
उत्तराखंड के लिए गौरव का दिन, राष्ट्रीय स्तर की प्रथम रेड रन मैराथन में बजा राज्य का डंका; हरिद्वार की सोनिया ने हासिल किया पहला स्थान, स्वास्थ्य सचिव ने दी बधाई
गोवा में आयोजित प्रतियोगिता में 28 राज्यों, 08 संघ शासित राज्यों ने किया प्रतिभाग प्रतिभागगोवा/देहरादून: राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत आज दिनांक 08 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रीय स्तर की प्रथम रेड रन मैराथन 2023 का आयोजन गोवा में किया गया, जिसमें उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति उत्तराखंड की ओर से युवा प्रतिभागी प्रियांशु चौधरी, आदर्श यादव सोनिया एवं अनीशा द्वारा प्रतिभाग किया गया। उत्तराखण्ड राज्य के हरिद्वार जनपद की धावक कुमारी सोनिया ने राष्ट्रीय स्तर की रेड रेन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया जो कि उत्तराखण्ड के लिए बहुत की गौरव की बात है क्योंकि इस प्रतियोगिता में पूरे भारत के 28 प्रदेशों एवं 08 संघ शासित प्रदेशों के द्वारा प्रतिभाग किया गया था। इससे पूर्व राज्य स्तर पर रेड रेन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 30 ...









