Blog

उत्तराखंड: 20 किलोमीटर वॉक रेस में मानसी नेगी और भारतीय टीम ने जीता ब्रॉज मेडल

Uncategorized
उत्तराखंड: 20 किलोमीटर वॉक रेस में मानसी नेगी और भारतीय टीम ने जीता ब्रॉज मेडलचीन के चेगंडू शहर में आयोजित हो रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 20 किलोमीटर वॉक रेस में भारतीय टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भारत की वॉक रेस टीम में गोल्डन गर्ल मानसी नेगी सहित अन्य ऐथेलेटिक्स शामिल थे। 20 किमी महिला वॉक रेस में चीन को पहला, स्लोवाकिया को दूसरा और भारत को तीसरा स्थान मिला। गोल्डन गर्ल मानसी नेगी ने कहा की महिला वॉक रेस में भारतीय टीम को तीसरा स्थान मिलने पर पूरी टीम बेहद खुश है। उन्होंने टीम की हौसलाअफजाई की और सहयोग करने के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।उत्तराखंड: 20 किलोमीटर वॉक रेस में मानसी नेगी और भारतीय टीम ने जीता ब्रॉज मेडल...

उत्तरकाशी: आराकोट-चिंवा रोड पर मोल्डी के पास भूस्खलन, 50-60 मीटर सड़क ध्वस्त

Uncategorized
उत्तरकाशी: आराकोट-चिंवा रोड पर मोल्डी के पास भूस्खलन, 50-60 मीटर सड़क ध्वस्तमोरी: प्रदेशभर में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। भारी बारिश के चलते सड़कें बंद हो रही हैं, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील के आराकोट-चिंवा मोटर मार्ग पर मोल्डी के पास भारी भूस्खलन हुआ है, जिसके चलते कई गांवों का संपर्क कट गया है। उत्तराखंड : गौरीकुंड में अब तक 3 शव बरामद, चर्स अभियान जारी जिला प्रशासन उत्तरकाशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे जिले के मोरी क्षेत्र में आराकोट-चिंवा मोटर मार्ग पर मोल्डी के पास आज सुबह अचानक भारी भूस्खलन हो गया। जिसके चलते लगभग 50-60 मीटर सड़क का हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।Uttarakhand | According to the information received from the District Administration Uttarkashi, about 50-60 parts have co...

बड़ी खबर : आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, तीन जवान शहीद

Uncategorized
बड़ी खबर : आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, तीन जवान शहीदJ&K : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के तीन जवान शहीद हो गए। आतंकियों का सुराग लगाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है। इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यहां दो से तीन आंतकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।भारतीय सेना के श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक ट्वीट में बताया कि शुक्रवार को कुलगाम के हालन वन क्षेत्र में ऊंचाई वाले इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी।दोनों ओर से हुई गोलीबारी में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सूत्रों का कहना है कि शहीद होने वाले जवानों के नाम हेड का...

उत्तराखंड : इन दो जिलों में हो सकती है भारी से बहुत भारी बारिश, अलर्ट जारी

Uncategorized
उत्तराखंड : इन दो जिलों में हो सकती है भारी से बहुत भारी बारिश, अलर्ट जारीदेहरादून: मौसम विभाग की ओर से कुमाऊं के बागेश्वर और चंपावत जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो बागेश्वर और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से सतर्कता बरतने को कहा गया है। भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए भूस्खलन का भी संवेदनशील जगहों पर खतरा बना रहेगा। जबकि, निचले इलाकों में पानी भर सकता है। भारी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली भी चमक सकती है, ऐसे में लोगों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूर रहने की सलाह भी दी गई है।उत्तराखंड : इन दो जिलों में हो सकती है भारी से बहुत भारी बारिश, अलर्ट जारी...

उत्तराखंड: सत्ता से विदाई के लिए भाजपा की उल्टी गिनती शुरू : राजीव महर्षि

Uncategorized
उत्तराखंड: सत्ता से विदाई के लिए भाजपा की उल्टी गिनती शुरू : राजीव महर्षिदेहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया पैनलिस्ट राजीव महर्षि ने उच्चतम न्यायालय द्वारा ‘मोदी’ सरनेम मानहानि मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर कहा कि यह न्याय की जीत है। महर्षि ने कहा कि कांग्रेस को देश की न्यायिक प्रणाली पर पूरा भरोसा है और हमें इसीलिए न्याय की उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। महर्षि ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले से कांग्रेस पार्टी के साथ ही देश की जनता भी खुश है। इस निर्णय के बाद लोगों का न्यायिक प्रणाली पर विश्वास दृढ़ हुआ है। महर्षि ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अब किसी भी तरह की सरकार का दबाव नहीं है। राहुल इस अग्निपरीक्षा में सफल होकर मजबूत नेता के रूप में उभरे हैं। यह सत्तारूढ़ दल के लिए ...

CM धामी ने ली वन्यजीव बोर्ड की 19वीं बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Uncategorized
CM धामी ने ली वन्यजीव बोर्ड की 19वीं बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देशDeharadun : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 19वीं बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने बंदरों और जंगली सूअरों की समस्या को दूर करने के लिए गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बंदरों के बंध्याकरण के लक्ष्य को दोगुना करने के साथ ही स्थाई समाधान करने का भी कहा। मुख्यमंत्री ने मानव वन्यजीव संघर्ष राहत राशि का वितरण 15 दिनों में सुनिश्चित किए जाने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि वन्यजीवों के हमले में किसी व्यक्ति की मृत्यु पर राहत राशि को 4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख रूपए करने का प्रस्ताव जल्द से जल्द कैबिनेट में लाया जाए। उन्होंने कहा जिन स्थानों पर मानव वन्यजीव संघर्ष अधिक होते हैं, ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित किया जाए, जिससे लोगों को पहले चेतावनी दी जा सके। बा...

उत्तराखंड ब्रेकिंग: भारी बारिश और लैंडस्लाइड का कहर, दो दुकानें और खोखा बहने की सूचना, लोगों के दबे होने की आशंका!

Uncategorized
उत्तराखंड ब्रेकिंग: भारी बारिश और लैंडस्लाइड का कहर, दो दुकानें और खोखा बहने की सूचना, लोगों के दबे होने की आशंका!रुद्रप्रयाग : गौरीकुंड से बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार डाट पुलिया के पास भारी बारिश और  भूस्खलन होने के कारण 2 दुकानें और एक खोखा बहने की खबर सामने आई है। घटना के बाद से सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड NDRF, SDRF मौके पर मौजूद हैं। आशंका है कि वहां 10-15 लोगों की मौजूदगी रही होगी। सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड ने बताया कि उनमें कुछ लोगों की होने की सूचना है। हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार वहां कुछ कच्ची दुकानें थीं। भारी बारिश लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि पुष्टि होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार व DDRF टीम मुख्यालय घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं, लगातार बारिश होने से फिलहाल सर्च और रेस्क्यू अभियान ...

उत्तराखंड: पहाड़ पर उद्योग लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलान, कैबिनेट के बड़े फैसले

Uncategorized
उत्तराखंड: पहाड़ पर उद्योग लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलान, कैबिनेट के बड़े फैसलेदेहरादून: पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट ने चर्चा के लिए 30 प्रस्ताव लाए गए थे। इनमें से 26 पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई। बैठक में नई MSME नीति को मंजूरी दी गई। खास बात यह है प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग लगाने पर राज्य सरकार अब 50 लाख से चार करोड़ रुपये तक की सब्सिडी देगी। साथ हीस्थानीय स्तर के कच्चे माल का उद्योग लगाने वालों को सरकार 10 प्रतिशत अतिरिक्त सब्सिडी देगी। इसके तहत अब पांच के बजाए चार श्रेणियां बनाई गई हैं। A-श्रेणी में वे जिले शामिल हैं जो पूर्णतया पर्वतीय होने के साथ ही अधिकतम ऊंचाई वाले हैं। बी-श्रेणी में ऐसे पर्वतीय जिले होंगे, जो अपेक्षाकृत कम दुर्गम हैं। सी व डी मैदानी श्रेणी हैं। A-श्रेणी में निवेश पर 50 लाख से चार करोड़, B-श्रेणी में 40 लाख से तीन करोड़, सी-श्रेणी...

पीएम-श्री योजना के अंतर्गत द्वितीय चरण के लिये विद्यालयों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया शुरू, प्रथम चरण में 142 का हुआ चयन

Uncategorized
पीएम-श्री योजना के अंतर्गत द्वितीय चरण के लिये विद्यालयों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया शुरू, प्रथम चरण में 142 का हुआ चयन देहरादून: भारत सरकार द्वारा संचालित पीएम-श्री योजना के अंतर्गत द्वितीय चरण के लिये विद्यालयों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसमें सूबे के अधिक से अधिक स्कूलों को शामिल करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों दे दिये गये हैं। इस संबंध में सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को पीएम-श्री पोर्टल पर आवेदन कर विद्यालयों की सम्पूर्ण जानकारी अपलोड करने को कहा गया है साथ ही चिन्हित विद्यालयों के भौतिक निरीक्षण की रिपोर्ट निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि भारत सरकार की महत्वकांक्षी पीएम-श्री योजना के अंतर्गत द्वितीय चरण में विद्यालयों के चयन की ऑनलाइन प्रक्रिया एक अगस्त ...

उत्तराखंड में आई फ्लू को लेकर गाइडलाइन जारी, स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने जारी किए अहम दिशानिर्देश

Uncategorized
उत्तराखंड में आई फ्लू को लेकर गाइडलाइन जारी, स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने जारी किए अहम दिशानिर्देश देहरादून: उत्तराखंड में कंजेक्टिवाइटिस यानि आई फ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। राज्य के सभी जिला अस्तपालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में रोजाना कंजेक्टिवाइटिस यानि आई फ्लू के मरीज पहुंच रहे हैं। आई फ्लू के मरीजों की संख्या में इजाफा देखते हुए अस्पताल प्रबंधन भी लगातार लोगों से आइसोलेट होने को कह रहा है। वहीं अब स्वास्थ्य विभाग ने कंजेक्टिवाइटिस यानि आई फ्लू को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने राज्य के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं। स्वास्थ्य सचिव की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि जैसा कि आप विदित है कि वर्तमान में कन्जक्टिवाइटिस (आई फ्लू) रोग एक प्रमुख जन स्वास्थ्य समस्या क...