Blog

सरकारी नौकरी : 2532 पदों पर भर्ती, बस 3 दिन और…, जल्द जमा करें आवेदन शुल्क

सरकारी नौकरी : 2532 पदों पर भर्ती, बस 3 दिन और…, जल्द जमा करें आवेदन शुल्क

उत्तराखंड हलचल
सरकारी नौकरी : स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न चिकित्सा अधिकारी के पदों के लिए जिन लोगों ने आवेदन किया है, लेकिन अभी तक आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2024 निर्धारित है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से चिकित्सा अधिकारी के कुल 2532 पदों को भरा जाएगा।UPPSC  भर्ती की प्रमुख तिथियां : ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 15/03/2024 आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि – 16/04/2024 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12/04/2024 – ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 30/04/2024इन पदों के लिए आवेदन मांगे गए  गायनकोलॉजिस्ट- 385 पद एनेस्थेटिस्ट- 460 पद पीडियाट्रिशियन- 440 पद रेडियोलॉजिस्ट- 70 पद पैथोलॉजिस्ट- 21 पद जनरल सर्जन- 338 पद जनरल फिजिश...
बॉबी पंवार के रोड-शो से टेंशन में BJP, कांग्रेस, सड़कों पर उमड़ा सैलाब

बॉबी पंवार के रोड-शो से टेंशन में BJP, कांग्रेस, सड़कों पर उमड़ा सैलाब

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड समेत पूरे देश में लोकसभा चुनाव का शोर खूब हो रहा है। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा, जिसके लिए अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। इसके चलते राजनीतिक दलों के प्रत्याशी पूरे जोर से स्टार प्रचारकों के साथ चुनाव मैदान में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी तक उत्तराखंड के दौरे कर चुके हैं। उत्तराखंड के पांच लोकसभा सीटों में से टिहरी लोकसभा सीट की चर्चा पूरे देश भर में है। चर्चा इसलिए है, क्योंकि एक 26 साल का युवा भाजपा और कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दलों को ललकार रहा है। 26 साल के बॉबी पंवार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे हैं और भाजपा, कांग्रेस के दांत खट्टे कर रहे हैं। बॉबी हर दिन किसी न किसी वजह से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को टेंशन दे रहे हैं।आज रंवाई घाटी के बड़कोट, नौगांव और पुरोला में जहां निर्दलीय प्रत्याशी ...
प्रियंका गांधी ने ध्वस्त किए भाजपा के हवाई किले : राजीव महर्षि

प्रियंका गांधी ने ध्वस्त किए भाजपा के हवाई किले : राजीव महर्षि

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ मीडिया को-ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने दावा किया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की रामनगर और रुड़की ने हुई दो सफल रैलियों के बाद भाजपा के हवाई किले ध्वस्त हो गए हैं। महर्षि ने कहा कि दोनों रैलियां उम्मीद से अधिक सफल रही और तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जिस तरह लोग उमड़े, उससे भाजपा खेमे में निश्चित रूप से हड़कंप मच गया है। प्रियंका गांधी ने जिस तरह से प्रदेश के मुद्दों को एड्रेस किया, और रैलियों में आए लोगों ने जो रिस्पॉन्स दिया, उससे चुनाव का नतीजा भी निर्धारित हो गया है। महर्षि ने कहा कि प्रियंका जी ने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, अंकिता हत्याकांड जैसे मुद्दे उठा कर भाजपा को निरुत्तर किया है। साथ ही देवभूमि की आस्था, मर्यादा और श्रद्धा को लेकर उन्होंने भाजपा के बड़े वाले स्टार प्रचारकों को जो आईना दिखाया, उसके...
उत्तराखंड : ये तो गजब हो गया, मां के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची 15 साल की लड़की, बस इतनी सी है वजह

उत्तराखंड : ये तो गजब हो गया, मां के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची 15 साल की लड़की, बस इतनी सी है वजह

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड : ये तो गजब हो गया, मां के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची 15 साल की लड़की, बस इतनी सी है वजहनैनीताल: नए दौर में बच्चे मां-बाप के खिलाफ भी कदम उठा ले रहे हैं। ऐसे कई मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। कुछ मामलों में बच्चे मां-बाप की डांट के बाद आत्मघाती कदम उठा लेते हैं, तो कई बार कुछ ऐसा कर देते हैं कि परिजन हैरान रह जाते हैं। बच्चे यह नहीं समझ पा रहे हैं कि माता-पिता उनकी भलाई के लिए यह कदम उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक 15 साल की लड़की अपनी मां के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच गई। नीट कोचिंग के लिए कोटा नहीं जाने देने पर 15 साल की एक किशोरी हाईकोर्ट पहुंच गई। खंडपीठ ने यह कहते हुए उसकी याचिका का खारिज कर दिया। कार्ट ने कहा कि देश में स्थिति इतनी खराब नहीं हुई है कि न्यायपालिका घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करे। ऊधमसिंह नगर जिले की 15 वर्षीय किशोरी डॉक्टर बनाना चाहती है और इसकी क...
बड़ी खबर : भाजपा का संकल्प पत्र जारी, एक नजर में पढ़ें सभी बड़ी बातें

बड़ी खबर : भाजपा का संकल्प पत्र जारी, एक नजर में पढ़ें सभी बड़ी बातें

उत्तराखंड हलचल
बड़ी खबर : भाजपा का संकल्प पत्र जारी, एक नजर में पढ़ें सभी बड़ी बातेंभाजपा ने आज सुबह लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा का घोषणापत्र जारी किया गया। पीएम मोदी ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, ‘भाजपा ने घोषणा पत्र की सुचिता को फिर स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ – युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान, इन सभी को सशक्त करता है। हमारा फोकस नौकरी पर है।’ भाजपा के घोषणापत्र की बड़ी बातें- मुफ्त राशन की योजना आने वाले पांच साल तक जारी रहेगी। घोषणापत्र में कहा गया है कि साल 2020 से 80 करोड़ से अधिक परिवारों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। अगले पांच वर्षों तक पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुफ्त राशन देना जारी रखेंगे।हर महीने मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएंगेपीएम सूर्य घ...
खाई में गिरी कार, हादसे में चार लोगों की मौत!

खाई में गिरी कार, हादसे में चार लोगों की मौत!

उत्तराखंड हलचल
बागेश्वर : बागेश्वर में दर्दनाक हादसे की खबर है। जानकारी के अनुसार चिडंग के पास सुबह करीब पांच बजे एक कार खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। कार वड्यूड़ा सनेती (रीमा) से बागेश्वर आ रही थी। चिडंग के पास सुबह पांच बजे कार खाई में जा गिरी। हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मृतकों में तीन युवक एक ही गांव के थे। पुलिस, फायर और राजस्व विभाग की टीम मौके पर है।...

उत्तराखंड : बोले CM योगी, देवभूमि के लोगों से संवाद आत्म साक्षात्कार जैसा

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड : बोले CM योगी, देवभूमि के लोगों से संवाद आत्म साक्षात्कार जैसाउत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने वहां जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत भारत माता की जय, भगवान बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगे माता और माता धारी देवी को नमन करने के साथ ही किया। जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि माफिया व उपद्रवियों को इस लायक नही छोडूंगा की वह उत्तराखंड में घुसे। पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल में सीएम योगी ने आज जनसभा की। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले कहती थी राम हुए ही नहीं आज कहते हैं राम सबके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया। आस्था के साथ ही कांग्रेस ने आजीविका के साथ और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ...
CM की जनसभा में जा रही बस हुई हादसे का शिकार, 22 बच्चे घायल

CM की जनसभा में जा रही बस हुई हादसे का शिकार, 22 बच्चे घायल

उत्तराखंड हलचल
खटीमा : चटिया फार्म में बिगराबाग बाईपास चौराहे पर बस ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 22 बच्चे घायल हो गए। सभी बच्चे सीएम की खटीमा में होने वाली जनसभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मामले का संज्ञान लेते हुए सीएम धामी ने अस्पताल में जाकर बच्चों का हाल जाना।रविवार को खटीमा के बिगराबाग बाईपास चौराहे पर हुए हादसे में घायल हुए बच्चों का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अस्पताल पहुंचे। सीएम ने चिकित्सकों को हादसे में घायल हुए लोगों का बेहतर इलाज करने का निर्देश दिए हैं। रविवार को खटीमा में सीएम धामी की जनसभा थी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी बस से जा रहे थे। लेकिन रास्ते में बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालात सामान्य बताई जा रही है। ...
रात को घर से निकला यूट्यूबर गर्वित, सुबह आई मौत की खबर

रात को घर से निकला यूट्यूबर गर्वित, सुबह आई मौत की खबर

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: हरियाणा के बहादुरगढ़ में आत्महत्या करने वाले देहरादून निवासी गर्वित को शुक्रवार रात फोन काल आई और वह बहादुरगढ़ के लिए निकल गया। शनिवार सुबह लगभग पांच बजे वह बहादुरगढ़ पहुंचा तो उसने फोन पर अपने पिता को पहुंचने की जानकारी भी दी। इसके कुछ समय बाद ही उसकी मौत की सूचना आ गई। इसके बाद गर्वित और नंदिनी के परिवार वाले एकसाथ बहादुरगढ़ के लिए रवाना हो गए।बहादुरगढ़ में लिव इन पार्टनर नंदिनी को सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी से धक्का देने के बाद खुद भी कूदकर आत्महत्या करने वाले यूट्यूबर गर्वित के पिता सूबेदार सिंह उत्तराखंड पुलिस में एएसआइ हैं और वर्तमान में देहरादून में सीओ सिटी के चालक हैं। सूबेदार सिंह शिमला बाईपास रोड स्थित दून एन्क्लेव में रहते हैं। उनका बड़ा बेटा भी पुलिस में है और प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में तैनात है। गर्वित छोटा बेटा था। वह पढ़ाई पूरी करने के बाद यूट्...
यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय, ये है शुभ मुहूर्त

यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय, ये है शुभ मुहूर्त

उत्तराखंड हलचल
यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त रविवार को पुरोहित समाज की बैठक में घोषित कर दी गई है। इस बार यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दस मई को 10 बजकर 29 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।