
फूलों से सजा बाबा केदार का मंदिर, धाम की पवित्रता का रखें ख्याल
रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 10 मई से शुरू हो रही है. देश-विदेश से भारी संख्या में तीर्थ यात्री यहां पहुंचने शुरू हो गये हैं. यात्रा तैयारियों की समीक्षा करने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग पहुंचे. यहां उन्होंने जिला कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली. उन्होंने रुद्रप्रयाग पहुंचकर केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली. इस दौरान सीएम ने सभी अधिकारियों को यात्रा तैयारियां समय पर करने और यात्रियों को सभी सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिये.
अतिथि देवों भव
मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिये कि जो भी यात्री यहां आते हैं, उनके साथ अतिथि देवों भव का व्यवहार किया जाये. सभी यात्रा पड़ावों सहित केदारनाथ धाम में यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये. यहां आने वाले किसी भी यात्री को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिये. केदारनाथ पैदल मार्ग सहित धाम में साफ-सफ...









