Blog

UPSC का फाइनल रिजल्ट जारी, इतनों का हुआ चयन, ये हैं टॉप 10 टॉपर

UPSC का फाइनल रिजल्ट जारी, इतनों का हुआ चयन, ये हैं टॉप 10 टॉपर

उत्तराखंड हलचल
संघ लोक सेवा आयोग ने (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE) 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 1016 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है। UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल UPSC फाइनल रिजल्ट में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। UPSC द्वारा सूचना के मुताबिक CSE 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप (AIR 1) किया है। वहीं, इसके बाद अनिमेष प्रधान ने दूसरा (AIR 2) और डोनुरू अनन्या रेड्डी ने तीसरा (AIR 3) स्थान प्राप्त किया है। UPSC टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं। लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल से 12वीं की है। 2021 में आदित्य ने UPSC में 485 रैंक हासिल की थी।UPSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in पर एक सार्वजनिक सूचना के माध्यम से परिणामों की घोषणा की। नोटिस में लि...
उत्तराखंड : भतीजे को लेकर गायब हुई थी बुआ, किया घिनौना काम, अब मिली ये सजा

उत्तराखंड : भतीजे को लेकर गायब हुई थी बुआ, किया घिनौना काम, अब मिली ये सजा

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मामला पुराना है। इसकी सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) अर्चना सागर की अदालत में चल रही थी। जुलाई 2022 को 16 साल के लड़के की मां ने वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि उनकी ननद पति से झगड़ा होने के चलते छह माह से मायके में रह रही है। उसने उनके 16 साल के बेटे से संबंध बनाए और वो उनके बेटे को लेकर गायब हो गई थी। कुछ समय बाडी वापस लौटी तो वह गर्भवती थी। इस मीमले में विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) अर्चना सागर की अदालत ने 16 साल के भतीजे से यौन संबंध बनाने की आरोपित सौतेली बुआ को दोषी पाते हुए 20 साल के कारावास का आदेश दिया है। कोर्ट ने दोषी महिला पर दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अल्पना थापा के अनुसार पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित बुआ को नौ जुलाई को 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गर्भवती होने के चलते उसे दो जनवरी 2023 को कोर...
WhatsApp पर नहीं पढ़ पाते हैं जरूरी मैसेज तो अब छोड़ दें टेंशन

WhatsApp पर नहीं पढ़ पाते हैं जरूरी मैसेज तो अब छोड़ दें टेंशन

उत्तराखंड हलचल
WhatsApp पर नहीं पढ़ पाते हैं जरूरी मैसेज तो अब छोड़ दें टेंशनWhatsApp तो आप भी चलाते ही होंगे। जाहिर सी बात है कई ग्रुपों में जुड़े होंगे। राजना आपको ग्रुपों के अलावा  व्यक्तिगत मैसेज भी आते ही होंगे। अगर आपके WhatsApp पर रोजाना ढ़ेर सारे मैसेज आते हैं, तो इनमें से कई सारे मैसेज मिस हो जाते हैं। वही कई बार आप बिजी होते हैं, तो उस वक्त आप किसी WhatsApp मैसेज का रिप्लाई नहीं देते है, तो वो मैसेज मिस हो जाते हैं। इससे बचने के लिए WhatsApp ने एक नया चैट फिल्टर फीचर लॉन्च कर दिया है। इस फीचर को दुनियाभर में रोलआउट कर दिया गया है। यह फीचर आपके चैट को All, Unread और Group जैसी अलग-अलग कैटेगरी में बांट देता है। इससे आपका कोई भी मैसेज मिस नहीं होता है। WhatsApp खोलने और सही चैट को ढूँढने की प्रोसेस में ज़्यादा समय नहीं लगना चाहिए और वह आसान होनी चाहिए. जैसे-जैसे WhatsApp का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है, ...
उत्तराखंड : पेनक्रिएटाइटिस जैसे घातक रोग के लिए चिकित्सा में आयुर्वेद को मिला पहला पेटेंट

उत्तराखंड : पेनक्रिएटाइटिस जैसे घातक रोग के लिए चिकित्सा में आयुर्वेद को मिला पहला पेटेंट

देहरादून
भारत सरकार के पेटेंट ऑफिस ने नवाजा 20 वर्षों के लिए पेटेंट विश्व में आयुर्वेद के द्वारा पेनक्रिएटाइटिस के सफल इलाज की विश्वसनीयता को स्थापित करने का अभूतपूर्व प्रयास 70 के दशक में मेरठ निवासी वैद्य चंद्र प्रकाश जी द्वारा पारद - तांबा - गंधक के योग से रस शास्त्र के गंधक जारण के सिद्धांत का पालन कर बनाई गई थी यह औषधि उनके पुत्र पद्मश्री से सम्मानित वैद्य बालेंदु प्रकाश ने उठाया था उक्त औषधि को परिष्कृत एवं वैज्ञानिक आधार देने का बीड़ा लगभग 2000 रोगियों की चिकित्सा और देश के नामी संस्थाओं के साथ कार्य करके जुटाए गए थे इसकी संरचना, सुरक्षा और प्रभाव संबंधित आंकड़े वर्ष 2014 में उत्तराखंड सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय ने किया था सहयोग, जिसके तहत दाखिल किया गया था पेटेंट का आवेदन हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनक्रॉनिक पेनक्रिएटाइटिस शरीर में स्थित पेनक्रियाज या अग्ना...
मोदी की 14 गारंटियों के साथ भाजपा का संकल्प पत्र जारी

मोदी की 14 गारंटियों के साथ भाजपा का संकल्प पत्र जारी

देश—विदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा पार्टी मुख्यालय में संकल्प पत्र जारी किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संकल्प पत्र तैयार करने वाली समिति की संयोजक थी। इस अवसर पर भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारे वरिष्ठ नेताओं की गरिमामय उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के ’लोकसभा चुनाव 2024’ का ’संकल्प पत्र’ देशवासियों के समक्ष रखा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विगत 10वर्ष सभी क्षेत्रों में देश के तेज विकास, हर वर्ग के बहुआयामी उत्कर्ष और भाजपा पर जन-जन के निरंतर बढ़ते विश्वास के रहे हैं। आज संपूर्ण भारत ’मोदी की गारंटी’ पर अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए 2047 तक ’विकसित भारत निर्माण’ के संकल्प की सिद्धि में संलग्न है। भाजपा के संकल्प पत्र में 14 वादे शामिल हैं। इसमें महिला सशक्तिकरण, युवाओं और गरीबों के उत्थान पर जोर दिया गया है। संकल्प पत्र में ज्ञान...
मध्य प्रदेश में इंजी. ललित शौर्य को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

मध्य प्रदेश में इंजी. ललित शौर्य को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

पिथौरागढ़
पिथौरागढ़: सीमांत के युवा बाल साहित्यकार इंजी. ललित शौर्य को मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय सम्मान मिलने जा रहा है। बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र भोपाल के निदेशक महेश सक्सेना एवं संयोजक जलज गुप्ता ने इंजी. शौर्य के नाम की घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष का रंजन सेन गुप्ता राष्ट्रीय बाल साहित्य सम्मान उत्तराखंड के बाल साहित्यकार इंजी. ललित शौर्य को मिलेगा। कार्यक्रम का आयोजन मई माह में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित होगा। इस अवसर पर देश के दिग्गज बाल साहित्यकार उपस्थित रहेंगे।ललित शौर्य लंबे समय से बाल साहित्य लेखन में सक्रिय हैं। उनकी एक दर्जन बाल साहित्य की पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी रचनाओं का अनुवाद अंग्रेजी, तमिल, कन्नड़, तेलगु, मलयालम, गुजराती, मराठी, उड़िया, उर्दू, गुरुमुखी, कुमाउनी, गढ़वाली समेत अनेक भाषाओं में हो चुका है। शौर्य की रचनाएं देश की प्रतिष्ठित बाल पत...
चाहे बल्द  बैचे जो, स्याल्दे जरूर जांण छू!

चाहे बल्द  बैचे जो, स्याल्दे जरूर जांण छू!

लोक पर्व-त्योहार
चारु तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार  मनेरगा में काम चलि रौ, डबलों रनमन, मदना करूं दिल्ली नौकरी, खात में डबल छन। आज जब मैं अपने अग्रज, साहित्यकार, रंगकर्मी और लोक के चितेरे उदय किरौला जी से बात कर रहा था तो उन्होंने मुझे द्वाराहाट में इस बार लगे झोड़े के बारे में बताया। आज द्वाराहाट में स्याल्दे का मेला लगेगा। स्याल्दे मेले के बारे में द्वर्यावों (द्वाराहाट वाले) मे एक मुहावरा प्रचलित है ‘बल्द बिचै जाओ लेकिन स्याल्दे जरूर जांण छू। इस बार भी स्याल्दे मेले न जा पाने की कसक तो है, लेकिन किरौला जी के सुनाये झोड़े ने द्वाराहाट की स्मृतियों को हमेशा की तरह ताजा कर दिया। उन सामूहिक स्वरों को भी जो हमारी चेतना आ आधार रहे हैं। इन स्वरों में युगो-युगों से संचित चेतना है। यही वजह है कि यहां लगने वाले झोड़ों ने आज भी उन सामूहिक अभिव्यक्तियों को नहीं छोड़ा है जो आज किसी न किसी तरह खामोश किये जा रहे हैं। सरकारों ...
पंचकेदार : 20 मई को मद्महेश्वर महादेव एवं 10 मई को तुंगनाथ मंदिर के खुलेंगे कपाट

पंचकेदार : 20 मई को मद्महेश्वर महादेव एवं 10 मई को तुंगनाथ मंदिर के खुलेंगे कपाट

धर्मस्थल
बैशाखी के शुभ अवसर पर पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में यज्ञ हवन के पश्चात विधि-विधान तथा पंचांग गणना पश्चात आचार्य गणों-वेदपाठियों के द्वारा मंदिर समिति अधिकारियों-हकहकूकधारियो की उपस्थिति में कपाट खुलने की तिथि निश्चित हुई जबकि श्री तुंगनाथ जी के कपाट खुलने की तिथि शीतकालीन गद्दी स्थल श्री मार्कंडेय मंदिर ऊखीमठ में पूजा-अर्चना पंचाग गणना के पश्चात तय हुई। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अपने संदेश में श्रद्धालुओ को बैशाखी की शुभकामनाएं दी है और कहा कि श्री मदमहेश्वर तथा तुंगनाथ जी की यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुट गयी है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय आज शायंकाल में श्री मद्महेश्वर भगवान के डोली में आरोहण के बिखौत मेला कार्यक्रम में शामिल होने भगवान मद्महेश्वर के चलविग्रह के दर्शन हेतु श्री ओंक...
उत्तराखंड की लोक संस्कृति में वनस्पतियों का उपयोग

उत्तराखंड की लोक संस्कृति में वनस्पतियों का उपयोग

पर्यावरण
डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल विज्ञान शिक्षक रा.इ.का. भंकोली उत्तरकाशी (राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी भारत द्वारा उत्कृष्ट विज्ञान शिक्षक सम्मान 2022) हिमालयी राज्य उत्तराखंड समृद्ध जैव विविधता का घर है। यह राज्य अपनी जैव विविधता से जितना समृद्ध है, उतना ही हिमालय की ऊपरी पहुंच में पाई जाने वाली जड़ी-बूटियों के उपयोग से जुड़ी पौराणिक कहानियों का भी भंडार है। ऐसे अनेक उदाहरण लिए जा सकते हैं जहां समुदाय जड़ी-बूटियों, झाड़ियों और पेड़ों का उपयोग औषधीय प्रयोजनों के अलावा धार्मिक समारोहों के लिए भी करता है। हालांकि, कटाई और उनके उपयोग की सामुदायिक प्रथाएं अत्यधिक दोहन को भी रोकती हैं। पिछले कुछ समय में उत्तराखंड ने हर्बल राज्य के रूप में भी पहचान हासिल कर ली है। विभिन्न योजनाएं और सरकार के नेतृत्व वाले कार्यक्रम समुदाय को आजीविका कमाने के लिए औषधीय पौधे उगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, लेकिन साथ ...
सुन ओ आमा—बुबू, मतदान करी ऊँलां…

सुन ओ आमा—बुबू, मतदान करी ऊँलां…

नैनीताल
कुमाऊं कमिश्नर आईएएस दीपक रावत का गीत आमजन को मतदान के प्रति कर रहा जागरूक19 अप्रैल को होना है उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदानउत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आगामी 19 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है। कार्यालय, मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतदाता जागरूकता को लेकर निरंतर रूप से मीडिया, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिसके बेहतर नतीजे सामने आए हैं।इसी कड़ी में अब कुमाऊँ कमिश्नर एवं वरिष्ठ आईएएस दीपक रावत ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में गीत के जरिये मतदाता को जागरूक करने का प्रयास किया है। वरिष्ठ आईएएस ने सुन ओ आमा, बुबू, मतदान करी ओलां" शीर्षक से गीत रिकॉर्ड किया है जिसे सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। गीत में वह स्थानीय बोली भाषा में समाज के हर तबके युवा, बुजुर्गों, महिलाओं को मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं। 18 वर...