
लाइफस्टाइट : अगर आपके सिर में हो रहा दर्द, कहीं कोई बड़ा खतरा तो नहीं?
लाइफस्टाइल : अगर आपके सिर में दर्द है तो हल्क में ना लें। डॉक्टर के पास जाकर यह जरूर जान लें कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। कहीं ऐसा तो नहीं है कि आपके दिमाग तक सही ढंग से ब्लड नहीं पहुंच पा रहा है? ब्लड नहीं पहुंचने के मतलब दिमाग तक ऑक्सीजन की सप्लाई कहीं ब्लॉक हो रही है। अगर ऐसा हुआ तो आपको बड़ा खतरा उठाना पड़ सकता है। हाल ही में हुए एक शोध में बहुत ही डरावने आंकड़ा सामने आए हैं।
लांसेट न्यूरोलॉजी कमिशन की स्टडी
लांसेट न्यूरोलॉजी कमिशन की एक स्टडी के अनुसार लो और मिड इन्कम वाले देशों में साल 2050 तक स्ट्रोक के कारण हर साल 10 मिलियन मृत्यु होने की संभावना है। यह स्टडी बहुत ही गंभीर स्थिति की ओर इशारा कर रही है। ऐसे में जरूरी है कि लोगों में स्ट्रोक के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो। आइए जानते हैं कि क्या होता है स्ट्र्रोक, क्या होते हैं इसके लक्षण, रिस्क फैक्टर और कैसे कर सकते हैं ...









