Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास

उत्तराखंड : कल आएंगे योगी आदित्यनाथ, यहां होंगी दो जनसभाएं

उत्तराखंड हलचल
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी समेत भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। पीएम मोदी अब तक दो जनसभाएं कर चुके हैं। कल 13 अप्रैल को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो जनसभाएं करेंगे।13 अप्रैल को योगी आदित्यनाथ की हल्द्वानी में जनसभा है। इसके बाद 14 अप्रैल को उनकी श्रीनगर गढ़वाल और रुड़की में जनसभा होगी। श्रीनगर दौरे को लेकर शुक्रवार को पौड़ी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने जनसभा स्थल का निरीक्षण कर भूमि पूजन किया। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद थे।https://twitter.com/anil_baluni/status/1778653101609869701योगी आदित्यनाथ की ये जनसभा श्रीनगर के एनआईटी ग्राउंड में की जानी है। 14 अप्रैल को आयोजित होने जा रही इस रैली के लिए भाजपा ने 20 हजार लोगों के आने की व्यवस्था की है। योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली को लेकर भाजपा ...
13 जोन और 39 सेक्टर में बंटा शहर, ट्रैफिक डायवर्ट, ये है रूट प्लान

13 जोन और 39 सेक्टर में बंटा शहर, ट्रैफिक डायवर्ट, ये है रूट प्लान

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार: बैशाखी स्नान पर्व पर 13 अप्रैल से तीन दिन के लिए रूट डायवर्ट रहेगा। स्नान पर्व को शांति और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एसएसपी ने ब्रीफिंग की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एसएसपी ने पूरे मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 13 जोन और 39 सेक्टर में बांटा है।शुक्रवार को एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बैशाखी स्नान मेला पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैनात पुलिस बल को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में विस्तृत रूप से ब्रीफ किया। उन्होंने कहा कि जनपद में लोकसभा की चुनावी तैयारियां भी चल रही हैं। इसलिए हमें काफी चुनौतियों का सामना करते हुए पर्व को संपन्न कराना है। एसएसपी ने कहा वीकेंड होने के कारण स्नान में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जिससे अपनी–अपनी जिम्मेदारियों पर कार्य योजना बनाते हुए अपने–अपने सर्किल में समस्त व्यवस्थाएं दुरूस्त करनी है। किसी चीज की कमी महसूस होती ...
हादसे का शिकार हुई यात्रियों से भरी बस, मची चीख पुकार

हादसे का शिकार हुई यात्रियों से भरी बस, मची चीख पुकार

उत्तराखंड हलचल
ऋषिकेश : गंगोत्री NH पर भद्रकाली मंदिर के पास एक बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे की जानकरी मिलते ही पुलिस, तहसीलदार और एसडीआरएफ की टीम माैके के लिए रवाना हो गई।बताया जा रहा है कि घायलों को ऋषिकेश अस्पताल ले जाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बस ऋषिकेश से चंबा जा रही थी। इस दाैरान अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ...

उत्तराखंड : अकेली प्रियंका गांधी, BJP के स्टार प्रचारकों पर भारी

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड : अकेली प्रियंका गांधी, BJP के स्टार प्रचारकों पर भारीउत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने प्रियंका गांधी की रामनगर और रुड़की में हुई चुनावी रैली को सफलतम रैली बताया। गरिमा दसौनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी स्टार प्रचारक एक तरफ और एक तरफ कांग्रेस की प्रियंका गांधी जो कि सब पर भारी पड़ी है। दसौनी ने कहा कि यही तो फर्क है भारतीय जनता पार्टी में और कांग्रेस में। भारतीय जनता पार्टी के जितने भी स्टार प्रचारक अभी तक आए मुद्दों पर बात किसी ने नहीं की भाजपा के नेताओं ने उत्तराखंड की भोली-भाली जनता को नए सपने नए जुमले देने का हम किया मुद्दों की बात किसी ने नहीं की। प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के तमाम उन नेताओं को आईना दिखाने का काम किया है जो मुद्दों की नहीं तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। दसौनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी असल मुद्दों से जनता का ध्य...

उत्तराखंड : CM धामी ने की गरुड़ में जनसभा

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड : CM धामी ने की गरुड़ में जनसभामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गरुड़ के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित कर कहा कि प्रधानमंत्री ने ऋषिकेश से सभी के लिए अपना प्रणाम और राम राम भेजा है। सीएम धामी ने नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट अपील की।सीएम ने कहा पीएम के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। भारत विश्व की बड़ी शक्ती के रूप में आगे बढ़ा है। दुनिया में भारत का डंका बजा है। विश्व को आज हर बड़ी घटना पर भारत के रुख का इंतजार रहता है। पीएम के नेतृत्व में आज हमारा देश विकास और आत्मनिर्भरता की नई बुलंदी को छू रहा है। सीएम धामी ने कहा पिछले 10 सालों में देश में सड़कों, अस्पतालों, विश्वविद्यालयों का निर्माण बड़े स्तर पर हुआ है। भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत पूरी दुनिया के सामने विश्व शक्ति...

प्रियंका गांधी ने कहा : उत्तराखंड से मेरा पुराना नाता, PM मोदी के भाषण बताया पुराना, पूछे सवाल

उत्तराखंड हलचल
प्रियंका गांधी ने कहा : उत्तराखंड से मेरा पुराना नाता, PM मोदी के भाषण बताया पुराना, पूछे सवालकांग्रेस की स्टार प्रियंका गांधी प्रचारक नैनीताल लोकसभा सीट के अंतर्गत रामनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने देवभूमि को नमन करते हुए अपने संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से उनका पुराना नाता है। उनके परिवार का भी उत्तराखंड से बहुत पुराना नाता है।    प्रियंका गांधी ने कहा : उत्तराखंड से मेरा पुराना नाता, PM मोदी के भाषण बताया पुराना, पूछे सवाल...
सरकारी नौकरी : 2532 पदों पर भर्ती, बस 3 दिन और…, जल्द जमा करें आवेदन शुल्क

सरकारी नौकरी : 2532 पदों पर भर्ती, बस 3 दिन और…, जल्द जमा करें आवेदन शुल्क

उत्तराखंड हलचल
सरकारी नौकरी : स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न चिकित्सा अधिकारी के पदों के लिए जिन लोगों ने आवेदन किया है, लेकिन अभी तक आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2024 निर्धारित है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से चिकित्सा अधिकारी के कुल 2532 पदों को भरा जाएगा।UPPSC  भर्ती की प्रमुख तिथियां : ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 15/03/2024 आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि – 16/04/2024 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12/04/2024 – ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 30/04/2024इन पदों के लिए आवेदन मांगे गए  गायनकोलॉजिस्ट- 385 पद एनेस्थेटिस्ट- 460 पद पीडियाट्रिशियन- 440 पद रेडियोलॉजिस्ट- 70 पद पैथोलॉजिस्ट- 21 पद जनरल सर्जन- 338 पद जनरल फिजिश...
बॉबी पंवार के रोड-शो से टेंशन में BJP, कांग्रेस, सड़कों पर उमड़ा सैलाब

बॉबी पंवार के रोड-शो से टेंशन में BJP, कांग्रेस, सड़कों पर उमड़ा सैलाब

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड समेत पूरे देश में लोकसभा चुनाव का शोर खूब हो रहा है। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा, जिसके लिए अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। इसके चलते राजनीतिक दलों के प्रत्याशी पूरे जोर से स्टार प्रचारकों के साथ चुनाव मैदान में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी तक उत्तराखंड के दौरे कर चुके हैं। उत्तराखंड के पांच लोकसभा सीटों में से टिहरी लोकसभा सीट की चर्चा पूरे देश भर में है। चर्चा इसलिए है, क्योंकि एक 26 साल का युवा भाजपा और कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दलों को ललकार रहा है। 26 साल के बॉबी पंवार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे हैं और भाजपा, कांग्रेस के दांत खट्टे कर रहे हैं। बॉबी हर दिन किसी न किसी वजह से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को टेंशन दे रहे हैं।आज रंवाई घाटी के बड़कोट, नौगांव और पुरोला में जहां निर्दलीय प्रत्याशी ...
प्रियंका गांधी ने ध्वस्त किए भाजपा के हवाई किले : राजीव महर्षि

प्रियंका गांधी ने ध्वस्त किए भाजपा के हवाई किले : राजीव महर्षि

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ मीडिया को-ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने दावा किया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की रामनगर और रुड़की ने हुई दो सफल रैलियों के बाद भाजपा के हवाई किले ध्वस्त हो गए हैं। महर्षि ने कहा कि दोनों रैलियां उम्मीद से अधिक सफल रही और तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जिस तरह लोग उमड़े, उससे भाजपा खेमे में निश्चित रूप से हड़कंप मच गया है। प्रियंका गांधी ने जिस तरह से प्रदेश के मुद्दों को एड्रेस किया, और रैलियों में आए लोगों ने जो रिस्पॉन्स दिया, उससे चुनाव का नतीजा भी निर्धारित हो गया है। महर्षि ने कहा कि प्रियंका जी ने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, अंकिता हत्याकांड जैसे मुद्दे उठा कर भाजपा को निरुत्तर किया है। साथ ही देवभूमि की आस्था, मर्यादा और श्रद्धा को लेकर उन्होंने भाजपा के बड़े वाले स्टार प्रचारकों को जो आईना दिखाया, उसके...
उत्तराखंड : ये तो गजब हो गया, मां के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची 15 साल की लड़की, बस इतनी सी है वजह

उत्तराखंड : ये तो गजब हो गया, मां के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची 15 साल की लड़की, बस इतनी सी है वजह

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड : ये तो गजब हो गया, मां के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची 15 साल की लड़की, बस इतनी सी है वजहनैनीताल: नए दौर में बच्चे मां-बाप के खिलाफ भी कदम उठा ले रहे हैं। ऐसे कई मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। कुछ मामलों में बच्चे मां-बाप की डांट के बाद आत्मघाती कदम उठा लेते हैं, तो कई बार कुछ ऐसा कर देते हैं कि परिजन हैरान रह जाते हैं। बच्चे यह नहीं समझ पा रहे हैं कि माता-पिता उनकी भलाई के लिए यह कदम उठा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक 15 साल की लड़की अपनी मां के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच गई। नीट कोचिंग के लिए कोटा नहीं जाने देने पर 15 साल की एक किशोरी हाईकोर्ट पहुंच गई। खंडपीठ ने यह कहते हुए उसकी याचिका का खारिज कर दिया। कार्ट ने कहा कि देश में स्थिति इतनी खराब नहीं हुई है कि न्यायपालिका घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करे। ऊधमसिंह नगर जिले की 15 वर्षीय किशोरी डॉक्टर बनाना चाहती है और इसकी क...