
उत्तराखंड रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, कई लोग घायल!
हल्द्वानी से रामनगर की ओर जा रही थी रोडवेज बस
उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बुरी खबर मिली है बताया जा रहा है कि हल्द्वानी से रामनगर जा रही यात्रियों से भरी बस हल्द्वानी बाईपास पुल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें बस चालक की मौत हो गई है तथा कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रोडवेज बस हल्द्वानी से रामनगर की ओर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में नया पुल के पास बस की रामनगर की ओर से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पुल किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए 15-20 फिट नीचे गिरकर पलट गई। बताया जा रहा है कि यह बस हल्द्वानी डिपो की है।
अभी तक जो जानकारी मिली है उसमें बताया जा रहा है कि बस में 17 लोग सवार थे। जिसमें से बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 16 लोग घायल हो गए है। घायलों में तीन हालत गंभीर बत...









