
सरकारी नौकरी : नेवी में 224 पदों पर SSC ऑफिसर भर्ती, ये है लास्ट डेट
सरकारी नौकरी : इंडियन नेवी में SSC ऑफिसर भर्ती की तैयारी जुटे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। भारतीय नौसेना (Indian Navy ) ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर्स एंट्री के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू कर दी है। जून 2024 में शुरू होने वाले इस SSC ऑफिसर्स एंट्री के माध्यम से एग्जीक्यूटिव, एजुकेशन और टेक्निकल ब्रांच के लिए कुल 224 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है।
नेवी SSC ऑफिसर जून 2024 नोटिफिकेशन के अनुसार एग्जीक्यूटिव ब्रांच में जनरल सर्विस के लिए 40, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) के लिए 8, नेवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर की 18, पॉयलट की 20 और लॉजिस्टिक्स की भी 20 रिक्तियां निकाली गई हैं। इसी प्रकार, एजुकेशन ब्रांच में नेवी एसएससी ऑफिसर के लिए 18 वेकेंसी घोषित की गई हैं।दूसरी तरफ, भारतीय नौसेना ने टेक्निकल ब्रांच के लिए सबसे 100 वेकेंसी निकाली है, जिसमें इंजीनियरिंग ब...









