
कार में युवती से गैंगरेप, तीन घंटे शहर में कार दौड़ाते रहे दरिंद
हल्द्वानी: हल्द्वानी में चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है।कार सवारों युवकों ने सड़क पर खड़ी युवती का अपहरण कर डाला। इसके बाद कार से तीन घंटे तक हल्द्वानी की सड़कों पर घूमकर शराब पीते रहे। आरोपितों ने युवती को भी शराब पिलाई और कार में ही सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में मुखानी चौराहे पर कार से उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने चारों आरोपितों पर अपहरण व दुष्कर्म की धारा में FIR दर्ज की है। दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि तीन फरवरी की शाम सात बजे वह अपने घर से ट्रांसपोर्टनगर की ओर जा रही थी। डा. सुशीला तिवारी अस्पताल चौराहे के पास ई-रिक्शे से उतरी थी। यहां से उसका भाई उसे स्कूटी से लेने आ रहा था। कुछ देर इंतजार करने पर जब भाई नहीं आया तो उसने मां को फोन किया, लेकिन मां का फोन नहीं उठा। इस पर वह पैदल ही ...









