Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
वित्त सेवा सरकार का महत्वपूर्ण अंग : वित्त मंत्री

वित्त सेवा सरकार का महत्वपूर्ण अंग : वित्त मंत्री

देहरादून
उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन में गठित हुई नई कार्यकारिणी उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन देहरादून के राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में आयोजित किया गया. इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल बतौर मुख्यअतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे. अधिवेशन का शुभारंभ वित्त मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन, सचिव  वित्त दिलीप जावलकर, निदेशक कोषागार दिनेश चंद्र लोहनी तथा उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ के अध्यक्ष जयपाल सिंह तोमर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अपने संबोधन में वित्त मंत्री ने वित्त सेवा से जुड़े अधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वित्त सेवा प्रतिष्ठा प्राप्त सेवा है. वित्त विभाग सरकार का महत्वपूर्ण अंग होती हैं जो कि वित्तीय अनुशासन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वित्तमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज...
पीपलकोटी में पौधारोपण और चिनाब घाटी के फ्लोरा- फौना  के अध्ययन के साथ मनाया गया हिमालय दिवस

पीपलकोटी में पौधारोपण और चिनाब घाटी के फ्लोरा- फौना  के अध्ययन के साथ मनाया गया हिमालय दिवस

चमोली
पीपलकोटी में तैलाघाम तोक के भूस्खलन क्षेत्र में पौधरोपण और सुरक्षा के संकल्प के साथ सामाजिक संस्था के सदस्यों ने हिमालय दिवस मनाया. हिमालय दिवस के अवसर पर - आगाज के कार्यक्रम समन्वयक जयदीप किशोर के नेतृत्व में बाड़ेपानी और तैलाघाम भूस्खलन पर 50 - टिमरू और कचनार के पौधे रोप गए. अर्थ समूह के निदेशक सुशील कान्त सती ने कहा कि- ये हम सबकी जिम्मेदारी हैकि हम मिलजुलकर प्रकृति का संरक्षण करें  और लगाये गए पौधों के सुरक्षा करें . कैनाबिस कैफे के संचालक श्री कुलदीप नेगी ने कहा की, हिमालय दिवस सिर्फ एक ओपचारिकता नहीं है बल्कि हिमालय के संरक्षण और जैव विविधता को बचने के लिए हम सभी को आगे आना होगा.आगाज के एक अध्ययन दल ने इस दौरान - जोशीमठ के पास के - ट्रेकिंग रूट और पर्यटक स्थल - चैनाब घाटी की अनाम  फूलों की घाटी का अनुज नम्बूदरी के नेतृत्व में भ्रमण किया और चैनाब घाटी के पुष्प प्रजातियों, मशरू...
धामी सरकार खोल रही नौकरी का पिटारा, 4400 पदों पर इसी माह से भर्ती

धामी सरकार खोल रही नौकरी का पिटारा, 4400 पदों पर इसी माह से भर्ती

देहरादून
16 हजार से ज्यादा युवाओं को धामी सरकार में अब तक मिल चुकी रिकॉर्ड नौकरी देहरादून. उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. सरकार 11 विभागों में रिक्त समूह ग के 4405 पदों पर इसी माह भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है. इसके लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 15 सितंबर से आवेदन से लेकर परीक्षा और परिणाम का शेड्यूल जारी करने का निर्णय लिया है. इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार अब तक 16 हजार से ज्यादा नौकरी देने का भी रिकॉर्ड बना चुकी है. राज्य में बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने में पुष्कर सिंह धामी सरकार सबसे धाकड़ साबित हो रही है. सरकार ने महज तीन साल के भीतर 16 हजार युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरी देने का रिकॉर्ड बनाया है. यह आंकड़ा राज्य बनने के 23 साल में किसी सरकार में युवाओं को सबसे ज्यादा नौकरी मिलने में बड़ा है. नौकरी में पारदर्शिता रहे,...
भिक्षा नहीं, शिक्षा है जरूरी : सविन बसंल

भिक्षा नहीं, शिक्षा है जरूरी : सविन बसंल

देहरादून
मुझे मेरे जनपद में एक भी बच्चा भिक्षावृत्ति करता न दिखे :  जिलाधिकारी देहरादून. जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में देर सांय भिक्षावृति मुक्त देहरादून के संबंध में बैठक आयोजित की गई. जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरादून शहर में कोई बच्चा भिक्षावृति करता न दिखे इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं. भिक्षावृति एवं बाल मजदूरी करते बच्चों को रेस्क्यू कर मुख्य धारा, शिक्षा के सार्वागीण विकास से जोड़े. वाहन के माध्यम से निरंतर पेट्रोलिंग करते हुए भिक्षावृति करते बच्चों को रेस्क्यू करें.जिलाधिकारी ने भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने हेतु प्रतिदिन अभियान चलाने के निर्देश दिए. उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित कि भिक्षावृति करते तथा सड़क पर घुमतु बच्चों को रेस्क्यू करने हेतु वाहन का प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे. यह वाहन शहर में घूमकर बच्चों को रेस्क्यू क...
…तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा पूरा सभागार

…तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा पूरा सभागार

दिल्ली-एनसीआर
उत्तराखड़ी बोली-भाषा के नाटक 'ल्यावा बणिगे हमरि बि फिलम' का हाउस फुल मंचनसी एम पपनैं, वरिष्ठ पत्रकार नई दिल्ली. उत्तराखंड के प्रवासियों द्वारा वर्ष 1981 में गठित सांस्कृतिक संस्था 'दि हाई हिलर्स ग्रुप' तथा विगत बाइस वर्ष पूर्व गठित 'प्रज्ञा आर्ट्स थिएटर ग्रुप, दिल्ली' द्वारा 6 सितंबर की सायं मंडी हाउस स्थित एलटीजी सभागार में गढ़वाली, कुमाऊनी एवं जौनसारी अकादमी दिल्ली सरकार के संयुक्त तत्वावधान में, लक्ष्मी रावत द्वारा आलेखित और निर्देशित उत्तराखंडी बोली-भाषा के हास्य नाटक 'ल्यावा बणिगे हमरि बि फिलम' का मंचन करीब चालीस कलाकारों की हाड़तोड़ मेहनत के बल खचाखच भरे सभागार में मंचित किया गया.मंचित नाटक का कथानक उत्तराखंड की बोली-भाषाओं में निर्मित आंचलिक फिल्मों के ताने-बाने तथा उसकी गतिविधियों से जुड़ा हुआ रहा है. सरकारी तौर पर अंचल की आंचलिक फिल्मों के निर्माताओं व निर्देशकों को ...
पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम होगा विकसित : मुख्यमंत्री

पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम होगा विकसित : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में शासन के धर्मस्व व संस्कृति विभाग के अनु सचिव रमेश सिंह रावत द्वारा इस संबंध में संस्कृति विभाग के निदेशक को अलग-अलग आदेश जारी किये गए हैं. आदेशों में मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में मद्महेश्वर धाम के विकास और गौरीकुंड स्थित मां गौरी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए कार्यदायी संस्था से विस्तृत परियोजना आख्या (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश जारी किए गए हैं. आदेश में लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित करते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) से समन्वय स्थापित करते हुए डीपीआर तैयार करने को कहा गया है. उधर, बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मद्महेश्वर धाम के विकास और मां गौरी मंदिर के सौंदर्यीकरण की योजना को स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा की मद्महेश्वर धाम के विकास की योजना से वह...
शीतल ने रचा इतिहास : जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ से लेकर पैरालिंपिक में कांस्य पदक तक का सफर

शीतल ने रचा इतिहास : जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ से लेकर पैरालिंपिक में कांस्य पदक तक का सफर

देश—विदेश
तीरंदाज शीतल देवी की कामयाबी के पीछे पौड़ी के रहने वाले कर्नल शीशपाल सिंह कैन्तुरा की सोच और मेहनत भी है. कर्नल शीशपाल सिंह कैन्तुरा ने 11 राष्ट्रीय राइफल के कमांडिंग ऑफ़िसर रहते हुए शीतल को जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ के गांव से निकालकर पेरिस ओलंपिक में पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया है. साल 2019 में भारतीय सेना का एक दल जम्मू कश्मीर के सुद्गर किश्तवार जिले के मुराल मैदान क्षेत्र में गश्त लगा रहा था. इस दौरान मुग़ल मैदान के सरकारी विद्यालय में उनकी नज़र शीतल देवी पर गई, वह बिना हाथों के दोनों पैरों से अपना स्कूल वेग खोलती किताब निकालती और पांव की उंगलियों से लिख रही थी. इस दिव्यांग कन्या की इस प्रतिभा को देखकर एक अचम्भा सा हुआ और इसके बाद भण्डारकोट स्थित सेना की 11 राष्ट्रीय राइफल्स ने शीतल के परिवार से संपर्क किया जो की लोई धार गांव में रहते थे. शीतल का गांव ऊंचाई पर था और नज़दीकी सड़क से एक घंटे ...
आस्था विश्वास और समृद्ध परम्पराओं का प्रतीक है ऐतिहासिक हिलजात्रा : मुख्यमंत्री

आस्था विश्वास और समृद्ध परम्पराओं का प्रतीक है ऐतिहासिक हिलजात्रा : मुख्यमंत्री

देहरादून
मुख्यमंत्री ने हिलजात्रा महोत्सव के आयोजन के लिए की 5 लाख घोषणा. मोस्ट मानु मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिये भी स्वीकृत की 98 लाख की धनराशि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअली पिथौरागढ़ में आयोजित हिलजात्रा महोत्सव को सम्बोधित किया. उन्होंने सभी को हिलजात्रा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि जिस प्रकार हर घर में मां गौरा और भगवान महेश्वर की पारंपरिक पूजा के साथ सातू-आठू पर्व से हिलजात्रा की धारा प्रवाहित होती है उसी प्रकार सबके जीवन में भी सुख, समृद्धि और शांति की धारा निरंतर प्रवाहित होती रहे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिलजात्रा महोत्सव के आयोजन हेतु 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने, मोस्टामानू मंदिर के सौन्दर्गीकरण के लिए 98 लाख रुपए स्वीकृत करने, चौतोल मेला परिसर, गोलज्यू मंदिर के सौन्दर्गीकरण हेतु धनराशि की स्वीकृति प्रदान करने तथा कुमौड़ ...
जागर एवं ढोल वादन हमारी सांस्कृतिक पहचान : सीएम धामी

जागर एवं ढोल वादन हमारी सांस्कृतिक पहचान : सीएम धामी

देहरादून
'उत्तराखण्ड का लोक पुत्र प्रीतम भरतवाण' पुस्तक का किया विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक स्थित आई. आर. डी. सभागार में आयोजित जागर लोक संस्कृति उत्सव में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सचिदानन्द सेमवाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘उत्तराखण्ड का लोक पुत्र प्रीतम भरतवाण’’ का विमोचन करते हुए उन्हें उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति का ब्राण्ड एम्बेसडर बताया. उन्होंने कहा कि पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने देवभूमि की पवित्र लोकपरम्पराओं एवं लोक संस्कृति को विश्व में पहुंचाने का कार्य किया है. मुख्यमंत्री ने ऐसे आयोजनों को राज्य की प्राचीन समृद्ध लोक संस्कृति का उत्सव बताते हुए कहा कि जागर को उत्तराखण्ड की संस्कृति में देवताओं के आह्वान का भी माध्यम माना गया है.जागर एकेडमी के माध्यम से युवाओं को इस विधा से जोड़ने के लिये प्रीतम भरतवाण के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि जागर एवं ...
राज्य आंदोलन में हमारी नारी शक्ति की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री

राज्य आंदोलन में हमारी नारी शक्ति की बड़ी भूमिका : मुख्यमंत्री

देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड की 30वीं बरसी पर शहीदों दी श्रद्धाजंलि मसूरी गोलीकांड की 30 वीं बरसी के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी के शहीद स्मारक पहुंचकर शहीद आंदोलनकारियों को नमन किया एवं उनकी प्रतिमा पर श्रद्धाजंलि अर्पित की. इस अवसर पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था लागू किये जाने पर राज्य आंदोलनकारियों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया. उन्होंने कहा कि हमारे राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी जान की परवाह किये बिना अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया. उन्होंने कहा कि शहीद आंदोलनकारियों ने जो सपने उत्तराखंड के लिए देखे थे, उन्हें पूरा करने का कार्य राज्य सरकार कर रही है. उन्होंने कहा कि 1 सितंबर को खटीमा कांड, 2 सितंबर को मसूरी और 2 अक्टूबर को रामपुर तिराहा कांड हुआ, ये तीनों दिन हमारे राज्य के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हैं. उन्हो...