Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
उर्गम घाटी में तीन दिवसीय प्रकृति पर्यटन एवं नेचर कैम्पिंग कार्यशाला का आयोजन

उर्गम घाटी में तीन दिवसीय प्रकृति पर्यटन एवं नेचर कैम्पिंग कार्यशाला का आयोजन

चमोली
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग द्वारा जनदेश संस्था आयोजित की जा रही कार्यशाला  जे पी मैठाणी जनपद चमोली में ईकोटूरिज्म, नेचर कैम्पिंग जागरूकता हेतु व्यापक प्रयास किया जा रहे हैं इसी क्रम में  उर्गम घाटी में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग द्वारा जनदेश संस्था के सहयोग से तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है ! देव ग्राम में शुरू की गई कार्यक्रमशाला में सर्वप्रथम परिचय सत्र के साथ प्रतिभागियों से उनकी प्रशिक्षण कार्यक्रम से  अपेक्षाएं मांगी गई. अधिकतर प्रतिभागियों के द्वारा  नेचर गाइड,  टूर ऑपरेटर के रूप में पंजीकरण करने  और प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की बात रखी. प्रशिक्षणार्थियों ने अपेक्षा के रूप में - प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रकृति पर्यटन एवं नेचर कैम्पिंग जानकारी एवं प्रकृति को संरक्षित रखना के लिए सामुहिक प्रयास के बारे में चर्चा क...
फरवरी में मुखवा और हर्षिल का भ्रमण करने उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी  

फरवरी में मुखवा और हर्षिल का भ्रमण करने उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी  

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशीउत्तरकाशी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगामी फरवरी माह में गंगा जी के शीतकालीन प्रवास मुखवा और हर्षिल का भ्रमण संभावित है. जिसे देखते हुए जिले के इस सीमांत क्षेत्र के निवासी अत्यंत उत्साहित हैं. प्रधानमंत्री के संभावित भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन के स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई है. जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आज पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हर्षिल एवं मुखवा का भ्रमण कर प्रधानमंत्री के दौरे के लिए विभिन्न विभागों व संगठनों के स्तर से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और प्रधानमंत्री की आगवानी, रूट प्लान एवं अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया. प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए मुखवा गांव की सड़क को सुधारे जाने के साथ ही बिजली, पानी, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने का काम शुरू किया गया है....
गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में दिखेगी उत्तराखंड की समृ़द्ध सांस्कृतिक विरासत एवं प्राकृतिक सुन्दरता  

गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में दिखेगी उत्तराखंड की समृ़द्ध सांस्कृतिक विरासत एवं प्राकृतिक सुन्दरता  

दिल्ली-एनसीआर
कर्त्तव्य पथ पर दिखेगी “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” पर आधारित उत्तराखंड की झांकी नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में आयोजित प्रेसवार्ता में विभिन्न प्रदेशों एवं मंत्रालयों की झांकी कलाकारों ने प्रेस के सम्मुख अपने-अपने राज्यों की सांस्कृतिक झलक पेश की. उत्तराखण्ड राज्य के कलाकारों द्वारा उत्तराखण्ड की पांरपरिक वेशभूषा में राष्ट्रीय रंगशाला में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसकी उपस्थित लोगों द्वारा सराहा की गई. साथ ही इन 15 राज्यों के कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेश की झांकी के साथ पांरपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति दी. गणतंत्र दिवस समोराह में इस वर्ष 15 राज्यों की झांकी सम्मिलित की गई है. उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी में सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी के.एस.चौहान के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य से...
राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में उत्तराखण्ड की झांकी के कलाकारों को मिला द्वितीय पुरस्कार

राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में उत्तराखण्ड की झांकी के कलाकारों को मिला द्वितीय पुरस्कार

दिल्ली-एनसीआर
नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों एवं मंत्रालयों की झांकी कलाकारों द्वारा अपने-अपने प्रदेशों की संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य प्रस्तुत किये गए. प्रतियोगिता में बेस्ट 3 राज्यो में उत्तराखंड राज्य को बेस्ट द्वितीय स्थान में पुरस्कार प्राप्त हुआ. उत्तराखंड गठन के बाद उत्तराखंड की झांकी के कलाकारों को यह पुरस्कार दूसरी बार प्राप्त हुआ है. इससे पूर्व, वर्ष 2018 में उत्तराखण्ड के झांकी के कलाकारों को तृतीय स्थान पर पुरस्कार प्राप्त हुआ था. उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी में सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं टीम लीडर केएसचौहान के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य से 16 कलाकार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड झांकी में भाग ले रहे हैं.उत्तराखंड राज्य के सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं टीम लीडर केएस चौहान ने ...
मनभेद को मिटाती आंचलिक फिल्म ‘गढ़-कुमौ’!

मनभेद को मिटाती आंचलिक फिल्म ‘गढ़-कुमौ’!

दिल्ली-एनसीआर
सी एम पपनैंनई दिल्ली. विगत चार सदियों से कुमाऊं और गढ़वाल अंचल के जनमानस के मध्य व्याप्त मनभेद और कटुता का पूर्ण रूपेड उन्मूलन करने तथा जनमानस को एक नया आयाम देने के उद्देश्य से निर्मित कुमांऊनी और गढ़वाली आंचलिक बोली-भाषा में निर्मित फिल्म 'गढ़ कुमौ' उत्तराखंड आंचलिक फिल्मों के इतिहास में एक अमिट यादगार व प्रेरक अध्याय चर्चा का विषय बनी हुई है. माह दिसंबर 2024 दूसरे सप्ताह में आंचलिक बोली-भाषा में निर्मित फिल्म 'गढ़ कुमौ' का देहरादून के सेंट्रियो मॉल में भव्य प्रीमियर मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुप्रसिद्ध लोकगायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण तथा दर्जा राज्यमंत्री मधु भट्ट के सानिध्य में खचाखच भरे सभागार में आयोजित किया गया था. देहरादून में मिली अपार सफलता के बाद आंचलिक फिल्म 'गढ़ कुमौ' 3 जनवरी 2025 से नई दिल्ली द्वारका स्थित विगास मॉल तथा गाजियाबाद के इंदिरापुरम स...
उत्तराखंड में भू-तापीय ऊर्जा के दोहन योग्य 40 भूतापीय स्थल चिन्हित

उत्तराखंड में भू-तापीय ऊर्जा के दोहन योग्य 40 भूतापीय स्थल चिन्हित

देहरादून
उत्तराखंड सरकार और आइसलैंड की कंपनी VERKIS के मध्य संपादित हुआ भूतापीय ऊर्जा के अन्वेषण और इसके विकास से संबंधित MoU, मुख्यमंत्री धामी और आइसलैंड के राजदूत बेनेडिक्ट हॉस्कुल्सन की उपस्थिति में हुआ समझौता ज्ञापन देहरादून. उत्तराखंड सरकार और आइसलैंड की कंपनी वर्किस कंसलटिंग इंजिनियर्स के मध्य सचिवालय में मुख्यमंत्री धामी और आइसलैंड के राजदूत डॉ. बेनेडिक्ट हॉस्कुलसन की  गरिमामय उपस्थिति में उत्तराखंड में भूतापीय ऊर्जा के अन्वेषण और विकास के संबंध में समझौता संपन्न हुआ. वर्चुअल माध्यम से उपस्थिति के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस समझौता ज्ञापन को उत्तराखंड के साथ-साथ देश की ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास के क्षेत्र में एक माइलस्टोन बताया.  उन्होंने कहा कि भूतापीय ऊर्जा के इस एमओयू के माध्यम से न केवल स्वच्छ और नवीनीकरण ऊर्जा का लक्ष्य प्राप्त होगा बल्कि पर्यावरणीय सुरक्षा  सुनिश्च...
‘मेरा गांव, मेरा तीर्थ’ के तहत गांवों से जुड़ने का अभियान

‘मेरा गांव, मेरा तीर्थ’ के तहत गांवों से जुड़ने का अभियान

दिल्ली-एनसीआर
उत्तरांचल उत्थान परिषद द्वारा नई दिल्ली में आयोजित प्रवासी पंचायत संपन्नसी एम पपनैंनई दिल्ली. वर्ष 1988 में गठित गैर राजनैतिक एवं सामाजिक सहयोग पर आधारित संस्था उत्तरांचल उत्थान परिषद, प्रवासी पंचायत के आह्वान पर 11 जनवरी को इंडिया हैबिटेट सेंटर में अंचल के उद्यमियों व प्रवासी उद्यमियों द्वारा 'मेरा गांव, मेरा तीर्थ' की भावना के तहत अपने अंचल के गांवों से जुड़ने के अभियान के तहत तीन सत्रों के प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि संघ प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र की प्रभावी उपस्थित तथा नरेंद्र लड़वाल, टी सी उप्रेती, सुरेश पांडे, राजेश थपलियाल, राज भट्ट, प्रोफेसर दुर्गेश पंत, डॉ.रंजीत मेहता, डॉ. मोहन पंवार, हीरा बल्लभ जोशी, हरेंद्र डोलिया, साध्वी प्रज्ञा भारती, डॉ. नवदीप, संजय जोशी, गणेश रौतेला, दिनेश फ़ुलारा, सुधीर धर, खुशाल सिंह बिष्ट, दिनेश जोशी, प्रताप बिष्ट व खुशहाल सिंह राव...
संस्मरण : रानीखेत…. अभी तक आठ इंच से एक फिट तक बर्फ गिर चुकी है!

संस्मरण : रानीखेत…. अभी तक आठ इंच से एक फिट तक बर्फ गिर चुकी है!

संस्मरण
नीलम नवीन 'नील'  “जीवन में होश संभालने के बाद के 40 वर्षों को अगर बांटा जाए, तो देखती हूं कि पूरे जीवन के दो दो दशक, दो शहरों में गुजरे हैं. एक भागता, दौड़ता, बदलता, चीखता-चिल्लाता, रंगीन मिजाज, समुद्र के उठान-उफान जैसा बड़ा छोटा मिश्रित शहर. जहां एक हफ्ते बाद बाजार जाओ तो कुछ न कुछ बदल रहा होता है, लोग, मौसम, हवा ...सब बदल रहे हैं, ये एक ऐसा शहर है, जो कई बार पहाड़ी कस्बे सा दिखता है तो कभी मेट्रो सिटी जैसा होने का आभास देता है. जहां एक टोली निरपट्ट पहाड़ियों की है, तो दूसरी बिल्कुल अलग है, यह बेहद मिश्रित शहर है.दूसरा छोटा शहर बिल्कुल खामोश है, कोई हलचल नहीं, कोई जल्दी नहीं, एकदम शांत, गहरी धीमी नदी सा बहता हुआ, जैसे सदियों से ध्यानस्थ हो, जैसे अपने पूर्वजों को याद करते हुए, उन्हें अनुसरण करता हुआ चल रहा हो. वहां के लोग पहचाने जाते हैं, या एक दूसरे को  उनके हाव भाव, बातचीत के अंदाज ...
मुख्यमंत्री धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तरखंडी सम्मेलन का शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तरखंडी सम्मेलन का शुभारंभ

देहरादून
विभिन्न देशों में निवासरत उत्तराखंडियों के समागम में दिखा अपनी मिट्टी के प्रति अटूट प्रेम  देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ किया। विभिन्न देशों में निवासरत उत्तराखंडियों के इस समागम में अपनी मूल जड़ों, विरासत और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम और उत्साह की झलक दिखी। उत्तराखंड के प्रवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे उत्तराखंड में निवेश की व्यापक संभावना है। साहसिक पर्यटन, पावर जेनरेशन, एरोमेटिक, विनिर्माण, कृषि, उद्यान, हर्बल,  आयुष एंड वैलनेस इत्यादि में निवेश की आभार संभावनाएं हैं। कहा कि हमने राज्य को निवेश डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के लिए नीतिगत और ढांचागत दोनों स्तर पर बड़े सुधार किए हैं। काम शुरू करने में आसानी हो इसके लिए  नियमावली में उसी अनुरूप सुधार किए हैं। अपरा...
ड्रग फ्री उत्तराखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य: मुख्यमंत्री धामी

ड्रग फ्री उत्तराखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है राज्य: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में वर्चुअल प्रतिभाग किया. उन्होंने उत्तराखंड में मादक पदार्थों की रोकथाम के संबंध में की गई प्रवर्तन कार्रवाई, विशेष अभियानों और लक्ष्यों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 2025 तक ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के अपने संकल्प पर हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं तथा  2047 तक विकसित भारत और नशामुक्त भारत बनाने में सहयोग करने के लिए राज्य में अनेक स्तर पर विविध  प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मादक तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों विषय आपस में जुड़े हुए हैं. युवा का नशे की ओर जाना न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा बल्कि सामाजिक विघटन का भी कारण बन सकता है. इसी को देखते हुए राज्य में संस्थागत, प्रवर्तन और जागरूकता तीनों स्तर पर प्रयास  किए जा रहे हैं...