उत्तराखंड : 24 गांवों में शराब और DJ बंद, दहेज में देंगे केवल पांच वर्तन, न्योता भी फिक्स
उत्तराखंड : 24 गांवों में शराब और DJ बंद, दहेज में देंगे केवल पांच वर्तन, न्योता भी फिक्सएक तरफ जहां लोग शराब और मीट-मांस को प्राथमिकताएं दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कई ऐसे गांव भी हैं, जिनमें लोगों ने शराब, पांच और DJ को पूरी तरह से बैन कर दिया है। यह मुहिम दो साल पहले पिथौरागढ़ से शुरू हुई थी, जो जौनसार-बावर से लेकर रवांई घाटी तक पहुंच गई।
जौनसार बावर क्षेत्र की सबसे बड़ी खत बमटाड़ के 24 गांवों मौकाबाग थात गनियात मेला स्थल पर बड़ी पंचायत हुई। इस पंचायत में समाज हित में कई सामूहिक प्रस्ताव पारित किए गए। ग्रामीणों ने गांवों में शादी में डीजे बजाने और फास्ट फूड पर रोक लगा दी है।
24 गांव के ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि क्षेत्र में शादी, पार्टी आदि सार्वजनिक कार्यक्रमों में DJ व फास्ट फूड का उपयोग नहीं किया जाएगा। मेहंदी केवल अपने परिवार तक सीमित रहेगी। शादी समारोह में मेहंदी अपने परि...









