
कार्बेट पार्क मामले में CBI की जांच शुरू, हरक को पड़ने वला है फर्क!
नैनीताल : जिम कार्बेट नेशनल पार्क मामले में CBI का एक्शन शुरू हो गया है। जिम कार्बेट नेशनल पार्क के पाखरो रेंज में टाइगर सफारी के नाम पर हुए अवैध निर्माण और छह हजार पेड़ काटने किया गया था। इस मामले में हाईकोर्ट ने देहरादून के अनु पन्त की याचिका और स्वत: संज्ञान के बाद सुनवाई की थी। सुनवाई बाद कोर्ट ने CBI जांच के आदेश दिए थे, जिस पर अब CBI की जांच शुरू हो गयी है। कार्बेट मामले से संबंधित सभी दस्तावेज विजिलेंस ने CBI को सौंप दिए हैं।
नैनीताल हाईकोर्ट के निर्देश पर CBI कार्बेट पार्क मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में सबसे पहले पाखरो सफारी मामले से जुड़े तीन सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) और एक मौजूदा PCCF समेत रेंज में काम करने वाले करीब एक दर्जन वन अधिकारियों, कर्मचारियों व ठेकेदारों से CBI पूछताछ करेगी।
CBI की जांच का मुख्य केंद्र बिंदु तत्कालीन वन मंत्री हरक सिंह ...








