
उत्तराखंड : धरना देने की धमकी से पंचायती राज निदेशक की जान को खतरा, दीपक बिजल्वाण पर लगाया आरोप
उत्तराखंड : धरना देने की धमकी से पंचायती राज निदेशक की जान को खतरा, दीपक बिजल्वाण पर लगाया आरोपदेहरादून: पंचायती राज निदेशक ने उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण के खिलाफ शासन से धमकी देने की शिकायत की है। उन्होंने शिकायती पत्र में कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने उनके कार्यालय में धरना देने की धमकी दी है।
इसके लिए उन्होंने सुरक्षा मांगी है। अब सवाल यह है कि धरना देने से भला किसीको जान का खतरा कैसे हो सकता है। पंचायती राज निदेशक के इस आरोप पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने पलटवार किया है।
दीपक बिजल्वाण का आरोप है कि पंचायती राज निदेशक अपने चहेतों को नौकरी देने का खेल कर रहे हैं। उन्होंने जब इस पर सवाल उठाए तो इस तरह की हरकतें करने पर उतर आए हैं। दीपक बिजल्वाण ने निदेशक के कार्यकाल की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि शासन अगर निदेशक के कार्यकाल की जांच करेगा तो पूरा सच साम...







