
नीति घाटी का जागरण सीमांत स्वाभिमान की नई इबारत
नीति घाटी में गूंजा फिट इंडिया का संदेश, ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
- हिमांतर ब्यूरो | चमोली
सीमांत जनपद चमोली की सुरम्य एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नीति घाटी में 31 मई से 2 जून तक आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के तहत विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को सम्मानित करते हुए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित यह आयोजन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप सीमांत गांवों को “देश का पहला गांव” मानकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है और ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ इसी सोच का सशक्त उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज योजना के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे रिवर्स माइग्रेशन को भी प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने बताया कि नीति क्षेत्र में होम-स्टे की संख्या 35 से बढ़कर 450 से अधिक हो गई है, जो यहां पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि 11 हजार फीट की ऊंचाई पर आयोजित यह अल्ट्रा रन युवाओं के साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने कहा, “नीति घाटी का यह जागरण केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों के स्वाभिमान, स्वावलंबन और नए विश्वास की नई इबारत है। यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा, बल्कि उत्तराखंड की प्रत्येक सीमांत घाटी तक पहुंचेगा।”
मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता पर पर्यटन विभाग, भारतीय सेना, आईटीबीपी, स्थानीय प्रशासन तथा क्षेत्रीय जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय सेना एवं आईटीबीपी के सहयोग से आयोजित इस तीन दिवसीय आयोजन में देश के 27 राज्यों से 1200 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना, स्थानीय संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाना तथा युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ के अंतर्गत 5, 10, 21, 42 और 75 किलोमीटर की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। मलारी गांव में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पर्यटन सचिव श्री धीराज गर्ब्याल सहित अन्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार राशि एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम
5 किलोमीटर (अंडर-18 वर्ग)
पुरुष: हर्षित यादव (प्रथम), आयुष कुमार (द्वितीय), शिवम भुजवान (तृतीय)
महिला: रेखा (प्रथम), भावना रावत (द्वितीय), राधिका (तृतीय)
5 किलोमीटर (ओपन वर्ग)
पुरुष: प्रकाश भट्ट (प्रथम), मोहम्मद अशरफ (द्वितीय), मोहम्मद क्वासम (तृतीय)
महिला: अर्पिता सैनी (प्रथम), वाई. तिमनाह (द्वितीय), अनिता चौहान (तृतीय)
10 किलोमीटर (ओपन वर्ग)
पुरुष: सुरेंद्र सिंह (प्रथम), मन्नू सिंह (द्वितीय), सजन पंवार (तृतीय)
महिला: पूजा बिष्ट (प्रथम), निशा नेगी (द्वितीय), ईशा बर्त्वाल (तृतीय)
10 किलोमीटर (60+ वर्ग)
दलबीर सिंह (प्रथम), गोविंद कुमार राणा (द्वितीय), सतीश चंद चौहान (तृतीय)
21 किलोमीटर (ओपन वर्ग)
पुरुष: लोकेश कुमार (प्रथम), दीपक रावत (द्वितीय), कुलदीप नेगी (तृतीय)
महिला: प्रिया (प्रथम), निकिता खोलिया (द्वितीय), आयुषी कनवाल (तृतीय)
21 किलोमीटर (50+ वर्ग)
पुरुष: दीपेश जोशी (प्रथम), नंदन सिंह (द्वितीय), पवन (तृतीय)
महिला: अनुदा तमांग (प्रथम), अंजू कुटियाल (द्वितीय), इंदिरा दीवान (तृतीय)
42 किलोमीटर (ओपन वर्ग)
पुरुष: यश राज (प्रथम), सत्यम (द्वितीय), महेंद्र सिंह बिष्ट (तृतीय)
महिला: दिया (प्रथम), अर्पिता सैनी (द्वितीय), अंजू (तृतीय)
42 किलोमीटर (40+ वर्ग)
पुरुष: सतपाल (प्रथम), महेश यादव (द्वितीय), कलम सिंह बिष्ट (तृतीय)
महिला: मीना कंडारी (प्रथम), सुष्मिता राय (द्वितीय), शांति राय (तृतीय)
42 किलोमीटर (60+ वर्ग)
थॉमस (प्रथम), मुकेश राणा (द्वितीय), सतीश चंद्रा (तृतीय)
75 किलोमीटर (ओपन वर्ग)
पुरुष: दिगंबर सिंह (प्रथम), अर्जुन प्रधान (द्वितीय), विजय सिंह (तृतीय)
महिला: मीनाक्षी (प्रथम), मीना कुमारी सुब्बा (द्वितीय), फलेश्वरी रजवाड़े (तृतीय)
75 किलोमीटर (50+ वर्ग)
पुरुष: चरण सिंह (प्रथम), किशन बढ़वार (द्वितीय), रतन सिंह सोनल (तृतीय)
महिला: आशा सिंह (प्रथम), कशीरसगरा रमसमिता (द्वितीय)
75 किलोमीटर (60+ वर्ग)
कृष्णा तमांग (प्रथम), महिपाल सिंह (द्वितीय), शिवेंद्र सिंह बिष्ट (तृतीय)
राष्ट्रीय स्तर पर मिली व्यापक भागीदारी
इस महाआयोजन में देश के 27 राज्यों से आए 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न श्रेणियों में 75 किलोमीटर अल्ट्रा रन में 160, 42 किलोमीटर मैराथन में 155, 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में 215, 10 किलोमीटर शॉर्ट रन में 210 तथा 5 किलोमीटर फन रन में 260 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। कुल मिलाकर 1100 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
अंतिम दिन होगा एमटीबी चैलेंज
आयोजन के अंतिम दिन 2 जून को गमसाली से मलारी के मध्य 30 किलोमीटर एमटीबी (माउंटेन बाइकिंग) चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें 100 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भारतीय सेना, आईटीबीपी, चिकित्सा विभाग, पर्यटन विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम