाना जाने लगा है। जिसे कभी गरीबों का खाना माना जाता था। उत्तराखंड के परम्परागत भोजन को मुख्यधारा स...
सीएम धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक उत्तराखण्ड में आयोजित किये जाने के लिये केंद्रीय गृहमंत्री का जताया आभार

सीएम धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक उत्तराखण्ड में आयोजित किये जाने के लिये केंद्रीय गृहमंत्री का जताया आभार

देहरादून
मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिक आधार पर बरसाती नदियों को ग्लेशियर आधारित नदियों से जोड़ने के अभिनव प्रयासों पर दिया बल देहरादून: मध्य क्षेत्रीय परिषद की नरेंद्र नगर में आयोजित बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित प्रतिभाग कर रहे अन्य महानुभावों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण बैठक को उत्तराखण्ड में आयोजित किये जाने के लिये केंद्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मध्य क्षेत्रीय परिषद केंद्र तथा राज्यों के मध्य आपसी सहयोग एवं समान प्रकार के मामलों में सेतु के समान है। परिषद आपसी विचारों एवं अनुभवों को साझा करने का भी सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उत्तराखण्ड से संबंधित कतिपय नीतिगत विषयों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड का 71 प्रतिशत भूभाग वन क्षेत्र से आच्छादित है। राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण उत्तराखण्ड मे...
उत्तराखंड में होम बार का पहला लाइसेंस जारी!

उत्तराखंड में होम बार का पहला लाइसेंस जारी!

देहरादून
देहरादून: एक तरफ सरकार ड्रग्स फ्री देवभूमि की बात कर रही है तो दूसरी ओर शराब को बढ़ावा दे रही है। शराब भी नशा ही है और इस नशे में लोगोंा की पीढ़ियां तक बर्बाद हो गई। बावजूद सरकार मुनाफा कमाने के चक्कर में अपने ही नागरिरकों को नशे की गर्त में धकलने का काम कर रही है। सवाल यह है कि जब ड्रग्स फ्री देवभूमि की बात हो सकती तो फिर शराब मुक्त देवभूमि क्यों नहीं हो सकती? प्रदेश में घरेलू बार लाइसेंस जारी किया गया है। इस बार की शराब नीति में व्यवस्था की गई थी। घर के लिए बार लाइसेंस लेने के लिए संबंधित को 12 हजार रुपए लाइसेंस फीस देनी होगी। हर वर्ष लाइसेंस का नवीनीकरण कराना होगा। राज्य सरकार ने ‘होम मिनी बार लाइसेंस नीति’ को मंजूरी दे दी है। कुछ शर्तों के साथ इच्छुक लोगों को होम बार लाइसेंस मिलेगा। जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने बताया कि अभी तक एक लाइसेंस के लिए आवेदन आया था। इसे जारी कर दिया गया ...
खुलेंगे रोजगार के द्वार: 9th से 12th तक के स्टूडेंट्स को दिया जाएगा खास प्रशिक्षण

खुलेंगे रोजगार के द्वार: 9th से 12th तक के स्टूडेंट्स को दिया जाएगा खास प्रशिक्षण

देहरादून
विद्यार्थियों को पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में दिया जाएगा प्रशिक्षण। समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप के मध्य किया गया एम.ओ.यू। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया गया समझौता ज्ञापन। राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा बंशीधर तिवारी एवं स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हिराज आर्टिनियन ने किये समझौते पर हस्ताक्षर। पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी में बेहतर प्रशिक्षण से राज्य में बढ़ेगें रोजगार के अवसर -मुख्यमंत्री। मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन पर तेजी से किये जा रहे हैं कार्य।देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में गुरूवार को सचिवालय में समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप, स्विटजरलैंण्ड के मध्य समझौता ज्ञापन किया गया। उत्तराखण्ड में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पर्यटन और हॉस्पिट...
श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के विरुद्ध साजिश और झूठे आरोप लगाना निंदनीय: प्रेमचंद अग्रवाल

श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के विरुद्ध साजिश और झूठे आरोप लगाना निंदनीय: प्रेमचंद अग्रवाल

देहरादून
देहरादून: कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका.उन्होंने श्री गुरु रामराय दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। केबिनेट मंत्री डा. प्रेम चंद अग्रवाल ने कनखल हरिद्वार में श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज पर लगे झूठे आरोपों की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि साजिशकर्ताओं का जल्द परदाफार्श होगा और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। बुधवार को केबिनेट मंत्री डा. प्रेम चंद अग्रवाल का काफिला श्री दरबार साहिब पहुंचा. श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया किया गया। केबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार में एक व्यक्ति द्वारा श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज पर जो आरोप लगाए हैं, वह निराधार हैं। श्री महाराज जी का व्यक्तित्व साधारण और सदैव दूसरों की...
कैबिनेट मंत्रियों ने सीएम धामी के ब्रिटेन दौरे को निवेश की दृष्टि से राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने वाला बताया, मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए जताया आभार

कैबिनेट मंत्रियों ने सीएम धामी के ब्रिटेन दौरे को निवेश की दृष्टि से राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने वाला बताया, मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए जताया आभार

देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लंदन दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर कैबिनेट मंत्रियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल तथा रेखा आर्या द्वारा उनका स्वागत किया गया। राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12 हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनने पर सभी ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के ब्रिटेन दौरे को निवेश की दृष्टि से राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने वाला बताया। मुख्यमंत्री के यू.के. भ्रमण से वहां के उद्यमियों के साथ ही प्रवासी उत्तराखण्डवासियों द्वारा राज्य में निवेश के लिये की गई पहल निश्चित रूप से मुख्यमंत्री की अन्य देशों के प्रस्तावित दौरे तथा देश के प्रमुख शहरों में आयोजित...