रानीखेत पहुंचे CM धामी, बच्चों ने किया अभिवादन
रुद्रपुर में पीएम मोदी के रैली स्थल का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ताड़ीखेत स्थित हैलीपैड पहुंचे। वहां पहुंचने पर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने सीएम धामी का स्वागत किया। इस दौरान सीएम धामी ने भी बच्चों का अभिवादन कर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीएम ने कहा कि बच्चों का प्रेम और लगाव देखकर उनका मन प्रफुल्लित हो उठा।वहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे रानीखेत बाजार पहुंचे। वहां पहुंचकर सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में रानीखेत बाजार से केएमओयू स्टेशन पार्किंग तक रोड शो किया। सीएम ने कहा मोदी जी की गारंटी के कारण आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया और हाल ही में सीएए को लागू किया।
सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम भी पूरा किया। पीएम मोदी के मार्...







