Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
यात्रा मार्गों पर तैनात रहेंगी 200 एम्बुलेंस : डा. धन सिंह रावत

यात्रा मार्गों पर तैनात रहेंगी 200 एम्बुलेंस : डा. धन सिंह रावत

देहरादून
विभागीय अधिकारियों को दिये कोविड जांच बढ़ाने के निर्देश, कहा, प्रदेश में नियंत्रण में है कोरोना, लेकिन बरतें सतर्कता  सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चार धाम यात्रा की तैयारियों के मध्यनजर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली. जिसमें उन्होंने चार धाम यात्रा में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य सहायोगी कार्मिकों की तैनाती को लेकर विस्तृत समीक्षा की. डा. रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने चार धाम यात्रा मार्गों पर 6 दर्जन आपातकालीन सेवा 108 सहित कुल 200 एम्बुलेंस तैनात की गई हैं. जिनमें ऑक्सीजन सिलेंडर सहित आवश्यक जीवन रक्षक सुविधाएं उपलब्ध है. यात्रा मार्गों पर तैनात आपातकालीन सेवा 108 के रिस्पांस टाइम को घटाकर 15 मिनट कर दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव से लौटते ही सीधे विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में स्...
पर्वतमाला परियोजना- ‘मेक इन इंडिया’ की पहल के तहत रोपवे के पुर्जों के विनिर्माण को दे रहे हैं बढ़ावा : नितिन गडकरी

पर्वतमाला परियोजना- ‘मेक इन इंडिया’ की पहल के तहत रोपवे के पुर्जों के विनिर्माण को दे रहे हैं बढ़ावा : नितिन गडकरी

देश—विदेश
नितिन गडकरी ने कहा कि ‘पर्वतमाला परियोजना’ के तहत भारत सरकार की योजना, 5 वर्षों में 1,200 किमी से अधिक रोपवे लंबाई की 250 से अधिक परियोजनाओं का विकास करने की है. उन्होंने कहा कि हमारा फोकस भारत सरकार के 60 प्रतिशत के योगदान सहायता के साथ हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल के तहत पीपीपी पर है. हम ‘मेक इन इंडिया’ की पहल के तहत रोपवे के पुर्जों के विनिर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं.केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस के लिए अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले ‘इंटरअल्पाइन 2023 मेला’ को संबोधित किया. यह मेला उद्योग की प्रमुख कंपनियों, सेवा प्रदाताओं और केबल कार उद्योग के निर्णयकर्ताओं को एक साथ एकत्रित करती है.नितिन गडकरी ने कहा कि ‘पर्वतमाला परियोजना’ (Parvatmala Project)  के तहत भारत सरकार की योजना, 5 वर्षों में 1,200 किमी से अधिक रोपवे ल...
चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की बसों को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की बसों को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तराखंड हलचल
हंस फाउंडेशन चारधाम यात्रा के प्रत्येक पड़ाव में लगाएगा विभिन्न प्रकार के सेवा कैंप इस अवसर पर हंस फाउंडेशन की संरक्षक माता मंगला, संस्थापक श्री भोले जी महाराज, केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, केबिनेट मंत्री चंदन राम दास, मेयर अनिता ममगाई सहित विभिन्न राज्यों से चारधाम हेतु आए श्रद्धालु एवं अन्य लोग मौजूद रहे.इस अवसर पर हंस फाउंडेशन द्वारा चालकों, परिचालकों एवं श्रद्धालुओं हेतु दी जा रही राहत किट का वितरण भी मुख्यमंत्री धामी द्वारा किया गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा हेतु आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि बाबा केदार, बद्रीविशाल, मां गंगोत्री और मां यमनोत्री से प्रार्थना करता हूं कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी चारधाम यात्रा हर्षोल्लास एवम् धूमधाम से सकुशल संपन्न हो. उन्होंने कहा हमें पूर्ण विश्वास है की इस वर्ष की चारधाम यात्रा अपने पिछले सभी पुराने रिकॉर्ड तो...
उत्तराखंड: विधायक ने VIDEO में दिखाया उद्यान विभाग का कारनामा, अब क्या एक्शन लेंगे कृषि मंत्री?

उत्तराखंड: विधायक ने VIDEO में दिखाया उद्यान विभाग का कारनामा, अब क्या एक्शन लेंगे कृषि मंत्री?

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल का एक और वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में विधायक जरमोला राजकीय उद्यान (Horticulture Department ) में सेब के पौधों की सच्चाई को सामने ला रहे हैं. वीडियो में साफ नजर आ रहा है सेब के पौधों को विधायक हाथ से उखाड़ रहे हैं और वह पौधे आसानी से उखड़ जा रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि सेब के पौधों को सही ढंग से लगाया ही नहीं गया है. पौधों को ऊपर से ऐसे ही गाड़ दिया गया है. उनके साथ कई अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं. वह भी सेब के पौधों को आसानी से उखाड़ दे रहे हैं, जिस तरह से वीडियो में नजर आ रहा है, उससे एक बात तो साफ है कि उद्यान विभाग के अधिकारियों नाक के नीचे बड़ा खेल हुआ है.इससे पहले विधायक दुर्गेश्वर लाल ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने राजकीय उद्यान जरमोला में भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप लगाया था. साथ ही यह भी कहा था ...
उत्तरकाशी: बिगराड़ी गांव का बड़ा फैसला, मेहंदी, शादी समेत सभी सार्वजनिक आयोजनों में शराब और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

उत्तरकाशी: बिगराड़ी गांव का बड़ा फैसला, मेहंदी, शादी समेत सभी सार्वजनिक आयोजनों में शराब और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध

उत्तरकाशी
बड़कोट: समाज में बढ़ते शराब के प्रचलन को रोकने के लिए रंवाई घाटी से बड़ी पहल शुरू की गई है. नौगांव ब्लॉक के बिगराड़ी गांव में भी शराब पर मेहंदी, शादी और किसी भी तरह के सार्वजनिक आयोजनों में पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह फैसला ग्रामसभा की खुली बैठक में लिया गया.शराब के बढ़ते प्रचलन से जहां युवा पीढ़ी नशे से बर्बाद हो रही है. वहीं, लोगों पर बेवजह का आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है. इससे बड़ी बात यह है कि डीजे और शराब के कारण मेहमानबाजी की परंपरा और तांदी गीतों की संस्कृति भी भूलते जा रहे हैं. शादी में अधिकांश यह देखने को मिलता है कि शराब पीने वालों पर ही सबका ध्यान होता है. ऐसे में अन्य व्यवस्थाएं गड़बड़ा जाती हैं. गांवों डीजे पूरी रात बजता रहता है. जिसके चलते शादी वाला परिवार सही से अगले दिन की तैयारी भी नहीं कर पाते हैं. गांव के अन्य लोग भी परेशान रहते हैं. इस सभी विकृतियों से बचने और य...
डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने संभाला कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व

डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने संभाला कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व

नैनीताल
डॉ. मनमोहन सिंह चौहान भारत की चार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अकादमी के फैलो भी है. डॉ. चौहान को राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एडीआरआई) करनाल में कृष्णास्वामी किलारा अय्या स्मृति व्याख्यान पुरस्कार से सम्मानित किया गया. डॉ. मनमोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में एनडीआरआई के वैज्ञानिकों के प्रयासों से भारत में गिर गाय की पहली क्लोन बछिया 16 मार्च 2023 को पैदा हुई जिसका नाम ‘गंगा’ रखा गया. कुलपति डॉ. चौहान द्वारा पंतनगर विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत छः माह में विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण कार्यों को संपादित किया जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के गत 2 वर्षों से लम्बित एक्रीडेशन का कार्य, गत पांच वर्षों से संकाय सदस्यों की प्रोन्नति लम्बित थी, को पूर्ण कराकर कुल 109 संकाय सदस्यों की प्रोन्नति की गयी. 6 से 7 वर्षों से शोध एवं प्रसार सलाहकार समितियों की बैठक नहीं हुई थी ज...
सोमेश्वर महादेव बिशु मेले में पहुंचे माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज

सोमेश्वर महादेव बिशु मेले में पहुंचे माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज

उत्तरकाशी
ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत,पौराणिक सोमेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के कार्य का किया शिलान्यास उत्तरकाशी के सूदूरवर्ती मोरी ब्लॉक के जखोल गांव के बिशु मेले के अंतिम दिन हंस फाउंडेशन के प्रेरणास्रोत माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले महाराज जखोल पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों उनका भव्य स्वागत किया. माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज ने जखोल पहुंचकर सोमेश्वर महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर पौराणिक सोमेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया. सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में उपस्थित हजारों भक्तों का अभिवादन करते हुए माताश्री मंगला जी ने सोमेश्वर महादेव से सभी के जीवन में सुख-शांति और संतुष्टि की कमाना करते हुए कहा की हम आज अभिभूत हैं,यह देखकर कि जौनसारी जनजाति की सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को दर्शाने वाले इस मेले में टिहरी,उत्तरकाशी और उत्तराखंड के दूर दराज क्षेत्रों स...
एक पत्रकार का दर्द… खतरे में लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ! 

एक पत्रकार का दर्द… खतरे में लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ! 

सोशल-मीडिया
जंक खाये मीडिया तंत्र में न्यूज़ पोर्टल ही टारगेट पर क्यों?वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की फेसवुक वॉल सेआज अच्छा लगा बहुत सारे मीडिया के वे साथी एक प्लेटफार्म पर दिखे जो वास्तव में लोक तंत्र के चौथे स्तम्भ कहे जा सकते हैं. पहल न्यूज़ 18 के स्थानीय संपादक अनुपम त्रिवेदी ने की... शायद वे इस बात से व्यथित थे कि न्यूज़ पोर्टल की आड़ में स्टिंग व उगाहीबाज कुकुरमुत्ते की तरह इस तंत्र को चौपट करने में तुले हैं. यह व्यथा सिर्फ उन्हीं की नहीं है बल्कि उस हर पत्रकार की भी है जिसने बर्षों मीडिया संस्थानों को निष्पक्ष पत्रकारिता कर उस मीडिया हाउस को बड़ा नाम देने के लिए जी तोड़ मेहनत कर खड़ा करने में अहम् भूमिका निभाई लेकिन जब उसका नम्बर आया तो इन बनियाओं ने उन्हें दूध में पड़ी मक्खी की तरह निकाल बाहर किया. नई जनक्रांति आई "ऑन द स्पॉट न्यूज़" विकसित होने के विश्व भर में सोशल प्लेटफार्म तैयार हुआ. जो ...
बैसाखी बिखोत पर राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह

बैसाखी बिखोत पर राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह

दिल्ली-एनसीआर
नई दिल्ली : ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया और पर्वतीय लोकविकास समिति द्वारा बैसाखी, विखोत,बिहू और पुलंथू पर्व के अवसर पर नई दिल्ली के प्रेस क्लब में  राष्ट्रगौरव सम्मान अर्पण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का विषय प्रवर्तन करते हुए  अतिविशिष्ट अतिथि नागरी लिपि परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री और ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के पदाधिकारी डॉ.हरि सिंह पाल ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिकता हमारी राष्ट्रीय एकता की पहचान है. हमारे पर्व त्योहार अलग नामों से जाने जाते हैं लेकिन इनके पीछे सोच कहीं न कहीं परंपरा और प्रकृति से जुड़ती दिखती है. वरिष्ठ पत्रकार और पर्वतीय लोकविकास समिति के उपाध्यक्ष सुनील नेगी ने कहा कि समिति प्रतिवर्ष विखोत पर्व पर विशेष आयोजन करती है,इस बार लोकभाषा संरक्षण और लोकपर्वों की मान्यता पर फोकस है. पहाड़ की विडंबना ये है कि दिल्ली की सरकार तक ने यहां गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनस...
महिला सशक्तिकरण पर मंथन के लिए देश भर से जुटे लोग

महिला सशक्तिकरण पर मंथन के लिए देश भर से जुटे लोग

नैनीताल
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तराखंड प्रांत के एक दिवसीय संगोष्ठी में महिला सशक्तिकरण को लेकर कई ज्वलंत मुद्दों पर जोरदार चर्चा हुई. कार्यक्रम में उत्तराखंड सहित देश के अलग अलग हिस्सों से कई लोग ऑनलाइन शामिल हुए. भारतीय सूचना सेवा की अधिकारी शालिनी अवस्थी ने कहा कि हम महिलाओं की परेशानियों को भी सशक्तिकरण बताकर महिमामंडित करने लगे हैं. प्रमुख संदर्भदाता के तौर पर शामिल हुईं शालिनी ने कहा कि कामकाजी महिलाओं को दफ्तर और घर दोनों जगह काम करना पड़ता है, लेकिन गिनती एक ही काम की होती है. बजाय इसके कि इस दोहरे काम के बदले उन्हें आराम दिया जाय हम वंडर वूमन का नाम देकर महिलाओं की पीड़ाओं को ढक देते हैं. उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सुरेश भट्ट ने कहा कि महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए कई कानून पहले से मौजूद हैं. इन कानूनों के बारे में महिलाओं को जागरूक किए जाने की जरूरत है. मुख्य अतिथि ...