Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
आधुनिक जीवन का सर्वव्यापी हिस्सा है तनाव!

आधुनिक जीवन का सर्वव्यापी हिस्सा है तनाव!

सेहत
 सी.ए. पीयूष शर्मा आधुनिक जीवन, विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण करियर में लगे पेशेवरों के लिए, तनाव एक अपरिहार्य साथी बन गया है। इस जटिल घटना को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए, हमें इसकी प्रकृति, विभिन्न रूपों और व्यक्तिगत जीवन में इसके प्रकटीकरण को गहराई से समझना आवश्यक है।तनाव क्या है?   तनाव, मूल रूप से, शरीर की किसी भी मांग के प्रति एक जटिल प्रतिक्रिया है। यह शारीरिक और मनोवैज्ञानिक प्रतिक्रियाओं का एक जटिल परस्पर क्रिया है, जो हमें चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने में सक्षम बनाती है।शारीरिक प्रतिक्रियाएँ: एक सूक्ष्म विश्लेषणजब शरीर किसी खतरे का अनुभव करता है, चाहे वह वास्तविक हो या कथित, तो यह हार्मोनल प्रतिक्रियाओं की एक श्रृंखला शुरू करता है। एड्रेनालाईन, एक हार्मोन जो अधिवृक्क ग्रंथियों द्वारा स्रावित होता है, हृदय गति में वृद्धि, श्वसन दर में वृद्धि ...
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश, हनुमानगढ़ी में लगाई हाजिरी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश, हनुमानगढ़ी में लगाई हाजिरी

उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी पहुंचे. उन्होंने अपने दौरे का आगाज हनुमानगढ़ी में संकट मोचन के चरणों में हाजिरी लगाकर किया. यहां उन्होंने संतों से भी मुलाकात की. इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के चरणों में भी प्रणाम निवेदित किया. सीएम योगी रामकथा पार्क स्थित हैलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया. रामकथा पार्क से सीएम योगी सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां रामभक्त संकटमोचन हनुमान के दरबार में हाजिरी लगाई और प्रदेश के कल्याण की कामना की. सीएम ने दर्शन-पूजन के उपरांत निकलते समय आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया.संतों से मुलाकात कर पूछा कुशलक्षेम मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में संतों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना. यहां मुख्यमंत्री सबसे पहले गद्दीनशीन महंत प्रेमदास महाराज जी महाराज से मिले. इसके बाद मुख्यमंत्री यहां अन्य संतों से भी म...
उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर दुर्घटना: छह लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर दुर्घटना: छह लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशीसीमांत जनपद उत्तरकाशी के गंगनानी में एक भीषण हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है. हादसा एयरोट्रांस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर (रजिस्ट्रेशन नंबर VT-OXF) के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुआ. हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से खरसाली के लिए उड़ान पर था, जिसमें पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह समेत कुल सात लोग सवार थे. एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है. टीम द्वारा घटनास्थल पर बेस बनाकर खाई में उतरकर रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया. एसडीआरएफ द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.मुख्यमंत्री ने जताया शोक इस घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश होने पर दु:ख व्यक्त किया है. ...
वेड इन उत्तराखंड : त्रिजुगीनारायण में शादी के लिए दुनिया भर से आ रहे हैं जोड़े

वेड इन उत्तराखंड : त्रिजुगीनारायण में शादी के लिए दुनिया भर से आ रहे हैं जोड़े

रुद्रप्रयाग
शादियों के सीजन में रहती है एडवांस बुकिंग, इस साल अब तक 500 से अधिक शादियां हुईं रुद्रप्रयाग जनपद में स्थित, शिव- पार्वती का विवाहस्थल त्रिजुगीनारायण वैश्विक वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर उभर रहा है. जहां देश विदेश से लोग सनातन परम्पराओं के अनुसार विवाह करने के लिए पहुंच रहे हैं. शादियों के सीजन में अब यहां हर महीने 100 से अधिक शादियां हो रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई मौकों पर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उत्तराखंड की ब्रांडिंग कर चुके हैं. इसका असर, त्रिजुगीनारायण मंदिर में साफ तौर पर नजर आ रहा है. जहां लोग देश विदेश से डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए पहुंच रहे हें. इससे यहां होटल कारोबारियों से लेकर पंडे पुजारियों, वेडिंग प्लानर, मांगल टीमों और ढोल दमौ वादकों सहित कई अन्य लोगों को काम मिल रहा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद, उत्तराखंड में देश विदेश के लोग डेस्टिनेशन वेडिंग ...
पहाड़ की धड़कनों को सुनने वाले कवि हैं- हरीश चन्द्र पांडे

पहाड़ की धड़कनों को सुनने वाले कवि हैं- हरीश चन्द्र पांडे

पुस्तक-समीक्षा
पुस्तक समीक्षा - एक बुरुंश कहीं खिलता हैप्रवीन कुमार भट्टएक बुरुंश कहीं खिलता है, यह वरिष्ठ कवि हरीश चन्द्र पांडे का हाल में पुर्नप्रकाशित कविता संग्रह है. इस 1999 में प्रकाशित इस चर्चित कविता संग्रह के अब तक तीन संस्करण छप चुके हैं. संग्रह का तीसरा संस्करण समय साक्ष्य द्वारा 2024 में प्रकाशित किया गया है. हरीश चन्द्र पांडे देश के वरिष्ठ और चर्चित कवि हैं. हरीश चन्द्र पांडे के अनेक कविता संग्रह चर्चित रहे हैं. ‘कुछ भी मिथ्या नहीं है’, ‘एक बुरुंश कहीं खिलता है’, तथा ‘कछार कथा’ आपके कविता संग्रह हैं. इनके अतिरिक्त ‘कैलेंडर पर औरत तथा अन्य कविताएं’, ‘मेरी चुनिंदा कविताएं’, इनकी चयनित कविताएं हैं. ‘दस चक्र राजा’ हरीश चन्द्र पांडे का कहानी संग्रह है. इनका एक बाल कथा संग्रह ‘सच का साथी’ भी प्रकाशित हुआ है.  ‘एक बुरुंश कहीं खिलता है’ कविता संग्रह का अंग्रेजी रूपांतरण ‘ए फ्लावर ब्लूम्स...
जौलीग्रांट एयरपोर्ट में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के स्टोर का शुभारंभ

जौलीग्रांट एयरपोर्ट में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के स्टोर का शुभारंभ

देहरादून
हाउस आफ हिमालयाज के प्रमोशन और अन्य कामों के लिए भारत सरकार, उत्तराखंड में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाएगी : शिवराज सिंह चौहान देहरादून. अब देश - विदेश से उत्तराखंड आने वाले सैलानियों को एयरपोर्ट में ही उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद मिल सकेंगे. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ स्टोर का शुभारंभ किया. इस स्टोर के खुलने से राज्य के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी एवं स्थानीय उत्पादों की बिक्री से राज्य की आर्थिकी भी सशक्त होगी.हाउस ऑफ हिमालयाज के स्टोर खुलने से राज्य के उत्पादों को नई पहचान मिलेगी. यह स्टोर राज्य के किसानों, कारीगरों, महिलाओं और छोटे उद्यमियों के परिश्रम और हुनर का भी प्रतीक है. स्थानीय उत्पाद राज्य की संस्कृति, परंपरा और पहचान का भी ह...
उत्तराखंड सरकार द्वारा नव नियुक्त मीडिया सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रो. (डॉ) गोबिंद सिंह का दिल्ली में भव्य स्वागत व संवाद समारोह सम्पन्न

उत्तराखंड सरकार द्वारा नव नियुक्त मीडिया सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रो. (डॉ) गोबिंद सिंह का दिल्ली में भव्य स्वागत व संवाद समारोह सम्पन्न

दिल्ली-एनसीआर
सी एम पपनैनई दिल्ली. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और जाने-माने शिक्षाविद् प्रो.(डॉ) गोविंद सिंह को मीडिया सलाहकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने पर दिल्ली एनसीआर में विभिन्न मीडिया प्रतिष्ठानों में कार्यरत रहे पत्रकारों, जानीमानी सांस्कृतिक, सामाजिक संगठनों, उद्योग जगत तथा देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े प्रबुद्ध जनों द्वारा चाणक्य पुरी स्थित उत्तराखंड सदन में 4 मई की सायं भव्य स्वागत एवं संवाद समारोह का आयोजन हिमालयन रिसोर्सेज एन्हासमेंट सोसाइटी के सौजन्य व नीरज बवाड़ी तथा अमर संदेश तथा जन जन की आवाज मीडिया ग्रुप  मुख्य संपादक अमरचंद के सहयोग से आयोजित किया गया. आयोजित भव्य स्वागत एवं संवाद समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर ख्याति प्राप्त सांस्कृतिक संस्था पर्वतीय कला केंद्र दिल्ली अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार चंद्र मोहन पपन...
केदारनाथ यात्रा: आस्था के साथ आत्मनिर्भरता का सफर

केदारनाथ यात्रा: आस्था के साथ आत्मनिर्भरता का सफर

रुद्रप्रयाग
हिमांतर ब्यूरो,रुद्रप्रयाग  उच्च हिमालय की गोद में बसा केदारनाथ धाम श्रद्धालुओं के लिए अपने कपाट खोलता है, तो केवल उनकी आस्था ही नहीं उमड़ती, साथ ही एक नई आर्थिक ऊर्जा भी पर्वतों में जाग उठती है। इस वर्ष भी केदारनाथ यात्रा ने न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले की सैकड़ों महिलाओं को नया संबल दिया है।जहां एक ओर श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन हेतु कठिन चढ़ाई चढ़ते हैं, वहीं यात्रा मार्ग पर फैले महिला स्वयं सहायता समूहों की दुकानें, होमस्टे और जलपान गृह न केवल राहत देते हैं, बल्कि एक स्थानीय जीवनशैली की झलक भी प्रस्तुत करते हैं, जो "वोकल फॉर लोकल" की मिसाल बन चुकी है। एक यात्रा, कई अवसर: महिला समूहों का उद्यम इस वर्ष करीब 150 महिला समूह केदारनाथ यात्रा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय हैं। प्रसाद पैकेजिंग, धूपबत्ती निर्माण, तिल-जौ ...
मंत्र उच्चारण के बीच विधि-विधान से खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट

मंत्र उच्चारण के बीच विधि-विधान से खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट

रुद्रप्रयाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बने कपाट खुलने के साक्षी, सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री के नाम हुई सम्पन्न रुद्रप्रयाग स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को विधि-विधान से खुल गए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के साक्षी बने. मुख्यमंत्री ने कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की. केदारनाथ धाम में सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सम्पन्न हुई. मंत्र उच्चारण, हर हर महादेव के उदघोष एवं सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच बाबा केदार के कपाट सुबह 7 बजे खुले. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट खुलने  पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा राज्य के साथ ही संपूर्ण देश को इस पल की प्रतीक्षा रहती है. केदारनाथ धाम सनातन धर्मावलंबियों की धार्मि...
चारधाम यात्रा : केदार घाटी में आकर अभिभूत हो रहे श्रद्धालु

चारधाम यात्रा : केदार घाटी में आकर अभिभूत हो रहे श्रद्धालु

रुद्रप्रयाग
भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली पहुंची श्री केदारनाथ धाम केदारनाथ. गुरुवार को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंची. इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने बाबा केदार का आशीर्वाद लिया. पंचमुखी उत्सव डोली के केदारघाटी के पहुंचते ही पूरी घाटी बाबा केदार के जयकारों से गूंज उठी. शुक्रवार को प्रातः काल बाबा केदारनाथ के कपाट खोल दिए जाएंगे. कपाट खुलने से पहले केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालु बेहद खुश और भावुक नजर आए. उन्होंने केदारनाथ घाटी की सुंदरता,  सांस्कृत समृद्धि, हिम शिखरों से आच्छादित पहाड़ों को देख देवभूमि को नमन किया. साथ ही कई श्रद्धालुओं ने सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की भी जमकर सराहना की. पहली बार केदारनाथ आए बैंगलोर के सनी कुमार ने बताया कि पूरे ट्रैक में सारी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा गया है. उन्होंने कहा पूरे ट्रैक साफ सफाई रखी गई है, भीड़ प्रबंधन पर भी वि...