Blog

गणतंत्र दिवस परेड में आकर्षण का केन्द्र रही सूचना विभाग की झांकी

गणतंत्र दिवस परेड में आकर्षण का केन्द्र रही सूचना विभाग की झांकी

उत्तराखंड हलचल
गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार देहरादून में आकर्षण का केन्द्र सूचना विभाग की झांकी रही। सूचना विभाग ने उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों पर आधारित ‘‘विकसित उत्तराखण्ड‘‘ पर झांकी बनाई। सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना विभाग द्वारा ‘‘विकसित उत्तराखण्ड‘‘ की झांकी का निर्माण किया गया।PM मोदी ने कहा है कि इक्कीसवीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का है। देवभूमि उत्तराखण्ड में विकसित भारत के अन्तर्गत कई लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं के कार्य जैसे ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन, होम स्टे, रोप-वे आदि पर तेजी से कार्य किया जा रहा है तथा पारम्परिक अनाजों का भी पर्याप्त मात्रा में उत्पादन किया जा रहा है।सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया की झांकी के जरिए हमने दिखाने की कोशिश की है की विकास के साथ-साथ विरासत को कै...
परिवहन निगम की कबाड़ बस नीलामी में बड़ा घोटाला, इस रिपोर्ट में खुलासा

परिवहन निगम की कबाड़ बस नीलामी में बड़ा घोटाला, इस रिपोर्ट में खुलासा

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की आडिट रिपोर्ट में कबाड़ बसों की नीलामी में भी 1.32 करोड़ रुपये का घपला सामने आया है। महालेखाकार कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 से 2023 के दौरान देहरादून, नैनीताल व टनकपुर मंडल में बसों की नीलामी की धनराशि में भारी अंतर पकड़ में आया है। निगम ने बसों की नीलामी 7.09 करोड़ रुपये दर्शायी, जबकि टीसीएस रिटर्न में यह कीमत 8.42 करोड़ रुपये बताई गई। बताया गया कि परिवहन निगम इसका कोई ठोस जवाब नहीं दे सका। आडिट रिपोर्ट में निजी बैंक में परिवहन निगम की ओर से रखी गई 29.54 करोड़ रुपये पर राशि भी आपत्ति जताई है। महालेखाकार कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड शासन के वित्त अनुभाग के आदेश के क्रम में राज्य सरकार के सभी उपक्रमों व निगमों को अपनी धनराशि सार्वजनिक व राष्ट्रीयकृत बैंकों में जमा करनी है, लेकिन निगम के 34 खातों में से आठ खाते निजी बैंकों में संचालित किए जा र...
उत्तराखंड : प्रसिद्ध पुरातत्वविद व इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को मिलेगा पद्मश्री सम्मान

उत्तराखंड : प्रसिद्ध पुरातत्वविद व इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को मिलेगा पद्मश्री सम्मान

उत्तराखंड हलचल
New Delhi : पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। इसके तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित किए जाने वाली हस्तियों के नामों का एलान किया गया। इस बार राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति ने दो युगल समेत 132 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। देर रात जारी सूची में पांच पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण शामिल हैं। इसके अलावा 110 पद्म श्री पुरस्कारों का भी एलान किया गया है। पुरस्कार पाने वालों में 30 महिलाएं हैं। सूची में आठ विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी के व्यक्ति शामिल हैं। वहीं, नौ मरणोपरांत पुरस्कार भी दिए जाने का एलान किया गया है। इससे पहले 23 जनवरी को सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कूर्परी ठाकुर को भारत रत्न से नवाजने का एलान किया था। पद्मविभूषण पाने वाली हस्तियों में पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, अनुभवी अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक स्वर्गीय बिंदेश्...
उत्तराखंड: आउटसोर्स कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे हरक सिंह रावत और कविंद्र इष्टवाल

उत्तराखंड: आउटसोर्स कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे हरक सिंह रावत और कविंद्र इष्टवाल

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला में उपनल और अन्य एजेंसियों के जरिए कार्यरत अल्पवेतनभोगी कर्मचारी कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। कर्मचारियों के समर्थन में आज पूर्व कैबिनेट मंत्री वरिष्ठ कांग्रेस के नेता हरक सिंह रावत, कांग्रेस प्रदेश महासचिव कविंद्र इष्टवाल धरना स्थल पर पहुंचे। हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने इसको लेकर कई सपने देखे थे। अपने प्रदेश के युवाओं के रोजगार का यह एक जरिया था।आज स्थिति यह है कि सरकार नौकरी कर रहे लोगों को हटाने का काम कर रही है।कांग्रेस प्रदेश महासचिव कविंद्र इष्टवाल ने कहा कि हरक सिंह रावत ने जहां रोजगार के द्वार खोले थे। वहीं, भाजपा सरकार लोगों को सड़क पर लाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य को गर्त की ओर धकेला जा रहा है। इष्टवाल ने कहा कि कांग्रेस इस कठिन समय में आप और आपके परिवारों के साथ खड़ी है। आयुर्वेदे विश्वविद्यालय हर्रावाला में विगत क...
उत्तराखंड : तबादला एक्ट में बड़ा बदलाव, सुगम से सुगम में भी होगा ट्रांसफर

उत्तराखंड : तबादला एक्ट में बड़ा बदलाव, सुगम से सुगम में भी होगा ट्रांसफर

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम-2017 में एक नियम को बदल दिया गया है। तबादला एक्ट में संशोधन के बाद कर्मचारियों को इस का लाभ मिलेगा। इसकी कर्मचारी लंबे समय से मांग भी कर रहे थे। संशोधन के बाद अब तबादला एक्ट के तहत सुगम से सुगम में भी पारस्परिक तबादले किए जा सकेंगे, लेकिन कार्मिकों की वर्तमान सुगम की सेवा अवधि पारस्परिक स्थानांतरण के बाद तैनाती स्थल से जोड़ी जाएगी। तबादला एक्ट के तहत अब तक केवल सुगम से दुर्गम, दुर्गम से सुगम और दुर्गम क्षेत्र से दुर्गम क्षेत्र में पारस्परिक तबादलों की व्यवस्था थी, लेकिन कर्मचारियों की मांग पर शासन की ओर से तबादला एक्ट में संशोधन करते हुए सुगम क्षेत्र से सुगम क्षेत्र में पारस्परिक तबादलों को मंजूरी दे दी गई है। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया ...
खिलाड़ियों को धामी सरकार का तोहफा, आरक्षण को मंजूरी

खिलाड़ियों को धामी सरकार का तोहफा, आरक्षण को मंजूरी

उत्तराखंड हलचल
Dehradun : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में खेल विभाग से संबंधित अहम निर्णय लिया गया। जिसके तहत अन्तर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में पदक विजेता और प्रतिभाग करने वाले कुशल खिलाड़ियों के लिए क्षैतिज आरक्षण विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।खेल मंत्री ने कहा कि यह हमारे खिलाड़ियो के लिए बेहद खुशी की बात है कि अब उन्हें सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा। इसके तहत ऐसे खिलाड़ी जो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाएंगे उन्हें सीधे तौर पर नौकरी का लाभ मिलेगा। रेखा आर्य ने कहा आगामी विधानसभा सत्र में चार % आरक्षण को पारित कर दिया जाएगा। खेल मंत्री ने कहा सीएम धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियो के लिए लगातार कार्य कर रही है। आज खिलाडियों के लिए हम खेल नीति लेकर आए हैं। जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री उदीयमान योजना, मुख्यमंत्र...
उत्तराखंड : पहाड़ के अस्पतालों को सांसद अनिल बलूनी की सौगात

उत्तराखंड : पहाड़ के अस्पतालों को सांसद अनिल बलूनी की सौगात

उत्तराखंड हलचल
देहरादून :राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने पहाड़ के लोगों को बड़ी सौगात दी है। बलूनी ने अपनी सांसद निधि से 35 लाख रुपए जारी करने की अनुशंसा की है। इस संबंध में पौड़ी के DM को पत्र भेजा है।पहाड़ के लिए हमेशा सक्रिय रहने वाले राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने एक बार फिर से पहाड़ के लोगों के लिए अपनी सांसद निधि से लाखों के चिकित्सकीय उपकरण देिए हैं। जो उपकरण दिए जाएंगे उनमें कर्ण प्रयाग के उप जिला अस्पताल के लिए एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन के साथ ही ब्लड बैंक रेफ्रिजरेटर शामिल है। एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन के लिए 16 लाख जबकि ब्लड बैंक रेफ्रिजरेटर के लिए पांच लाख रुपए देने की अनुशंसा की गई है। साथ ही सिमली के महिला बेस अस्पताल में सी आर्म मशीन के लिए चौदह लाख रुपए देने की भी अनुशंसा की है। इस संबंध में अनिल बलूनी की ओर से एक पत्र सांसद निधि को खर्च करने के लिए नोडल अधिकारी पौड़ी के डीएम को भेजा है।...
उत्तराखंड: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम धामी ने किया प्रदेश की मेधावी बालिकाओं को सम्मानित

उत्तराखंड: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम धामी ने किया प्रदेश की मेधावी बालिकाओं को सम्मानित

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की होनहार बेटियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद रही।बता दें हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की 320 मेधावी बालिकाओं को स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया। बता दें राष्ट्रीय बालिका दिवस के दिन को लड़कियों के साथ ही समाज को भी शिक्षित और जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। इस दिन हर साल राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन करती हैं। ...
उत्तराखंड : कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले, यहां पढ़ें हर निर्णय

उत्तराखंड : कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले, यहां पढ़ें हर निर्णय

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद अहम फैसलों पर मुहर लगी। मुख्य सचिव एसएस संधू ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी।सहायक अभियंताओं को वाहन भत्ता 4 हज़ार रुपये अनुमन्य। चाइल्ड केयर लिव 2 साल का शत प्रतिशत वेतन दिये जाने के प्रस्ताव पर लगी मुहर। खनन विभाग माइनिंग के लिए मशीनों का सशर्त उपयोग किए जाने पर लगी मुहर। ज़िला खनन अधिकारियों के पद किए गए सृजित। पुरानी जेल परिसर में बने बार भवन को पाँच बीघा ज़मीन 30 साल की लिज़ पर दीजिए जाने की मंज़ूरी। पशु चिकित्सा अधिकारियों की नियमावली में संशोधन। मत्सय विभाग में 10 सालो के लिए दिये जाएँगे तालाब। खिलाड़ियों को 3० प्रतिशत नौकरी में आरक्षण का प्रस्ताव विधानसभा में लाया जाएगा। विषय विशेषज्ञ के पदो पर नियुक्ति का प्रस्ताव। अपदा प्रबंधन के तहत...
रोकी गईं अयोध्या जाने वाली सभी रोडवेज बसें

रोकी गईं अयोध्या जाने वाली सभी रोडवेज बसें

उत्तराखंड हलचल
डवेज की सभी बसें रोक दी गई हैं। परिवहन निगम के महाप्रबंधक ऑपरेशन मनोज पुंडीर ने बताया कि अयोध्या जाने वाली सभी मार्ग कि बसों का संचालन बंद किया गया है। भीड़ कम होने पर इसकी समीक्षा की जाएगी। अयोध्या में मंदिर की ओर जाने वाले सभी रास्तों को चार से पांच किलोमीटर पहले ही बंद कर दिया गया है। सिर्फ पैदल यात्रियों को ही लाइन से पैदल जाने की अनुमति मिली है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। सुबह से भारी संख्या में लोग मंदिर के बाहर जमा हो गए थे। जिससे प्रशासन के सामने अव्यवस्था के हालात पैदा हो गए थे। परिवहन निगम के महाप्रबंधक ऑपरेशन मनोज पुंडीर ने बताया कि अयोध्या जाने वाली सभी मार्ग कि बसों का संचालन बंद किया गया है। लखनऊ जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि अभी कोई भी यात्री अयोध्या न भेजे जाएं। बढ़ती हुई भीड़ को नियंत्रण करने में समस्या हो रही है। इसके बजाय यहां से लोगों को अन्य...