
उत्तराखंड : चौकी इंचार्ज की गुंडई पर हाईकोर्ट सख्त, पत्रकार पिटाई में मामले में जवाब तलब
उत्तराखंड : चौकी इंचार्ज की गुंडई पर हाईकोर्ट सख्त, पत्रकार पिटाई में मामले में जवाब तलबनैनीताल : नैनीताल हाईकोर्ट ने खटीमा में चौकी इंचार्ज के पत्रकार के साथ मारपीट करने औरबिना किसी कारण के हवालात में बंद के मामले में जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए इस मामले में चार ङफ्ते के भीतर जवाब मांगा है।खटीमा में चौकी इंचार्ज के द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट करने व उसे बिना किसी कारण के हवालात में बंद करने का मामला सामने आया हैय़ इस मामले में हाईकोर्ट ने आज सुनवाई की। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने राज्य सरकार सहित एसएसपी उधम सिंह नगर और एसएचओ खटीमा को चार हफ्ते में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।
मामले की अगली सुनवाई 13 मई को होगी। खटीमा निवासी पत्रकार दीपक यादव ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिसमें, उन्होंने कहा है कि 21 फरवरी को उन...









