Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
आदि कैलाश की यात्रा करने वाले पहले प्रधानमंत्री बने मोदी, सीएम धामी व स्थानीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत, पीएम के भ्रमण से आदि कैलाश क्षेत्र में अध्यात्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

आदि कैलाश की यात्रा करने वाले पहले प्रधानमंत्री बने मोदी, सीएम धामी व स्थानीय लोगों ने किया जोरदार स्वागत, पीएम के भ्रमण से आदि कैलाश क्षेत्र में अध्यात्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पिथौरागढ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किए आदि कैलाश के विराट दर्शन। आदि कैलाश यात्रा से प्रधानमंत्री मोदी ने दिया भक्ति और शक्ति का संदेश।पिथौरागढ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्टूबर को भारत की आध्यात्मिक भूमि आदि कैलाश पहुंचे। यहां शिव मंदिर में पूजा करते हुए प्रधानमंत्री ने आदि कैलाश के विराट दर्शन किए और देश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। शिव धाम आदि कैलाश आगमन पर प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत 12 अक्टूबर, 2023 को सुबह 8.45 बजे हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ जनपद में ज्योलिंगकांग हेलीपैड पर उतरे। यहां से दाहिनी ओर करीब डेढ़ किमी की दूरी कार से तय करते हुए हिमालय की चोटी पर स्थित पार्वती सरोवर और शिव मंदिर पहुॅचे। करीब 25 मिनट तक शिव की पूजा और ध्यान किया। ...
सेना के जवानों से मिले PM मोदी, महिलाओं ने सर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

सेना के जवानों से मिले PM मोदी, महिलाओं ने सर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

उत्तराखंड हलचल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर है। पीएम मोदी सुबह-सुबह पिथौरागढ़ पहुंचे। पीएम मोदी ने पार्वती कुंड में पूजा अर्चना की। पीएम मोदी का ये दौरा काफी खास है। पिथौरागढ़ से ही प्रधानमंत्री उत्तराखंड को अरबों रुपये की सौगात देंगे। कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के जवानों  से मुलाकात की। पीएम मोदी ने गुंजी गांव में लोगों से मिलने के बाद भारतीय सेना, आईटीबीपी और बीआरओ कर्मियों से बातचीत की। इस मुलाकात की तस्वीर खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साझा की। इससे पहले PM मोदी ने भारतीय सीमा से सटे गुंजी गांव में लोगों से मुलाकात की। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं से पीएम मोदी ने बातचीत की। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने पीएम मोदी के सिर पर हाथ फेरते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।...
उत्तराखंड : PM मोदी ने बजाया नगाड़ा

उत्तराखंड : PM मोदी ने बजाया नगाड़ा

उत्तराखंड हलचल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुंजी गांव में उत्तराखंड के पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र पर हाथ आजमाया। पीएम मोदी स्थानीय कलाकारों, भारतीय सेना, आईटीबीपी और बीआरओ कर्मियों के साथ भी बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदि कैलाश के दर्शन के बाद ज्योलिंगकांग से गुंजी पहुंच गए हैं। यहां पर रं समाज के लोग ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत कर रहे हैं।...
पद्मश्री बसंती बिष्ट बोलीं, मिल गया भुगतान

पद्मश्री बसंती बिष्ट बोलीं, मिल गया भुगतान

उत्तराखंड हलचल
Dehradun : वरिष्ठ पत्रकार गुणनंद जखमोला ने पद्मश्री बसंती बिष्ट को भगुतान खा गया संस्कृति विभाग हेडिंग से एक खबर प्रकाशित की थी। उस पर लोगों ने सरकार की नीतियों और संस्कृति विभाग के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रियाएं दी थी। अब यह जानकारी आई है कि संस्कृति विभाग की ओर से बसंती बिष्ट का भुगतान कर दिया है। फेसबुक पर लिखी वरिष्ठ पत्रकार गुणानंद जमखोला की पोस्ट के अनुसार पद्मश्री बसंती बिष्ट ने उनको फोन कर इस बात की जानकारी दी है कि उनका भुगतान कर दिया गया है।...
PM मोदी ने व्यू प्वाइंट से किए आदि कैलाश के दर्शन, पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना

PM मोदी ने व्यू प्वाइंट से किए आदि कैलाश के दर्शन, पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना

उत्तराखंड हलचल
पिथौरागढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के दौरे पर है। PM मोदी अपने दौरे के तहत पिथौरागढ़ पहुंचे। जहां से वो आदि कैलाश व्यू प्वाइंट पहुंचे और आदि कैलाश के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने पार्वती कुंड के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। PM मोदी का यह दौरा उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण है ही। साथ इस दौरे से चीन को सीधा मैसेज भी दिया जा रहा है। जिस तरह से लगातार चीन इस क्षेत्र में घुपैठ के प्रयास करते रहता है। आदि कैलाश को लेकर भी अड़चनें लगाता है। PM मोदी के इस दौरे से चीन को यह संदेश देने का प्रयास है कि आदि कैलाश भारत की सनतान परंपरा का अहम हिस्सा है और भारत उसको लेकर बेहद गंभीर है।   इसके साथ ही PM के दौरे से क्षेत्र का विकास भी होगा, जिसके दोहरे लाभ होंगे। पहला यह है कि सेना को सीमा तक पहुंचने में आसानी रहेगी। दूसरा यह कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कैलाश व्यू प्लाइंट आने वालों की संख्या...
कुमाऊं में तैनात होंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, ग्रामीण मरीजों कोे जिलों में ही मिलेगा अत्याधुनिक उपचार; स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने लिया विभिन्न जिला अस्पतालों का जायजा

कुमाऊं में तैनात होंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, ग्रामीण मरीजों कोे जिलों में ही मिलेगा अत्याधुनिक उपचार; स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने लिया विभिन्न जिला अस्पतालों का जायजा

उत्तराखंड हलचल
स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में बाहर की दवा लिखते हुए पाये गये सरकारी अस्पताल के डॉक्टर, स्वास्थ्य सचिव ने लगाई कड़ी फटकारकाशीपुर। स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने कहा है कि प्रदेश के जिला अस्पतालों में सभी अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल के सभी जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी जल्द दूर की जाएगी। स्वास्थ्य सचिव अपने चार दिवसीय कुमाऊं दौरे से आज वापस लौट आए हैं। काशीपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने कहा कि कुमांउ मंडल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहत्तर बनाया जायेगा। सीमांत जनपदों में अत्याधुनिक सुविधायें जल्द मिलने लगेंगी। आने वाले समय में इलाज के लिए किसी भी व्यक्ति को शहर जाने की आवश्यकता नहीं पडे़गी। इसके लिए तेजी के साथ विभिन्न जनपदों में मेडिकल कॉलेजों का निर्माण जारी है। ...
उत्तराखंड ब्रेकिंग: सरकार ने वापस लिया ‘होम बार’ का फैसला, पहाड़ समाचार ने भी उठाए थे सवाल

उत्तराखंड ब्रेकिंग: सरकार ने वापस लिया ‘होम बार’ का फैसला, पहाड़ समाचार ने भी उठाए थे सवाल

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड ब्रेकिंग: सरकार ने वापस लिया ‘होम बार’ का फैसला, पहाड़ समाचार ने भी उठाए थे सवालदेहरादून: सरकार ने होम बार का फैसला वापस ले लिया है। इस फैसले का विरोध हो रहा था। विरोध को देखते हुए फैसले को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पहाड़ समाचार ने भी इस फैसले पर सवाल खड़े किए थे।उत्तराखंड : अब घर में खुद भी जाम टकराएं औरों को भी पिलाएं, होम बार का पहला लाइसेंस जारी! उत्तराखंड ब्रेकिंग: सरकार ने वापस लिया ‘होम बार’ का फैसला, पहाड़ समाचार ने भी उठाए थे सवाल...
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने किया जनपद स्तरीय क्रीड़ा और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने किया जनपद स्तरीय क्रीड़ा और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण ने जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड पुरोला में विकासखंड क्रीड़ा समिति पुरोला की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रतीक ध्वजारोहण कर  किया। इस अवसर पर आयोजकों, प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले युवा खिलाड़ियों व स्थानीय लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण ने इस जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही क्षेत्र में खेल कूद एवं हमारी गौरवशाली संस्कृति संबंधित क्रियाकलापों को बढ़ाने हेतु आयोजक मंडली की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे पास प्रतिभागी कोई कमी नहीं है, लेकिन को सही प्लेटफार्म नहीं मिल पाता है। बिजल्वाण ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को निखारने और आगे बढ़ाने का करती हैं। प्रतिस्पर्धा पैदा करने ...
सरकारी नौकरी : नेवी में 224 पदों पर SSC ऑफिसर भर्ती, ये है लास्ट डेट

सरकारी नौकरी : नेवी में 224 पदों पर SSC ऑफिसर भर्ती, ये है लास्ट डेट

देश—विदेश
सरकारी नौकरी : इंडियन नेवी में SSC ऑफिसर भर्ती की तैयारी जुटे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। भारतीय नौसेना (Indian Navy ) ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर्स एंट्री के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू कर दी है। जून 2024 में शुरू होने वाले इस SSC ऑफिसर्स एंट्री के माध्यम से एग्जीक्यूटिव, एजुकेशन और टेक्निकल ब्रांच के लिए कुल 224 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है। नेवी SSC ऑफिसर जून 2024 नोटिफिकेशन के अनुसार एग्जीक्यूटिव ब्रांच में जनरल सर्विस के लिए 40, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) के लिए 8, नेवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर की 18, पॉयलट की 20 और लॉजिस्टिक्स की भी 20 रिक्तियां निकाली गई हैं। इसी प्रकार, एजुकेशन ब्रांच में नेवी एसएससी ऑफिसर के लिए 18 वेकेंसी घोषित की गई हैं।दूसरी तरफ, भारतीय नौसेना ने टेक्निकल ब्रांच के लिए सबसे 100 वेकेंसी निकाली है, जिसमें इंजीनियरिंग ब...
उत्तराखंड: कंटेनर से टकराई कार, हादसे में सेना के अधिकारी की मौत, एक की हालत गंभीर!

उत्तराखंड: कंटेनर से टकराई कार, हादसे में सेना के अधिकारी की मौत, एक की हालत गंभीर!

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में सेना के एक अधिकारी की मौत हो गई है। जबकि, कार में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर घायल है। घायल को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हाथी बड़कला में सेंट्रियो मॉल के बाहर एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बलेनों कार कंटेनर से जा टकराई। हादसे में कार में बैठे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती करावाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों घायलों को मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कार चला रहे सृजन पांडे को मृत घोषित कर दिया, जबकी कार में सवार दूसरे व्यक्ति सिद्धार्थ मेनन का मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी मिली है कि मृतक सृजन पांडेय थल सेना में कैप्टन के पद पर नियुक्त थे। वहीं कंटेनर चालक हादसे के बाद मौके से ...