Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
चारधाम यात्रा : यात्रियों के लिए अच्छी खबर, जल्द शुरू होगी ये सेवा

चारधाम यात्रा : यात्रियों के लिए अच्छी खबर, जल्द शुरू होगी ये सेवा

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : सरकार चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट गई है। CM धामी भी लगातार अधिकारियों की बैठकें ले रहे हैं। इस बीच सरकार ने यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है। यह सुविधा चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों के लिए काफी फायदे वाली साबित हो सकती है। इस साल चारधाम यात्रा पार आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अब GMVN की वेबसाइट पर कैब बुक कर सकेंगे। इसके लिए जीएमवीएन ने तैयारी शुरू कर दी है।केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जा चुकी है। जबकि यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की तिथि का जल्द ही ऐलान किया जाएगा। सरकार और प्रशासन चारधाम यात्रा को सरल और सफल बनाने के लिए तैयारी में जुट गया है। ऐसे में जीएमवीएन की ओर से भी तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहली बार अपनी वेबसाइट प...

बड़ी खबर : इलेक्टोरल बॉन्ड जानकारी में SC सख्त, SBI को कल तक का टाइम

उत्तराखंड हलचल
चुनावी बॉन्ड मामले पर सुप्रीम कोर्ट में SBI को राहत देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि SBI कल तक ही जानकारी दे और 15 मार्च तक चुनाव आयोग उस जानकारी को सार्वजनिक करे। एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी देने के समय सीमा 30 जून तक बढ़ाने की मांग की थी। एसबीआई की तरफ से सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे पेश हुए। साल्वे ने कोर्ट को बताया कि सर्वोच्च अदालत के आदेश के बाद SBI  ने नए इलेक्टोरल बॉन्ड्स जारी करने पर रोक लगा दी है, लेकिन समस्या ये है कि जो इलेक्टोरल बॉन्ड जारी हुए हैं उस पूरी प्रक्रिया को पलटना होगा और इसमें समय लगेगा। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई की दलील मानने से इनकार कर दिया और कल तक ही जानकारी देने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान CJI DY चंद्रचूड़ ने कहा कि SBI कह रहे हैं कि दानदाताओं और राजनीतिक पार्टियों की...
उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज, विधायक भी नामजद

उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज, विधायक भी नामजद

हिमाचल-प्रदेश
शिमला : हिमाचल के राजनीतिक तूफान का कनेक्शन उत्तराखंड से जुड़ गया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा के खिलाफ शिमला में मुकदमा दर्ज किया गया है। हिमाचल कांग्रेस के बागी विधायकों के साथ ही निर्दलीय विधायक भी हैं।हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर छाया राजनीतिक संकट नया रूप लेने लगा है। कांग्रेस के दो विधायकों भुवनेश्वर गौड़ व संजय अवस्थी ने निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा व अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस के विधायक चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी करवा दी। राकेश शर्मा उत्तराखंड के मुख्य सचिव रह चुके हैं।इस बीच कांग्रेस ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों के सुझाव पर समन्वय समिति का गठन कर दिया है, जिसमें मुख्यमंत्री सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर व राम लाल ठाकुर क...
बड़ी खबर : वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, दहशत में यात्री

बड़ी खबर : वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, दहशत में यात्री

उत्तराखंड हलचल
राजधानी देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है रास्ते में कुछ उपद्रवियों ने ट्रेन में पथराव कर दिया। गनीमत ये रही की पत्थर ट्रेन के अंदर नहीं गया नहीं तो यात्री घायल हो सकते थे। घटना रविवार की बताई जा रही है। बता दें भारत में बनी इस ट्रेन को 25 मई 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। अत्याधुनिक सुविधाओं से भरपूर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की यह कोई पहले मामला नहीं है। पहले भी कई बार इस ट्रेन में उपद्रवियों ने पथराव किया है। रविवार को राजधानी देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार के लिए रवाना हुई ट्रेन में गाजियाबाद के पास उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। घटना के बाद उपद्रवियों की तलाश की जा रही है।...
सांसदों का कार्यकाल खत्म! खजाने में ही कैद रह गई सांसद निधि…आखिर क्यों दें वोट?

सांसदों का कार्यकाल खत्म! खजाने में ही कैद रह गई सांसद निधि…आखिर क्यों दें वोट?

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : सांसदों का कार्यकाल समाप्त होने को है। दिन चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। आप अपने सांसदों को इसलिए वोट देते हैं कि वो वोक्कास कार्यों को कर  सकें। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी की उत्तराखंड के सांसदों की अब तक 50 प्रतिशत तक सांसद निधि खर्च होनी बाकी है। उत्तराखंड के तीन सांसदों की 22.02 करोड़ की सांसद निधि अब तक जारी ही नहीं हो पाई है।केन्द्रीय मंत्री और नैनीताल सांसद अजय भट्ट की 59.55 प्रतिशत 10.30 करोड़, पूर्व सीएम व पौड़ी सांसद तीरथ सिंह रावत की 71.55 प्रतिशत 12.34 करोड़ की सांसद निधि अब तक खर्च नहीं हो सकी है। इस बात का खुलासा काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट के सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मिलने पर हुआ है। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के वर्तमान पांच लोकसभा सांसद कुल 85 करोड़ की सांसद निधि प्...
बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में हो सकती है बारिश

बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में हो सकती है बारिश

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड में सोमवार से फिर मौसम बदलेगा। पर्वतीय इलाकों में बारिश से ठंड लौट सकती है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।रविवार के तापमान की बात करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उधर मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान तीन डिग्री के इजाफे के साथ 19.6 डिग्री रहा। सिर्फ पंतनगर का अधिकतम तापमान एक डिग्री कमी के साथ 27.1 डिग्री रहा। प्रदेशभर में मार्च के तीसरे सप्ताह के शुरुआती दिनों में मौसम बदला रहेगा। हालांकि, 14 मार्च के बाद मौसम शुष्क होने से अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 11 से 13 मार्च तक पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों म...
कोटद्वार में CM धामी की रैली, उमड़ा जन सैलाब

कोटद्वार में CM धामी की रैली, उमड़ा जन सैलाब

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को कोटद्वार पहुंचे। वहां पहुंचकर सीएम धामी ने भव्य रोड शो किया। इस दौरान उनके समर्थकों का जन सैलाब रैली में दिखा।सीएम धामी के साथ रैली के दौरान कोटद्वार विधायक और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, महेंद्र भट्ट और तीरथ सिंह रावत भी मौजूद रहे। बता दें सीएम धामी कोटद्वार में लाभार्थी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।सीएम धामी ने जनता को संबोधित किया। सीएम धामी कई योजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम धामी के कोटद्वार पहुंचने से पहले ही कांग्रेस के समर्थक उनका विरोध करने का प्रयास कर रहे थे। मामला बढ़ता हुआ देख पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ...
उत्तरकाशी: ऊर्जा निगम को दीपक बिजल्वाण की चेतावनी, गरीबों के कनेक्शन काटे करेंगे तालाबंदी

उत्तरकाशी: ऊर्जा निगम को दीपक बिजल्वाण की चेतावनी, गरीबों के कनेक्शन काटे करेंगे तालाबंदी

उत्तराखंड हलचल
उत्तरकाशी: इन दिनों प्रदेश भर में श ऊर्जा निगम बकायदारों के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई में जुटा हुआ है। उत्तरकाशी जिले में भी बिजली विभाग लगातार लोगों को कनेक्शन काटने की चेतावनी दे रहा है। इस कार्रवाई को लेकर उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण में कड़ा रूप अपनाया है। दीपक बिजल्वाण का कहना है कि अगर बिजली विभाग को बकायदारों पर कार्रवाई करनी है तो वह पहले उन सरकारी विभागों के खिलाफ एक्शन लें, जिन पर लाखों रुपये का बकाया है। उनका कहना है बिजली विभाग हमेशा ही गरीब लोगों को परेशान करता है। जबकि लाखों के बकायदार सरकारी विभागों के कनेक्शन काटने की जहमत तक नहीं उठाता। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर विभाग ने गरीब लोगों के कनेक्शन काटने का काम किया तो, बिजली विभाग के कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। कहा कि अगर विभाग को कार्रवाई करनी ही है तो पहले बड़े और सरकारी विभागों पर करें। ...
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने किया इन 10 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, दून और मसूरी को करोड़ों की सौगात

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने किया इन 10 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, दून और मसूरी को करोड़ों की सौगात

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की लोकार्पण एवं शिलान्यास की गई योजनाओं में मुख्य रुप से सिटी फॉरेस्ट परियोजना, हरबर्टपुर बस स्टैण्ड, आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना, मसूरी मॉल रोड का फसाड़ एवं सौंदर्गीकरण का कार्य, इको पार्क मसूरी, मालदेवता क्षेत्र में वॉटरफॉल (जल प्रपात) का सौंदर्गीकरण का कार्य, गौरा देवी पार्क एवं कृत्रिम झील का सौंदर्गीकरण कार्य, राजकीय इण्टर कॉलेज मियांवाला के समीप जौहड़ की भूमि पर वॉटर पार्क लैण्डस्केपिंग का कार्य, मियांवाला पंचायत घर के पास गन्ना सेन्टर के समीप भूमि पर पार्क निर्माण, लैण्डस्केपिंग, सौंदर्गीकरण कार्य, और आईएसबीटी परिसर में लैण्डस्केपिंग औऱ आरबोरीकल्चर का कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने देहारादून और मसूरी को करोड़ों की सौगात दी है। शनिवार को सिटी फॉरेस्ट देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सीए...
धामी सरकार का एक्शन, इस अधिकारी के अधिकार सीज

धामी सरकार का एक्शन, इस अधिकारी के अधिकार सीज

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : धामी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कड़े एक्शन लेकर अफसरों को यह सन्देश कि गड़बड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। एक्स ही एक मामले में शिकायत मिलने पर बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने खाद्य उपायुक्त राहुल शर्मा के अधिकार सीज कर दिए गए हैं। इसके साथ ही भगवानपुर पूर्ति निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।फ्री राशन से जुड़े मामले में धामी सरकार ने एक्शन लेते हुए खाद्य उपायुक्त राहुल शर्मा के अधिकार सीज कर दिए हैं। बता दें कि डाडापट्टी, भगवानपुर के राशन डीलर राजकुमार की शिकायत पर उपायुक्त के अधिकार सीज किए गए हैं। गढ़वाल रीजन के खाद्य उपायुक्त राहुल शर्मा के राशन की दुकानों के औचक निरीक्षण और राशन डीलर के उत्पीड़न के आरोप में वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए हैं। गढ़वाल रीजन के खाद्य उपायुक्त राहुल शर्मा को खाद्य आयुक्त कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। इसके स...