
ये रही BJP के लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट
देहरादून : BJP प्रदेश चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई।प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए न्यूनतम पांच और अधिकतम नौ नामों के पैनल को अंतिम रूप दे दिया है। इस तरह राज्य की पांचों सीटों पर कुल 55 नामों लिस्ट तैयार हो गई है। इस लिस्ट को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। जिसमें पूर्व सीएम से लेकर कैबिनेट मंत्री तक के नाम शामिल हैं।
गढ़वाल लोकसभा की बात करें तो इस सीट से मौजूदा सांसद तीरथ सिंह रावत के अलावा अनिल बलूनी प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। इसके साथ ही पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, दीप्ति रावत, आशा नौटियाल, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, अजेंद्र अजय क...









