Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
सड़कों पर दिखा किसानों का आक्रोश, मंडी में की तालाबंदी

सड़कों पर दिखा किसानों का आक्रोश, मंडी में की तालाबंदी

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः राजधानी देहरादून में किसानों ने निरजंनपुर मंडी गेट पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। किसानों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी कर नाराजगी जताई।सोमवार को निरंजनपुर मंडी में बकाया भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन फेल्फेयर फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने तालाबंदी की। यहां किसानों के प्रदर्शन के कारण सड़क जाम हो गई। निरंजनपुर मंडी में धरना प्रदर्शन के बीच दोनों गेट पर किसानों ने ताला लगा दिया। भाकियू पदाधिकारी ने कहा कि भुगतान लिए बिना वह नहीं उठेंगे। जब तक भुगतान नहीं होगा तालाबंदी जारी रहेगी।किसानों के प्रदर्शन के चलते यहां सड़क पर जाम लग गया, जिस कारण मंडी में लोग फंस गए। किसानों के प्रदर्शन के चलते यहां सड़क पर जाम लग गया, जिस कारण मंडी में लोग फंस गए। वहीं एमएसपी की कानूनी गार...
बटरोही को मिलेगा दीर्घकालीन साहित्य गौरव सम्मान

बटरोही को मिलेगा दीर्घकालीन साहित्य गौरव सम्मान

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा वर्ष 2023 के साहित्य पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। इस बार दीर्घकालीन साहित्य सृजन के लिए साहित्यकार बटरोही को सुमित्रानंदन पंत साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। कथा साहित्य के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय को शैलेश मटियानी सम्मान दिया जाएगा।उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा जारी किए गए विवरण के अनुसार 10 विभिन्न श्रेणियां में प्रदेश के साहित्यकारों को साहित्य गौरव सम्मान के लिए चुना गया है। इन सभी साहित्यकारों को 21 फरवरी को देहरादून में होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाषा मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसी अवसर पर संस्थान की पत्रिका केदार मानस का विमोचन किया जाएगा, जिसका संपादन पूर्व कुलपति प्रो. सुधा पांडेय ने किया है। उत्तराखंड भाषा संस्थान की निदेशक स्वाति एस.भदौरिया के अनुसार, दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य...
पेपर देने स्कूल जा रहे छात्र पर गुलदार का हमला

पेपर देने स्कूल जा रहे छात्र पर गुलदार का हमला

उत्तराखंड हलचल
रुद्रप्रयाग: घर से पेपर देने स्कूल जा रहे जखोली तहसील के महर गांव निवासी छात्र पर गुलदार ने हमला कर दिया। छात्र के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने पर गुलदार वहां से भाग गया। घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जा रहा है। घायल छात्र का नाम कार्तिक सिंह पुत्र किशन सिंह बुटोला निवासी महर जखोली तहसील बताया गया है। छात्र राजकीय इंटर कॉलेज रामाश्रम में कक्षा नौ में पढ़ता है।प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष में पिछले वर्ष 2023 तक 40 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें से 13 लोगों की जान गुलदार ने ली है। मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते टकराव की वजह से दोनों का ही नुकसान हो रहा है। इस दौरान 82 गुलदार भी मारे गए हैं। वन महकमा और विशेषज्ञ इस बात को लेकर चिंतित हैं। वर्ष 2000 से अब तक गुलदार के हमले में 514 लोगों की जान गई है, जबकि 1868 लोग घायल हुए हैं। वहीं, वर्ष 2000 से अब तक 1741 गुलदार...
कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या रवाना हुए सीएम धामी, राम लला के करेंगे दर्शन

कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या रवाना हुए सीएम धामी, राम लला के करेंगे दर्शन

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या रवाना हो गए हैं। उनके साथ सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल के साथ आज अयोध्या रवाना हो गए हैं। यहां वे हनुमान गढ़ी और रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा अर्चना के बाद देर शाम देहरादून लौटेंगे। इस दौरान सीएम ने कहा कि रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है। इससे पूर्व भी सीएम की मंत्रियों के साथ अयोध्या जाकर दर्शन करने की तैयारी थी, लेकिन वहां भारी भीड़ होने से मुख्यमंत्री ने अयोध्या जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।...
फार्मासिस्ट नहीं अब कहलाएंगे फार्मेसी अधिकारी

फार्मासिस्ट नहीं अब कहलाएंगे फार्मेसी अधिकारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा कल्याण विभाग के तहत फार्मासिस्ट संवर्ग के पदधारकों का पदनाम  बदल दिया गया है। फार्मासिस्ट पद अब फार्मेसी अधिकारी के नाम से जाना जाएगा। चप फार्मासिस्ट मुख्य फार्मेसी अधिकारी के नाम से जाना जाएगा।
उत्तरकाशी के इंद्रमणि की भारत वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

उत्तरकाशी के इंद्रमणि की भारत वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है। उन्होंने विदेश मंत्री से उत्तरकाशी निवासी इंद्रमणि को वापस स्वदेश लाने के लिए जरूरी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उत्तरकाशी जिले के ग्राम गोरसाड़ा, पट्टी गाजणा, तहसील डुण्डा निवासी  इन्द्रमणी नौटियाल 2018 में रोजगार के लिए सऊदी अरब गये थे, जहां पर रियाद सिटी में  Fidak कम्पनी में ट्रक चलाते थे। 2018 में उनके साथ एक हादसा हो गया।  जिस ट्रक को चला रहे थे, उससे एक तेज रफ्तार से आ रही कार टुकराई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गयी थी। किन्तु ट्रक का बीमा न होने के कारण इन्द्रमणी नौटियाल को सजा हो गयी थी। लगभग 10 माह की सजा काटने के उपरान्त भारतीय नागरिक इन्द्रमणी रिहा हुए लगभग 4 साल से अधिक समय हो गया है। किन्तु Fidak कम्पनी उन्हें भारत नहीं भेज रही है और उनका पासपोर्ट कम्पनी ने अपने पास बन्धक रखा है, जिस कारण इन्...
किन्नर के प्यार में पागल हुआ युवक, घरवालों का बना दुश्मन…नौबत यहां तक आ पहुंची

किन्नर के प्यार में पागल हुआ युवक, घरवालों का बना दुश्मन…नौबत यहां तक आ पहुंची

उत्तराखंड हलचल
हल्द्वानी : कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। इस पर भरोसा तो नहीं होता है, लेकिन किस्से और कहानियां ऐसी-ऐसी सामने आती हैं कि यकीन करना ही पड़ता है। तव लगता है कि हां…सच में प्यार अंधा होता है। ऐसे ही अंधे प्यार की एक कहानी हल्द्वानी में भी देखने को मिली। यहां एक युवक किन्नर के प्यार में ऐसा पागल हुआ कि वो अपने घरवालों का ही दुश्मन बन बैठा। किन्नर के प्यार में दीवाना बने युवक ने भाई और पिता के साथ भी मारपीट कर दी और खुद किन्नर के साथ घर छोड़कर भाग निकला। मामले शनिवार की रात का है। हल्द्वानी के सिंधी चौराहे पर युवक ने जमकर बवाल किया। युवक ने किन्नर से शादी की और उसके बाद घर से चला गया। उसे रोकने पहुंचे पिता और भाई से युवक की जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई। पुलिस ने बाप-बेटों को अलग कराकर मामला शांत कराया। इसके बाद युवक किन्नर के साथ चला गया और उसके पिता और भाई भी घर लौट गए। किन्नर से शादी और घर ...
देहरादून में नाला बना ‘दुलहनिया’, जानें इस कहानी का पूरा सच

देहरादून में नाला बना ‘दुलहनिया’, जानें इस कहानी का पूरा सच

उत्तराखंड हलचल
प्रदीप रावत ‘रवांल्टा’ दुल्हनिया…यह शब्द आप जब भी सुनते हैं तो आपके मन में किसी दुल्हन का ही ख्याल आता होगा। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि किसी नाले का नाम भी दुल्हनिया (’दुलहनिया’) नाला हो सकता है। जी हां…हम पूरी तरह से सही कह रहे हैं। यह कहीं और नहीं, बल्कि ‘वालाओं’ के शहर देहरादून में ही है। ये दुल्हनिया नाला भी दो वालाओं के आसपास ही बहता है। आपका मन खट्टा हो गया होगा कि आखिर कोई किसी नाले को दुल्हनिया नाला कैसे कह सकता है? मेरे मन में भी यही सवाल आया था कि आखिर इस नाले का नाम दुल्हनिया नाला कैसे हो सकता है? हालांकि, नाला अब नाले जैसा नजर नहीं आता है, लेकिन नाम का बोर्ड लगा है, तो नाला भी जरूर रहा होगा। मेरे सवाल का जवाब अब तक नहीं मिल पाया था और ना आपके मन में उठ रहे सवाल का जवाब मिल पाया होगा। तो अब हम आपको बताते हैं कि ये दुल्हनिया नाला कहां पर है? यह नाला हरिद्वार जाते हुए म...
हरिद्वार लोकसभा सीट पर बाप-बेटे की दावेदारी, ये हो सकते हैं कांग्रेस के उम्मीदवार

हरिद्वार लोकसभा सीट पर बाप-बेटे की दावेदारी, ये हो सकते हैं कांग्रेस के उम्मीदवार

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: लोकसभा चुनाव-2024 का भले ही अभी ऐलान ना हुआ हो, लेकिन राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर हैं। टिकट के दावेदार भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। कांग्रेस में टिकट की दावेदारी अब परिवार तक पहुंच गई है। कांग्रेस से पूर्व CM हरीश रावत और उनके पुत्र वीरेंद्र रावत ने हरिद्वार सीट पर अपनी दावेदारी पेश की है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से मैदान में उतरने से हाथ खड़े कर दिए हैं। पांचों लोकसभा सीटों पर 35 दावेदारों के नामों पर शनिवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में चर्चा हुई। हरिद्वार लोकसभा सीट से हरीश रावत 2009 में सांसद रह चुके हैं। इसके बाद लगातार दो बार से भाजपा इस सीट पर अजेय रही है। हरिद्वार से टिकट को लेकर ना-ना करते हुए हरीश रावत की इस सीट पर दावेदारी चौंकाने वाली है। बेटे वीरेंद्र रावत ने भी पिता के साथ इस सीट पर दावेदारी ...
उत्तराखंड : पेपर मिल के गोदाम में लगी भीषण आग

उत्तराखंड : पेपर मिल के गोदाम में लगी भीषण आग

उत्तराखंड हलचल
 रुड़की: रुड़की के नारसन क्षेत्र स्थित एक पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे करीब एक करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। नारसन से झबरेड़ा रोड पर गंगोत्री पेपर मिल है। गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही रुड़की से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू पाया नहीं जा सका। इस पर जिले से करीब नौ दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई, जिसके बाद करीब छह घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।मंगलौर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। ...