Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
उत्तराखंड : CM धामी की रोड-शो में उमड़ा जनसैलाब

उत्तराखंड : CM धामी की रोड-शो में उमड़ा जनसैलाब

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भव्य रोड शो निकला। जिसके बाद सीएम देहरादून के बन्नू स्कूल में आयोजित नारी शक्ति महोत्सव में शामिल हुए। सीएम धामी के रोड शो में जनसैलाब देखने को मिला। जिसे देख सीएम धामी गदगद हो उठे। सीएम धामी ने सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया।सीएम धामी ने कहा हजारों की संख्या में उमड़ा यह जन सैलाब बता रहा है कि देवभूमि उत्तराखण्ड की जनता इन लोकसभा चुनावों में “मोदी जी की गारंटी” पर अपनी मुहर लगाने के लिए तैयार है। युवाओं, मातृशक्ति, बुजुर्गों एवं बच्चों से मिले असीम स्नेह से हृदय अत्यंत अभिभूत है, आप सभी का धन्यवाद। मुख्यमंत्री धामी ने नारी शक्ति महोत्सव में महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल की निरीक्षण किया। सीएम धामी ने 1055.57 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि महिलाओं के आशीर्वाद से लगातार हमारी सरकार काम कर र...
उत्तराखंड : इस दिन होगी कैबिनेट बैठक, हो सकता है ये बड़ा फैसला

उत्तराखंड : इस दिन होगी कैबिनेट बैठक, हो सकता है ये बड़ा फैसला

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक सीएम धामी की अध्यक्षता में 11 मार्च को सचिवालय में होगी। धामी मंत्रिमण्डल बैठक 11 मार्च को सचिवालय में होगी। कैबिनेट की बैठक में वन मंत्री से सुबोध उनियाल, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा और खेल मंत्री रेखा आर्य शामिल होंगे। इस कैबिनेट बैठक में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी मिल सकती है। बता दें कि सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को जल्द लागू किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को आगामी कैबिनेट में नीति का प्रस्ताव रखने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद माना जा रहा है कि सोमवार को होने वाली बैठक में इस नीति को मंजूरी मिल सकती है।सोमवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति के अलावा शिक्षा, पर्यटन और कृषि के साथ कई अन्य विभागों की प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। जिस कारण आगामी कैबिनेट बैठक को बेहद ही अहम ...
अकादमी पुरस्कार से नवाजे गए उत्तराखंड के जहूर आलम और डॉ. राकेश भट्ट

अकादमी पुरस्कार से नवाजे गए उत्तराखंड के जहूर आलम और डॉ. राकेश भट्ट

दिल्ली-एनसीआर
सी एम पपनैं, नई दिल्लीदेश का सबसे प्रतिष्ठित 'संगीत नाटक अकादमी सम्मान' वर्ष 2022 तथा 2023 का विशेष अलंकरण समारोह 6 मार्च 2024 विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के कर कमलों तथा केन्द्रीय संस्कृति, पर्यटन एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री मंत्री जी किशन रेड्डी, राज्यमंत्री विधि और न्याय (स्वतंत्र प्रभार) संसदीय कार्य एवं संस्कृति मंत्री भारत सरकार अर्जुन राम मेघवाल, संगीत नाटक अकादमी अध्यक्षा डॉ. संध्या पुरेचा तथा सचिव संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार गोविंद मोहन मंचासीनों की उपस्थिति में उक्त सम्मान प्रदान किए गए।देश के सबसे प्रतिष्ठित 'संगीत नाटक अकादमी सम्मान' वर्ष 2023 से उत्तराखंड के सम्मानित होने वाले जहूर आलम को नाट्य निर्देशन तथा डॉ.राकेश भट्ट को लोक रंगमंच के क्षेत्र में महामहिम राष्ट्रपति के कर कमलों स...
अज्ञेय : वैचारिक स्वातंत्र्य और प्रयोगशीलता के पुरस्कर्ता

अज्ञेय : वैचारिक स्वातंत्र्य और प्रयोगशीलता के पुरस्कर्ता

साहित्‍य-संस्कृति
अज्ञेय के जन्म-दिवस (7 March) पर विशेषप्रो. गिरीश्वर मिश्र  बीसवीं सदी के पूर्वार्ध में जिन मेधाओं ने भारतीय विचार जगत को समृद्ध करते हुए यहाँ के मानस के निर्माण में महत्वपूर्ण निभाई उनमें कवि, लेखक और पत्रकार सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ (1911-1987) की उपस्थिति विशिष्ट है। विलक्षण और कई दृष्टियों से सम्पन्न, स्वतंत्र विचार और स्वायत्त जीवन के लिए कटिबद्ध अज्ञेय एक विरल व्यक्तित्व थे जिंहोने खुद अपना आविष्कार किया था। उन्होंने सोच कर, लिख कर और जी कर आत्म-चेतस व्यक्तित्व का परिचय दिया था। अपने रचना कर्म से उन्होंने यह स्थापित किया कि आधुनिक होना सिर्फ़ अपने को नकार कर या जो है उससे भिन्न कुछ और हो कर ही नहीं सम्भव है बल्कि अपनी जड़ों से जुड़ कर भी होता है। भारतीय आधुनिकता कुछ ऐसे ही आत्म-परिष्कार से जुड़ी होती है। वैसे भी परम्परा जड़ नहीं होती। उसमें प्रवाह भी होता है और उसक...
उत्तराखंड: BJP विधायक को महंगी पड़ी गुंडई, दर्ज हुआ मुकदमा

उत्तराखंड: BJP विधायक को महंगी पड़ी गुंडई, दर्ज हुआ मुकदमा

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : BJP विधायक महेश जीना को सत्ता की हनक और गुंडई महंगी पड़ती नजर आ रही है। नगर निगम में नगर आयुक्त गौरव कुमार और अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता मामले मे भाजपा विधायक महेश जीना के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। विधायक पर बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मुकदमे में चार अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया। नगर निगम चालक संघ के सचिव यशपाल सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी थी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। ये है पूरा मामला सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना ने मंगलवार को नगर निगम में जमकर हंगामा किया था। आरोप है कि परिचित का टेंडर निरस्त होने पर विधायक ने पहले कर्मचारियों के साथ गालीगलौज की, इसके बाद कार्यालय में घुसकर नगर आयुक्त के साथ बदसलूकी और गालीगलौज की। नगर निगम की ओर से सहस्रधारा रोड स्थित लीगेसी वेस्ट को खत्म करने के...
मुख्यमंत्री ने 2600 लाभार्थियों को आवंटित किया नजूल भूमि का पट्टा

मुख्यमंत्री ने 2600 लाभार्थियों को आवंटित किया नजूल भूमि का पट्टा

उत्तराखंड हलचल
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 403 को प्रदान किया स्वामित्व पत्र 56704.93 लाख के 222 विकास कार्यो का किया लोकार्पण एवं शिलान्यासरुद्रपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रुद्रपुर के गाँधी पार्क में आयोजित नजूल भूमि का निशुल्क पट्टा वितरण एवं किफायती आवास आवंटन कार्यक्रम में 2600 लाभार्थियों को नजूल भूमि के पट्टे वितरित किये तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 403 लोगों को स्वामित्व पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 56704.93 लाख के 222 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाईन में शक्ति वंदन अभियान के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद में भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के द्वारा जसपुर में 1411.04 लाख, काशीपुर में 7498.97 लाख, बाजपुर में 3077.88 लाख, गदरपुर में 2532.03 लाख, रुद्रपुर में 20296.92 लाख, किच्छा में 3404...
विधायक की गुंडई पर एक्शन में सरकार और संगठन, दोनों कराएंगे जांच

विधायक की गुंडई पर एक्शन में सरकार और संगठन, दोनों कराएंगे जांच

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा विधायक ने नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ बदतमीजी कर दी, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध शुरू कर दिया है। अब सरकार और भाजपा संगठन दोनों ही इस मामले के बाद बैकफुट पर आ गए हैं। जहां एक ओर सीएम धामी ने गढ़वाल आयुक्त को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी मामले की जांच संगठन स्तर पर करने की बात कही है। कुममिलाकर भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले किसी भी तरह के विवाद में नहीं पड़ना चाहती है। नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ भाजपा विधायक द्वारा की बदतमीजी मामले अब तूल पकड़ता जा रहा है। जहां एक ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच गढ़वाल कमिश्नर को सौंपी है। वहीं अब मामले की जांच भाजपा संगठन स्तर पर भी होगी। भाजपा विधायक के द्वारा नगर आयुक्त ...
उत्तराखंड में भी आया एनकोर, प्रत्याशी करेंगे ऑनलाइन नामांकन

उत्तराखंड में भी आया एनकोर, प्रत्याशी करेंगे ऑनलाइन नामांकन

उत्तराखंड हलचल
हरादून: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हुए प्रयोग के बाद अब देहरादून में भी निर्वाचन आयोग ने कई चुनावी प्रक्रियाएं ऑनलाइन कर दी हैं। निर्वाचन आयोग टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा में प्रत्याशियों को आनलाइन नामांकन की सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए आयोग एनकोर साफ्टवेयर लेकर आया है।इनेबलिंग कम्युनिकेशंस ऑन रियल-टाइम एनवायरनमेंट (एनकोर) से प्रत्याशी आनलाइन चुनावी नामांकन भर सकेंगे। इसके लिए प्रत्याशी को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी, घर बैठकर ही प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन दाखिल कर पाएंगे। आनलाइन जमा किए गए दस्तावेजों को सत्यापित कराने के लिए किसी एक दिन प्रत्याशी को रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष उपस्थित होना होगा, हालांकि उम्मीदवार पुरानी व्यवस्था से भी पेपर पर अपना नामांकन पहले की तरह कर सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग लगातार ऑनलाइन मोड की ओर बढ़ रहा है। चुनाव को पेपरलेस बनाने की कवायद के तहत यह...
रूद्रपुर पहुंचे CM धामी, महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

रूद्रपुर पहुंचे CM धामी, महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

उत्तराखंड हलचल
CM धामी रुद्रपुर के पुलिस लाइन पहुंचे। यहां सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जहां महिलाओं ने उनका पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।रुद्रपुर में सीएम पुष्कर सिंह धामी पुलिस लाइन के ऑडिटोरियम में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। जहां महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सीएम धामी ने वहां पर पीएम नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना। पीएम नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुनने के बाद सीएम धामी गांधी मैदान में पहुंचे। जहां महिलाओं ने उनका स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया। सीएम ने यहां नजूल भूमि का निशुल्क पट्टा वितरण, किफायती आवास आवंटन और लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सीएम धामी ने कार्यक्रम में योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।...
दून से 4 शहरों के लिए शुरू होगी फ्लाइट, सिर्फ 1999 में करें अयोध्या दर्शन

दून से 4 शहरों के लिए शुरू होगी फ्लाइट, सिर्फ 1999 में करें अयोध्या दर्शन

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: देवभूमि से अयोध्या धाम के दर्शन हवाई सेवा से सिर्फ 1999 रुपये में होंगे। यह छूट 7006 रुपये फ्लाइट के टिकट पर 20 मार्च तक रहेगी। इसके अलावा पंतनगर, वाराणसी और अमृतसर के लिए भी उद्घाटन के दिन 1999 रुपये किराया रहेगा, जबकि नियमित उड़ान पर पूरा किराया लिया जाएगा।सभी उड़ानों का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को जौलीग्रांट हवाई पट्टी में करेंगे।उत्तराखंड के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एयर कनेक्टिविटी योजना के तहत तीन बड़े शहर अयोध्या, वाराणसी और अमृतसर के लिए नियमित फ्लाइट सेवा शुरू करने जा रही है। अयोध्या धाम जाने वाली फ्लाइट का किराया 7006 रुपये में बड़ी छूट देते हुए 20 मार्च तक 1999 रुपये तय किया है। इससे अयोध्या धाम और श्रीराम मंदिर के दर्शन करने वालों को समय के साथ प्रति टिकट पर 5,000 रुपये का आर्थिक लाभ मिलेगा, जबकि दून से अमृतसर, वाराणसी और पंतनगर की फ्लाइट का किराया उद...