देश—विदेश

‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ संसद में पेश, 33 फीसदी सीटें आरक्षित

‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ संसद में पेश, 33 फीसदी सीटें आरक्षित

देश—विदेश
‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ संसद में पेश हुआ। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया पेश। विधेयक के पेश होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटें होंगी आरक्षित विधेयक पेश करते हुए कानून मंत्री ने कहा कि यह विधेयक महिला सशक्तिकरण करेगा। संविधान के अनुच्छेद 239ए में संशोधन करके महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाएंगी। अनुच्छेद 330ए के तहत सदन में एससी/एसटी महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की जाएंगी। महिला सांसदों की संख्या बढ़कर 181 हो जाएगी कानून मंत्री ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि इस विधेयक के पारित होने के बाद लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या बढ़कर 181 हो जाएगी।  इसमें महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण का एलान किया गया। बताया गया है कि लोकसभा में अब महिलाओं के लिए 181 सीटें आरक्षित होंगी। 1996 और 2010 महिला आरक्षण में र...
बड़ी खबर : कनाडा को भारत का कड़ा जवाब, राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश

बड़ी खबर : कनाडा को भारत का कड़ा जवाब, राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश

देश—विदेश
भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में तल्खियां बढ़ चुकी है। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारत के खिलाफ बयान दिया। इसके अलावा, हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ बताकर कनाडा ने भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर दिया है। भारत ने भी कनाडा सरकार को करारा जवाब दिया। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा,”पीएम ट्रूडो आरोप निराधार हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम द्वारा दिए गए ऐसे बयान खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से ध्यान हटाने की एक कोशिश है, जिसे कनाडा में आश्रय मिलता रहा है।#WATCH | Canadian High Commissioner to India, Cameron MacKay leaves from the MEA headquarters at South Block, New Delhi. pic.twitter.com/zFAaTFfeAP — ANI (@ANI) September 19, 2023 कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मैके को तलब किया। भारत के कनाडाई राजनयिक को न...
अनिल बलूनी की रेल मंत्री से मुलाकात, जल्द मिल सकती है ये सौगात

अनिल बलूनी की रेल मंत्री से मुलाकात, जल्द मिल सकती है ये सौगात

देश—विदेश
नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने आज संसद के विशेष सत्र के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ एक बार फिर मुलाकात की। दोनों नेताओं ने उत्तराखंड से संबंधित कई महत्वपूर्ण रेल प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की। इससे पहले भी सांसद अनिल बलूनी ने रेलमंत्री से 01 सितम्बर को इन्हीं विषयों पर चर्चा की थी। दोनों नेताओं के बीच जिन प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई उनमें कोटद्वार- दिल्ली रेल और देहरादून लखनऊ के बीच हाई स्पीड रेल पर चर्चा बेहद अहम रही। वहीं कोटद्वार से दिल्ली के बीच रात्रि ट्रेन चलाने पर सकारात्मक चर्चा रही। उम्मीद जताई जा रही है कि ये ट्रेन जल्द परिचालन में आ जाये। कोरोना काल के पहले तक गढ़वाल के द्वार कोटद्वार के लिए दिल्ली से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन में दो रेल डब्बे लगाए जाते थे। लेकिन, कोरोना काल के बाद किन्हीं कारणों से ये डब्बे लगने बन्द हो गए। इसी संदर्भ...
सिराज की आंधी में उड़ा ‘श्रीलंका’, 50 रन पर ढेर

सिराज की आंधी में उड़ा ‘श्रीलंका’, 50 रन पर ढेर

देश—विदेश
  एशिया कप 2023 का फाइनल (Asia Cup Final) मैच श्रीलंका और भारत के बीच 17 सितंबर को खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को 15.2 ओवर में पवेलियन लौटा दिया। मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट चटकाए, जबकि हार्दिक पंड्या को 3 विकेट मिले। एक सफलता जसप्रीत बुमराह के हिस्से आई। मोहम्मद सिराज ने वनडे क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 5 विकेट लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सिराज ने 5 विकेट के लिए 16 गेंदें ली। श्रीलंका के चामिंडा वास ने 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ 16 गेंदों पर ही 5 विकेट लिए थे।...
ग्लोबल इंवेस्टर समिट उत्तराखंड का दिल्ली में हुआ कर्टेन रेजर, ITC का 5000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव, महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड के साथ 1000 करोड़ और ई-कुबेर के साथ 1600 करोड़ के निवेश का एमओयू

ग्लोबल इंवेस्टर समिट उत्तराखंड का दिल्ली में हुआ कर्टेन रेजर, ITC का 5000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव, महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड के साथ 1000 करोड़ और ई-कुबेर के साथ 1600 करोड़ के निवेश का एमओयू

देश—विदेश
देहरादून। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के करटेन रेजर के मौके पर आज आईटीसी ने 5000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव उत्तराखंड सरकार को दिया। महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड के साथ 1000 करोड़ और ई-कुबेर के साथ 1600 करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू किया गया। पहले ही दिन इतने बड़े निवेश प्रस्ताव पर सहमति यह दिखाती है कि निवेशक उत्तराखण्ड को लेकर कितने ज़्यादा उत्सुक हैं और सरकार भी कितनी तत्पर है।महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड उत्तराखण्ड में अगले तीन महीने में 1000 करोड़ के निवेश के साथ विभिन्न स्थानों पर 45 रिजोर्ट स्थापित करने जा रहा है।  इससे 1500 लोगो के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे।  पूरे देश में यह महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड का किसी भी राज्य में सबसे बड़ा निवेश है। उत्तराखंड में आगामी दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर नई दिल्...
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट : दिल्ली में कर्टेन रेंजर, ITC करेगा पांच हजार करोड़ का निवेश, इस कंपनी के साथ MOU

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट : दिल्ली में कर्टेन रेंजर, ITC करेगा पांच हजार करोड़ का निवेश, इस कंपनी के साथ MOU

देश—विदेश
नई दिल्ली: ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के करटेन रेजर के मौके पर आज आईटीसी ने 5000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव उत्तराखंड सरकार को दिया। महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड के साथ 1000 करोड़ और ई-कुबेर के साथ 1600 करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू किया गया। पहले ही दिन इतने बड़े निवेश प्रस्ताव पर सहमति यह दिखाती है कि निवेशक उत्तराखण्ड को लेकर कितने ज़्यादा उत्सुक हैं और सरकार भी कितनी तत्पर है।महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड उत्तराखण्ड में अगले तीन महीने में 1000 करोड़ के निवेश के साथ विभिन्न स्थानों पर 45 रिजोर्ट स्थापित करने जा रहा है | इससे 1500 लोगो के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे | पूरे देश में यह महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड का किसी भी राज्य में सबसे बड़ा निवेश है।उत्तराखंड में आगामी दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर नई द...
सरकारी नौकरी: RBI और CIL समेत देश के विभिन्न सरकारी विभागों में 27 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, आप भी करें आवेदन

सरकारी नौकरी: RBI और CIL समेत देश के विभिन्न सरकारी विभागों में 27 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, आप भी करें आवेदन

देश—विदेश
सरकारी नौकरी : अगर आपको भी अपने सपनों की जॉब की तलाश है, तो उस सपने को पूरा करने का वक्त आ गया है। देशभर में विभिन्न राज्यों के साथ देश के बड़े संस्थानों में भर्ती निकली है। इन भर्तियों के जरिए आप जूनियर असिस्टेंट, फोरेस्ट गार्ड, रिसर्च ऑफिसर, इंजीनियर, असिस्टेंट और प्रोफेसर सहित समेत अन्य सरकारी नौकरियां हासिल कर सकते हैं। विभिन्न सरकारी विभागों में कई पदों पर भर्ती चल रही है। स्पोर्ट्स कोटा वालों के लिए भी मौका है। देशभर में 27,486 पदों पर भर्ती निकली है।  कोल इंडिया लिमिटेड में खनन, सिविल और भूविज्ञान विषयों में मैनेजमेंट ट्रेनी के 560 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 13 सितंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार GATE-2023 स्कोर के आधार पर कोल इंडिया (CIL) मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट  coalindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते ह...
दुःखद खबर : मेजर, कर्नल और DSP समेत तीन अधिकारी शहीद, दो जवान लापता

दुःखद खबर : मेजर, कर्नल और DSP समेत तीन अधिकारी शहीद, दो जवान लापता

देश—विदेश
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल, मेजर सहित तीन अफसर शहीद हो गए हैं। कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष, जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद तीनों शहीद हो गए। उन्होंने बताया कि भट की जान ज्यादा खून बहने से हुई है। मुठभेड़ में सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, बटालियन कमांडिंग मेजर आशीष धोनैक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के DSP हुमायूं भट शहीद हो गए. हमारे वीर सपूतों की शहादत से पूरा देश गमगीन है. अनंतनाग में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चला दी. सेना और पुलिस अब दोनों पाकिस्तानी आतंकवादियों के सफाए के लिए ऑपरेशन चला रही है, जो उनके मारे जाने तक जारी रहेगा. हालांकि मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और राजौरी में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के ब...
टूट सकता है यहां प्राइमरी टीचर बनने का सपना, सामने आई बड़ी अपडेट

टूट सकता है यहां प्राइमरी टीचर बनने का सपना, सामने आई बड़ी अपडेट

देश—विदेश
अगर आपने भी क्रेंदीय विद्यालय (Center school) में प्राइमरी टीचर की नौकरी के लिए आवेदन किया है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने प्राइमरी टीचर की नौकरी के अलए पूर्व से तय योग्यता में बदलाव कर दिया है। इस बदलाव से कई अभ्यर्थियों के सपने टूट सकते हैं। देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में प्राइमरी टीचर (PRT) की सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों और हाल ही में विज्ञापन संख्या 16/2022 के माध्यम से PRT पदों के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के केंद्रीय विद्यालयों में प्राइमरी टीचर की भर्ती के लिए जरूरी न्यूनतम योग्यता को लेकर एक नोटिस जारी किया है, जिसके अनुसार बीएड डिग्री के साथ आवेदन किए उम्मीदवारों डीएलएड का सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा मंगलवार, 12 सितंबर 2023 को जारी आधिकारिक सूचना के अन...
सरकारी नौकरी: इन विभागों में निकली भर्ती, आप भी करें आवेदन

सरकारी नौकरी: इन विभागों में निकली भर्ती, आप भी करें आवेदन

देश—विदेश
अगर आपको सरकारी नौकरी की तलाश है और तैयारी कर रहे हैं, तो यहां आपके लिए नौकरी हासिल करने का मौका है। देश के अलग-अलग सररकारी संस्थानों में नौकरियों के लिए आवेदन निकले हुए हैं, जिनके के लिए आप भी अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं। केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (CCURM) ने अनुसंधान अधिकारी, हिंदी सहायक, अन्वेषक (सांख्यिकी) और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन से 30 दिन के भीतर है। इस भर्ती का विज्ञापन नौ सितंबर को रोजगार समाचार में प्रकाशित हुआ था। सीसीआरयूएम भर्ती अभियान का लक्ष्य 74 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 50 रिक्तियां अनुसंधान अधिकारी (यूनानी) के पद के लिए हैं, 13 रिक्तियां अनुसंधान अधिकारी (पैथोलॉजी) के पद के लिए हैं, 07 रिक्तियां अन्वेषक (सांख्यिकी) पद के लिए, 01 रिक्ति वरिष्ठ उत्पादन सह...