Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
गांधी जयंती: अन्य को अनन्य बनाते गांधी!

गांधी जयंती: अन्य को अनन्य बनाते गांधी!

स्मृति-शेष
 गांधी जयंती (2 अक्तूबर) पर विशेषप्रो. गिरीश्वर मिश्र  महात्मा गांधी का लिखा समग्र साहित्य का हिंदी संस्करण सत्तानबे खंडों के कई हज़ार पृष्ठों में समाया हुआ है। इसका बहुत बड़ा हिस्सा उनके आत्म-संवाद का है जहाँ वह जीवन के अपने अनुभव की पुनर्यात्रा करते दिखाई पड़ते हैं। जीवन का पूर्वकथन संभव नहीं पर आगे के लिए नवीन रचना की कोशिश तो हो ही सकती है। यही सोच कर गांधी जी बार–बार अपने अनुभवों की मनोयात्रा में आवाजाही करते हैं। यह बड़ा दिलचस्प है कि ऐसा करते हुए वे खुद अपनी परीक्षा भी करते रहते थे। उन्होंने अपनी ग़लतियों को स्वीकार करते हुए स्वयं को कई बार दंडित किया था और प्रायश्चित्त भी किया था। आत्म-विमर्श का उनकी निजी जीवनचर्या में एक ज़रूरी स्थान था। वे अपने में दोष-दर्शन भी बिना घबड़ाए कर पाते थे। इस तरह आत्मान्वेषण उनके स्वभाव का अंग बन गया था। सतत आत्मालोचन की पैनी निगाह के साथ गांधी ज...
UKSSSC के माध्यम से चयनित 226 अभ्यर्थियों को सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

UKSSSC के माध्यम से चयनित 226 अभ्यर्थियों को सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में नगर निकायों की पालिका अकेन्द्रीयित सेवा के अंतर्गत उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 226 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये उनमें नगर निकायों में कर एवं राजस्व मोहर्रिरों/कर संग्रहकर्ता के 148 अभ्यर्थी एवं कनिष्ठ सहायक सह डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के 78 अभ्यर्थी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम देहरादून द्वारा विकसित किये गये सिटीजन एप ‘वन स्टॉप सोल्यूशन’ भी लांच किया। ओडीएफ प्लस के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए जनपद हरिद्वार एवं जनपद टिहरी को और स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सबसे अधिक श्रमदान करने के लिए देहरादून एवं उधमसिंह नगर जनपद को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित सभ...
पूर्व मंत्री स्व. पूरन चंद्र शर्मा के आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने व्यक्त की सांत्वना

पूर्व मंत्री स्व. पूरन चंद्र शर्मा के आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने व्यक्त की सांत्वना

उत्तराखंड हलचल
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को  अविभाजित राज्य उत्तर प्रदेश में पूर्व मंत्री पर्वतीय विकास विभाग, स्व. पूरन चन्द्र शर्मा के निवास आनंद लोक कालोनी, देवलचौड पहुंचकर सांत्वना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान देने के साथ ही शोक संतृप्त परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए भी प्रार्थना की। शोकाकुल परिवार में स्व. पूरन चन्द्र शर्मा की पुत्री अनुलेखा एवं पारिवारिक सदस्यों को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट, विधायक रामसिंह कैडा, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मनोज पाठक, अजय कुमार, प्रदीप जनौटी, रंजन बर्गली, नवीन भटट, मोहन पाठक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आन्नद सिंह दरम्वाल, विनीत अग्रवाल के साथ ही डीआईजी डा. योगेन्द्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी पी.एन. मीणा के साथ...
स्वच्छता अभियान पखवाड़े के तहत सीएम धामी ने पार्क में झाड़ू लगाकर की सफाई

स्वच्छता अभियान पखवाड़े के तहत सीएम धामी ने पार्क में झाड़ू लगाकर की सफाई

उत्तराखंड हलचल
‘मन में रखो एक ही सपना स्वच्छ बनाना है भारत अपना’ यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता ही सेवा पखवाडा कार्यक्रम के तहत शहीद पार्क में कही। सीएम शामी ने कहा लंदन दौरे से उत्तराखण्ड में 12 हजार 50 करोड के एमओयू से उत्तराखड में रोजगार के साथ ही पर्यटन को मिलेगा बढावाहल्द्वानी: मुख्यमंत्री ने रविवार को शहीद पार्क में स्वच्छता ही सेवा पखवाडा में उपस्थित स्कूली बच्चों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूह को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं प्रधानमंत्री के सपनों को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता के स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर व गांव में 12 करोड़ इज्जत घर को बनवाकर स्वच्छता से जोड़ने के साथ ही देश की महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान दिया है वह अनुकरणीय हैं। 2014 से शुरु हुआ स्वच्छता अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है। मुख्यमंत्र...
सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पर जाकर दी उन्हें जन्मदिवस की बधाई

सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के आवास पर जाकर दी उन्हें जन्मदिवस की बधाई

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने रविवार को खंडूरी के जन्मदिन के अवसर पर उनके वसंत विहार स्थित आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी से भेंट कर उनको जन्मदिवस की बधाई दी। ...
पकड़ा गया फर्जी DM, नौकरी के नाम पर लगाया चूना, मकान और कार भी हड़पी

पकड़ा गया फर्जी DM, नौकरी के नाम पर लगाया चूना, मकान और कार भी हड़पी

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार: ठगी के हर दिन मामले सामने आते रहते हैं। इन मामलों में ठगी का तरीका अलग-अलग होता है। कई बार ठगी के लिए लोग ऐसे-ऐसे कारनामों को अंजाम देते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार में सामने आया है। यहां लोगों को ठगने वाला ठग खुद फर्जी DM बन गया। वो अपने साथ गाड़ियों को काफिला लेकर चलता था और साथ में गनर भी रखता था। नौकरी के नाम पर 70 लाख की धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गैंग बनाकर लोगों को सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देता था और नौकरी के नाम पर मोटी रकम वसूल लेता था। इतना ही नहीं उसने नौकरी दिलाने के नाम पर प्लॉट और कार तक हड़प ली थी। हरिद्वार SSP ने बताया कि 21 सितंबर को ज्वालापुर कोतवाली में चेतना अरोड़ा निवासी खन्ना नगर ने मुकदमा दर्ज कराया था। निहार कर्णवाल न...
कैप्टन गुमान सिंह चिराल : प्रशिक्षण के समय बहाया पसीना युद्ध में खून को बचाता है!

कैप्टन गुमान सिंह चिराल : प्रशिक्षण के समय बहाया पसीना युद्ध में खून को बचाता है!

पिथौरागढ़
प्रकाश चन्द्र पुनेठा, सिलपाटा, पिथौरागढ़ उत्तराखंड का सीमांत जिला पिथौरागढ़ के अन्तर्गत मुनस्यारी एक अति सुन्दर, रमणीय व प्राकृतिक सौन्दर्य युक्त विश्वप्रसिद्ध पर्यटक स्थल है, और तिब्बत की सीमा से लगा हुआ है. इसके अतिरिक्त मुनस्यारी परिश्रमी, बहादुर, शौर्यशाली, व साहसी लोगों की धरती है. मुनस्यारी के निकट, गोरी नदी के किनारे, मदकोट नामक सुन्दर कस्बा है. पिथौरागढ़ से मदकोट की दूरी लगभग 123 किलोमीटर है. मदकोट के दूर-दराज गांवों के नवयुवक भारतीय सेना का अभिन्न अंग बनने के अधिक लालायित रहते हैं. इस क्षेत्र के अधिकतर नवयुवक सत्रह वर्ष की आयु पूरी होते ही सेना में भर्ती होने को प्राथमिकता देते हैं. इसलिए कह सकते है कि मदकोट एक सैनिक बहुल क्षेत्र है. मदकोट से लगभग 8 किलोमीटर दूर चैना गांव के कैप्टन गुमान सिंह चिराल का सैनिक जीवन वृतांत भी संघर्षमय रहा है. गुमान सिंह जब मात्र दो माह की शिशु अवस्था म...
कैबिनेट मंत्रियों ने सीएम धामी के ब्रिटेन दौरे को निवेश की दृष्टि से राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने वाला बताया, मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए जताया आभार

कैबिनेट मंत्रियों ने सीएम धामी के ब्रिटेन दौरे को निवेश की दृष्टि से राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने वाला बताया, मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए जताया आभार

देहरादून
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लंदन दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर कैबिनेट मंत्रियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल तथा रेखा आर्या द्वारा उनका स्वागत किया गया। राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12 हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनने पर सभी ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के ब्रिटेन दौरे को निवेश की दृष्टि से राज्य की आर्थिकी को मजबूत करने वाला बताया। मुख्यमंत्री के यू.के. भ्रमण से वहां के उद्यमियों के साथ ही प्रवासी उत्तराखण्डवासियों द्वारा राज्य में निवेश के लिये की गई पहल निश्चित रूप से मुख्यमंत्री की अन्य देशों के प्रस्तावित दौरे तथा देश के प्रमुख शहरों में आयोजित...
भव्य स्वागत : मुख्यमंत्री के प्रयासों से राज्य में 12 हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार

भव्य स्वागत : मुख्यमंत्री के प्रयासों से राज्य में 12 हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यूनाइटेड किंगडम दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनने पर मंत्रीगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए यू.के. में आयोजित विभिन्न बैठकों में राज्य में लगभग 12 हजार 05 सौ करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार हुआ। ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखंड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाने के लिए सहमति भी बनी। मुख्यमं...
उत्तराखंड के सभी स्कूलों में रविवार को चलेगा स्वच्छता अभियान, शिक्षा महानिदेशक के निर्देश पर आदेश हुए जारी

उत्तराखंड के सभी स्कूलों में रविवार को चलेगा स्वच्छता अभियान, शिक्षा महानिदेशक के निर्देश पर आदेश हुए जारी

देहरादून
देहरादून।  महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा एवं परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा बंशीधर तिवारी के निर्देश पर समग्र शिक्षा के अपर निदेशक डॉक्टर मुकल सती के द्वारा सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं कि स्वच्छ शहर स्वच्छ गांव बनाने हेतु प्रधानमंत्री द्वारा दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को प्रातः 11ः00 बजे सभी नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से स्वच्छता के लिए 1 घण्टे के श्रमदान का आह्वान किया गया है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए उनकी जयन्ती की पूर्व संध्या पर एक स्वछांजलि होगी। इस स्वच्छता अभियान में प्रदेश के सभी विद्यालयों में दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10ः00 बजे स्वच्छता के लिए श्रमदान हेतु सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु निम्न कार्यवाही की जाय।1. सभी विद्यालयों में 01 अक्टूबर 2023 को प्रभात फेरी निकाली जाय, तथा इसके उपरान्त विद्यालयों की साफ सफाई की जाय। 2. विद्यालय ...