Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
केदारकांठा ट्रेक : चांद के किस्से-कहानियों का सफ़र जारी है   

केदारकांठा ट्रेक : चांद के किस्से-कहानियों का सफ़र जारी है  

पर्यटन
जे पी मैठाणी उत्तराखंड में अनेक ऐसे अनाम ट्रेकिंग रूट हैं जिनके बारे में शेष दुनिया को बहुत अधिक जानकारी नहीं है. ऐसे ही एक ट्रेकिंग रूट का नाम है- केदारकांठा ट्रेक जो देहरादून से सुदूर उत्तरकाशी के गोविन्द पशुविहार के आंगन में स्थित है. देहरादून से मसूरी-कैम्पटी फाल, यमुना पुल, नैनबाग, पुरोला, मोरी, नैटवाड़ से आगे शानदार सेब के बगीचों के बीच से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद उत्तरकाशी के अंतिम गांव सांकरी फिर सांकरी गांव से ही केदारकांठा का ट्रेक शुरू होता है. गोविन्द पशु विहार का बफर जोन भी यहीं से शुरू हो जाता है. दिन भर की थकान भरी यात्रा के बाद अगर आप हिमालय के एक गांव सांकरी के आस पास शाम की सैर करने को निकलें और संध्या के अंधेरे के साथ आसमान को देखें तो काले आसमान पर चमकते तारे और उन सबके बीच सुदूर बेहद  चमकीला - शाम का सबसे अधिक चमकता शुक्र दिखेगा और आप सिर्फ मंत्रमुग्ध...
राजभवन में 7 से 9 मार्च को आयोजित होगा वसंतोत्सव

राजभवन में 7 से 9 मार्च को आयोजित होगा वसंतोत्सव

देहरादून
हिमांतर ब्यूरो, देहरादून राजभवन देहरादून में हर वर्ष आयोजित होने वाला वसंतोत्सव इस वर्ष दिनांक 7 से 9 मार्च को आयोजित किया जाएगा. आज राजभवन में राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया. राज्यपाल ने कहा कि इस आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और इसके प्रचार-प्रसार को व्यापक किया जाए, ताकि प्रदेश के पुष्प उत्पादकों और महिला स्वयं सहायता समूहों को इससे अधिक लाभ मिल सके. उन्होंने वसंतोत्सव के माध्यम से फूल उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही उत्तराखण्ड के सगंध पौधों के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया. राज्यपाल ने निर्देश दिए कि पुष्प प्रदर्शनी को व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ने हेतु यहां के पुष्पों की न केवल प्रदेश में, बल्कि देशभर में मार्केटिंग की संभावनाओं को तलाशा जाए.उन्होंने कहा कि इस आयोजन में आईएचएम और जीएमवीएन (GMVN...
चमोली के गैरसैंण में नई तकनीक से बनाए गए टनल और शैड में मशरूम उत्पादन के किसानों ने सीखे तौर तरीके

चमोली के गैरसैंण में नई तकनीक से बनाए गए टनल और शैड में मशरूम उत्पादन के किसानों ने सीखे तौर तरीके

चमोली
जनपद में आदिबदरी, मालसी और खेती गांव बन रहे मशरूम उत्पादन के मॉडल विलेज किसानों की आय दोगुनी करने में जिला प्रशासन की पहल हो रही सार्थकजे पी मैठाणीसीमान्त जनपद चमोली में उद्यानिकी, मशरूम उत्पादन, फल संरक्षण, सब्जी पौध उत्पादन और स्टोन फ्रूट की खेती के प्रयास रंग लाने लगे हैं. इस कड़ी में जनपद चमोली के गैरसैंण ब्लॉक के गांव- आदिबद्री, खेती, मालसी और थापली गांव मशरूम उत्पादन के लिए मॉडल विलेज बन गए है. इन मॉडल विलेज के किसानों से राज्य के अन्य जनपदों के किसान भी प्रेरित हो रहे हैं. सोमवार को नैनीताल, अल्मोड़ा और पौड़ी जिले के 25 किसानों ने चमोली के गैरसैंण ब्लाक में मशरूम उत्पादक गांवों का एक्सपोजर विजिट कर प्रशिक्षण लिया. इस दौरान किसानों ने यहां पर मशरूप उत्पादन के लिए नई तकनीक से बनाए गए टनल और शैड में मशरूम उत्पादन के तौर तरीके सीखें तथा मशरूम उत्पादन की जानकारी ली. मास्टर ट्र...
रवांई समाज के लिए एकजुटता का प्रतीक: हरिद्वार में तीसरा रवांल्टा सम्मेलन सम्पन्न

रवांई समाज के लिए एकजुटता का प्रतीक: हरिद्वार में तीसरा रवांल्टा सम्मेलन सम्पन्न

हरिद्वार
हरिद्वार में तीसरे रवांल्टा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें रवांई क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी सुरजीत पंवार और कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ नागरिकों ने संयुक्त रूप से किया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य रंवाई समाज के लोगों को एक मंच पर लाना और पारंपरिक व सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करना था।सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का संगम कार्यक्रम में उपस्थित लोग एक-दूसरे से मिले, पुरानी यादें ताज़ा कीं और समाज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोकगीत, नृत्य और पारंपरिक परिधान आकर्षण का केंद्र रहे।रवांई समाज की एकता को बल सम्मेलन में वक्ताओं ने रवांई क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास पर चर्चा की। समाज के वरिष्ठजनों ने युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़े...
केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री

देहरादून
चालू वित्तीय वर्ष में केंद्रीय करों से उत्तराखंड को मिलेगी 444 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सालाना 12 लाख रुपए तक की आय को कर मुक्त करते हुए देश के मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकासोन्मुखी और जनकल्याणकारी बजट प्रस्तुत किया गया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार और संतुलित बजट के लिए बधाई देते हुए कहा कि केंद्रीय बजट से, उत्तराखंड को कई योजनाओं से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ होगा. शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष के संशोधित  अनुमान में केन्द्रीय करों में राज्य का हिस्सा लगभग 14387 रुपए करोड होगा. इससे मौजूदा वित...
पहाड़ों के सतत विकास, नेचर टूरिज्म और स्वरोजगार के लिए उत्तराखंड के पहाड़ों की जमीन बचानी होगी

पहाड़ों के सतत विकास, नेचर टूरिज्म और स्वरोजगार के लिए उत्तराखंड के पहाड़ों की जमीन बचानी होगी

चमोली
पहाड़ों के सतत विकास और स्वरोजगार के लिए उत्तराखंड के पहाड़ों की जमीन बचानी होगी ये बात प्रकृति पर्यटन एवं नेचर जागरूकता कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में अतर सिंह तोमर पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड ने कही. श्री तोमर ने पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग और जनदेश संस्था द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही उन्होंने ग्रामीणों का आह्वाहन करते हुए कहा कि, हम सबको   पहाड़ों की जमीन को बचाने के साथ- साथ उस भूमि पर प्रकृति के सतत संरक्षण और वैज्ञानिक दोहन  के रूप में  नियोजन को प्रबंधित करना होगा. पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह तोमर ने कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए युवाओं की मुख्य भूमिका हो सकती है उन्होंने कहा कि पहाड़ों में लोग अपनी भूमि को नहीं बेचना चाहिए आज आवश्यकता है कि जमीन को बचाया जाए बाहर के लोगों की गिद्ध दृष्टि पहाड़ों की भूमि पर लगी है....
पर्यटन आधारित कार्यक्रमों के नियोजन करने की तकनीक और उसके प्रचार-प्रसार  के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : पंकज कुमार

पर्यटन आधारित कार्यक्रमों के नियोजन करने की तकनीक और उसके प्रचार-प्रसार के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : पंकज कुमार

पर्यटन, चमोली
तृतीय दिवसनंदा देवी बायोस्फियर रिज़र्व के निदेशक पंकज कुमार ( आई ऍफ़ एस )  ने नेचर टूरिज्म प्रशिक्षण के तृतीय दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित होकर नेचर  गाइड और प्रशिक्षणार्थियों को  संबोधित करते हुए कहा कि, हम सभी को अपने क्षेत्र के पर्यटन आधारित कार्यक्रमों के नियोजन करने की तकनीक और उसके प्रचार प्रसार  के लिए सामूहिक प्रयास करने चाहिए .  साथ नेचर टूरिज्म को बढाने के लिए समुचित संसाधन उपलब्ध कराने के बारे में विस्तार से जानकारी दी. निदेशक पंकज कुमार ने कहा कि हमें गंभीरता से अपने क्षेत्र के विषयों को जानना आवश्यक है उन्होंने कहा कि प्रकृति पर्यटन आधारित टूरिज्म की उर्गम घाटी में काफी संभावना है और मैंने आज प्रतिभागियों के द्वारा ट्रैकिंग रूटो के बारे में विस्तार पूर्वक दी गयी जानकारी  और मानचित्र बनाने का जो प्रयास और अभ्यास किया है उससे मुझे बहुत खुशी हुई. उन्होंने पंच केदार और पंच बद्...
उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल : खेलों से बढ़ती है देश की साख – पीएम नरेंद्र मोदी  

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल : खेलों से बढ़ती है देश की साख – पीएम नरेंद्र मोदी  

देहरादून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक संबोधन और अधिकारिक उद्घोषणा के साथ ही उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग शुभारंभ देहरादून में राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आज युवा ऊर्जा से और भी दिव्य हो उठा है, बाबा केदार, बद्ररीनाथ जी, मां गंगा के शुभाशीष के साथ आज यहां नेशनल गेम्स शुरू हो रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि ये वर्ष उत्तराखंड के निर्माण का 25वां वर्ष भी है, इस खास अवसर पर इस युवा राज्य में देश के अलग- अलग हिस्सों से आए, हजारों युवा अपना सामर्थ्य दिखाने वाले हैं. इससे यहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत की सुंदर तस्वीर नजर आ रही है. प्रधानमंत्री ने शानदार आयोजन के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी टीम को बधाई दी.भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्...
लोकगीत रसिकों को दीवाना बनाने वाला उत्तराखंड का सुप्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल

लोकगीत रसिकों को दीवाना बनाने वाला उत्तराखंड का सुप्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल

उत्तराखंड हलचल, साहित्‍य-संस्कृति
सी एम पपनैंउत्तराखंड. पर्वतीय अंचल की लोकगायन विधा के निपुण व सुविख्यात लोकगीत गायकों में सुमार तथा अपनी जादुई कर्णप्रिय गायन प्रतिभा के बल अंचल के जनमानस का दिल जीतने वाले तथा बहुआयामी विलक्षण व्यक्तित्व के साथ-साथ बेहद सरल इंसान के रूप में पहचानरत संस्कृतिकर्मी दीवान कनवाल किसी परिचय के मोहताज नहीं रहे हैं. बाल्यकाल से ही अंचल की लोकसंस्कृति के संवर्धन हेतु समर्पित रहे इस लोकगीत गायक और रचनाकार की जीवन यात्रा आज के युवा रंगकर्मियों और गायकों के लिए अति प्रेरणादायी कही जा सकती है. अंचल के सुप्रसिद्ध लोकगीत गायक दीवान कनवाल के मधुर गायन में गजब का सम्मोहन है, जिसमें पहाड़ी अंचल के लोक की ठसक साफ तौर पर दिखाई देती है. पर्वतीय अंचल के गीत-संगीत से जुड़े रहे कुशल चितेरो के सुरों की मिठास मिसरी की तरह इस लोकगीत गायक के स्वरों में घुली रहती है जो गीत-संगीत की अलौकिक दुनिया में विचरण कर जनम...
1989 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज जोशी होंगे गुजरात के नए मुख्य सचिव

1989 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज जोशी होंगे गुजरात के नए मुख्य सचिव

देश—विदेश
अपने काम के प्रति ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ उत्तराखंडी आज देश-विदेश में अपनी काबिलियत के झंडे गाड़ रहे हैं. अपनी मेहनत के बल पर वे देश के शीर्ष पदों पर तैनात हैं. पांच राज्यों के आज उत्तराखंड मूल के मुख्य सचिव हैं. जिसमें सुधांश पंत राजस्थान, मनोज पंत पश्चिम बंगाल, राधा रतूड़ी उत्तराखंड, विवेक जोशी हरियाणा के मुख्य सचिव हैं और अब पंकज जोशी को गुजरात का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. इससे पहले विनीत जोशी मणिपुर के मुख्य सचिव रह चुके हैं. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज जोशी को गुजरात का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. वे राजकुमार का स्थान लेंगे, जो 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. पंकज जोशी ने पिछले कई वर्षों में गुजरात के प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसमें सूरत, गुजरात में कलेक्टर और कमिश्नर के रूप में कार्य करना शामिल है. मुख्य सचिव के...