Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
उत्तरकाशी बस हादसा 7 लोगों की मौत, 27 घायल

उत्तरकाशी बस हादसा 7 लोगों की मौत, 27 घायल

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी. तहसील भटवाडी के अन्तर्गत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान गंगनानी के पास गंगोत्री धाम से वापस आ रहे गुजरात के तीर्थयात्रियों की बस (यूके07 पी ए 8585) खाई में गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 06 व्यक्तियों की मृत्यु होने की खबर है तथा 27 व्यक्ति घायल बताये गये हैं. जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं और राहत व बचाव कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं. जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें व मेडिकल टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है. घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाड़ी एवं जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेजा रहा है.अपराह्न करीब सवा चार बजे हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय करते हुए जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों से रेस्क्यू टीमों, एम्बुलेंस और मेडीकल टीमों को...
उत्तराखंड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ एवं अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प

उत्तराखंड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ एवं अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प

देश—विदेश
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में मीडिया से संवाद के दौरान उत्तराखण्ड के समग्र विकास की दिशा में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे समेकित प्रयासों पर बेबाकी से अपने विचार रखे. नई दिल्ली. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक देवभूमि उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ एवं अग्रणी राज्य बनाने का हमारा संकल्प है. हम एक समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने के लिए कार्य कर रहे है. आज अनुकूल औद्योगिक नीति, दक्ष मानव संसाधन और उदार कर लाभों से उत्पन्न पूंजी निवेश में भारी वृद्धि के कारण उत्तराखंड भारत में सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में से एक बन गया है. आगामी नवम्बर-दिसम्बर में राज्य में ग्लोबल इनवेस्टर समिट होने जा रहा है. इसमें भारी संख्या में दुनियाभर के निवेशक उत्तराखण्ड में निवेश का निर्णय लेंगे. इस इनवेस्टर समिट में हमने 2.5 लाख क...
ऑरेंज जोन सूची में शामिल हुआ नजीबाबाद-कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे

ऑरेंज जोन सूची में शामिल हुआ नजीबाबाद-कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे

देहरादून
देहरादून. भारी बारिश और भूस्खलन के चलते नजीबाबाद-कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है. इस साल की आपदा से कोटद्वार और दुगड्डा के बीच 16 किलोमीटर के दायरे में ही करीब छह नए डेंजर जोन बन गए हैं. नए को मिलाकर एनएच पर कुल 10 डेंजर जोन बन गए हैं. राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से नेशनल हाईवे की स्थिति को देखते हुए इसे ऑरेंज जोन की सूची में शामिल किया गया है. नजीबाबाद-कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पौड़ी जनपद के साथ ही रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद को मैदानी क्षेत्र से जोड़ता है. लिहाज इस नेशनल हाईवे को सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है. इस बार की आपदा ने नेशनल हाईवे की स्थिति को जगह-जगह काफी खस्ताहाल कर दिया है. कोटद्वार और दुगड्डा के बीच एनएच के एक ओर जहां खोह नदी बहती है. वहीं, दूसरी ओर कच्ची पहाड़ियां हैं. आपको बता दें कि पहले भी इस मार्ग पर विभाग की ओर से टनल के रू...
दयारा बुग्याल में खेली गई दूध-मक्खन से अनूठी होली

दयारा बुग्याल में खेली गई दूध-मक्खन से अनूठी होली

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशीउत्तराखंड में उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल में अंढूड़ी उत्सव (बटर फेस्टिवल)  का आयोजन किया गया. सदियों से दूध-मक्खन की अनूठी होली खेलने की परंपरा को जीवित रखते हुए स्थानीय ग्रामीणों और पर्यटकों ने इस अद्भुत होली का आनंद लिया. इस इलाके की परंपरा है कि  ग्रामीण बुग्यालों से अपने मवेशियों को जब अपने घरों की ओर वापसी करते हैं तो इस मौके पर ग्रामीण दूध-दही मक्खन को वन देवताओं और स्थानीय देवताओं को चढ़ाकर आशीर्वाद लेते हैं.ग्यारह हजार फीट की ऊंचाई पर दयारा बुग्याल में दूध-मक्खन की होली खेली गई. उत्सव समेश्वर देवडोली और पांडव पश्वों के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया. कृष्ण और राधा के मटकी फोड़ने के बाद पंचगाई पट्टी सहित आस-पास के ग्रामीणों ने दूध-दही और मक्खन की होली खेली. गुलाल की जगह एक दूसरे पर लोगों ने दूध-मक्खन लगाकर रासो तांदी नृत्य का आयोजन किया. जनपद के अ...
उत्तरखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023: निवेशकों को समय पर मिलें सभी अनुमतियां – मुख्यमंत्री  

उत्तरखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023: निवेशकों को समय पर मिलें सभी अनुमतियां – मुख्यमंत्री  

देहरादून
देहरादून. उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के सफल आयोजन हेतु नीतिगत आधार तथा मार्गदर्शन उपलब्ध कराये जाने के लिए गठित मुख्यमंत्री सलाहकार समूह की पहली बैठक सुभाष रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गई. इस बैठक में राज्य में औद्योगिक निवेश बढ़ाने, रोजगार को बढ़ावा देने एवं राज्य की आर्थिकी में वृद्धि के लिए आगे की कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई. राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए और क्या बेहतर प्रयास किये जा सकते हैं, इसके लिए औद्योगिक जगत से जुड़े लोगों से सुझाव लिये गये. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए निवेशकों द्वारा जो भी सुझाव दिये जा रहे हैं, उन सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उनको कार्यरूप में लाया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि इन्वेस्टर समिट होने तक राज्य में निवेश की अच्छी ग्राउंडिंग हो जाय. इसके लिए नीतियों का सरलीकरण के...
सादगी और सहजता मेरे साहित्य व जीवन के मूल में: रामदरश मिश्र

सादगी और सहजता मेरे साहित्य व जीवन के मूल में: रामदरश मिश्र

देश—विदेश
वरिष्ठ साहित्यकार रामदरश मिश्र के शताब्दी वर्ष का समारोहपूर्वक हुआ शुभारंभ डॉ. वेद मित्र शुक्ल एसोसिएट प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय100वें वर्ष में प्रवेश कर चुके वरिष्ठ साहित्यकार रामदरश मिश्र जी के 99वें जन्मदिवस पर 15 अगस्त को नई दिल्ली में द्वारका स्थित ब्रम्हा अपार्टमेंट्स के सामुदायिक भवन में उनका जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर मिश्र जी का सारस्वत सम्मान वरेण्य साहित्यकारों व अतिथियों द्वारा किया गया. कार्यक्रम के प्रारम्भ में वेदव्यास गुरुकुल के विद्यार्थियों द्वारा स्वस्ति वाचन, मिश्र जी की पौत्री स्निग्धा मिश्र द्वारा सरस्वती वंदना व वेद मित्र शुक्ल द्वारा वंशी पर मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया.इस अवसर पर मिश्र जी ने कहा कि उनके  जीवन और साहित्य के केंद्र में सादगी और सहजता रही है. उन्होंने अपनी जीवन-यात्रा से जुड़े आत्मीय पलों को याद करते हुए स्वयं की प्रतिन...
नेपाल और कुमाऊँ की साझी विरासत – लोक पर्व ‘सातूं-आठूं’

नेपाल और कुमाऊँ की साझी विरासत – लोक पर्व ‘सातूं-आठूं’

लोक पर्व-त्योहार
चंद्रशेखर तिवारी रिसर्च एसोसिएट, दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, देहरादून ‘शिखर धुरा ठंडो पाणी मैंसर उपज्यो / गंगा टालू बड़ बोट लौलि उपजी’ यानी उच्च शिखर में ठंडी जगह पर मैसर (महेश्वर) का जन्म हुआ और गंगा तट पर वट वृक्ष की छाया में लौलि (गौरा पार्वती) पैदा हुईं. पूर्वी कुमाऊँ व पश्मिी नेपाल के इलाकों में जब लोक उत्सव सातूं-आठूं की धूम मची रहती है तब स्थानीय लोग इस गीत को बड़े ही उल्लास के साथ गाते हैं. सातूं-आठूं जो गमरा-मैसर अथवा गमरा उत्सव के नाम से भी जाना जाता है, दरअसल नेपाल और भारत की साझी संस्कृति का प्रतीक पर्व है. हिमालयी परम्परा में रचा-बसा यह पर्व सीमावर्ती काली नदी के आर-पार बसे गाँवों में समान रुप से मनाया जाता है. संस्कृति के जानकार लोगों के अनुसार सातूं-आठूं का मूल उद्गम क्षेत्र पश्चिमी नेपाल है, जहाँ दार्चुला, बैतड़ी, डडेल धुरा व डोटी अंचल में यह पर्व सदियों से मनाया जाता रहा...
गढ़वाल हितैषिणी सभा ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

गढ़वाल हितैषिणी सभा ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

दिल्ली-एनसीआर
नई दिल्ली. 15अगस्त 2023, 77वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर गढ़वाल भवन परिसर में, सभा अध्यक्ष श्री अजयसिंह बिष्ट ने कहा उत्तराखण्ड ने भारत की आजादी के संग्राम में अग्रणी भूमिका निभायी और आज भारत राष्ट्र निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है. इस अवसर पर उन्होंने याद किया वीरचन्द्रसिंह गढ़वाली, श्रीदेव सुमन व कुमाउं केसरी बद्रीदत्त पांडेय जैसे महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को. उत्तराखण्ड विश्व को वास्तविक जीवन जीने की कला सिखा रहा है. इस अवसर पर सभा कार्यकारिणी सलाहकार मंडल के सदस्य श्री यू.एस.नेगी,श्री बी.एस.नेगी एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तराखण्ड मूल के छात्र छात्रायें उपस्थित रहे. संगीतज्ञ कृपालसिंह रावत एवं सुन्दर लाल आर्या ने देश भक्ति के गीत की शानदार प्रस्तुती दे कर राष्ट्भक्तिमय वातावरण बना दिया, साथ ही कुछ उत्तराखण्डी गीतों की प्रस्तुती ने सभी को झूमने पर मजबूर किया. ...
स्वतंत्रता दिवस: पारम्परिक वेशभूषा में दिखे प्रवासी उत्तराखंडी

स्वतंत्रता दिवस: पारम्परिक वेशभूषा में दिखे प्रवासी उत्तराखंडी

दिल्ली-एनसीआर
नई दिल्ली. 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित लाल किले में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारम्परिक वेशभूषा में प्रतिभाग किया. कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं वेशभूषा का प्रदर्शन दल द्वारा किया गया है.  इस वर्ष लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी राज्यों के प्रवासी निवासियों के दलों को आमंत्रित किया गया. सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा दिल्ली में निवास कर रहें उत्तराखण्डवासियों को लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया. जिसमें 45 प्रवासी उत्तराखण्डवासियों के दल द्वारा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया. दल में शामिल सदस्यों ने कहा कि लाल किले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित एवं प्रफुल्लित महसूस कर रहे है. दल के सदस्यों में श्री कमल किशोर,...
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली : पेशावर कांड के नायक को श्रद्धांजलि अर्पित  

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली : पेशावर कांड के नायक को श्रद्धांजलि अर्पित  

पौड़ी गढ़वाल
मासौं गांव पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत कहा, अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति थे गढ़वाली पौड़ी गढ़वाल. 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान को आगे बढ़ाते हुये सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के गांव मासौं पहुंचे. जहां उन्होंने राजकीय इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का वन्दन कर श्रद्धांजलि अर्पित की. कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह इन दिनों मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शहीदों के गांव-गांव जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. उन्होंने कहा यह कार्यक्रम देश के लिये अपनी कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को याद कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का है. डॉ रावत ने बताया कि इस अभियान की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए वह आज पेशावर कांड के नायक और स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के पैतृ...