Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
झंझट से बचना है तो कल देहरादून आने वाले पढ़ लें ये खबर

झंझट से बचना है तो कल देहरादून आने वाले पढ़ लें ये खबर

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: बागेश्वर सरकार के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कल देहरादून के परेड ग्राउंड में अपना दिव्य दरबार सजाएंगे। उनके दिव्य दरबार में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में दून पुलिस ने बाकायदा ट्रैफिक प्लान जारी किया है। परेड ग्राउंड के चारों ओर 12 बजे से पूर्ण रुप से जीरो-जोन रहेगा। चिन्हित पार्किंग स्थलरेंजर ग्राउंड। पवेलियन ग्राउण्ड। मंगला देवी इंटर कॉलेज। लार्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट सुभाष रोड। बन्नू स्कूल। गुरुद्वारा ग्राउण्ड नियर बन्नू स्कूल। द दून स्कूल। जीटीएम पार्किंग नियर द्रोण होटल। सर्वे ऑफ इण्डिया, हाथीबड़कला के अन्दर पार्किंग।रुट प्लान / पाकिंग -आईएसबीटी / शिमला बाईपास / जीएमएस रोड से आने वाली समस्त बसें / मैक्सी कैब वाहनों को कारगी चौक – पुरानी बाईपास चौकी से धर्मपुर चौक होते हुए बन्नू स्कूल पार्किंग स्थल में पार्क ...
कल सजेगा बागेश्वर सरकार का दरबार, रात 10 बजे तक लगेगी अर्जी!

कल सजेगा बागेश्वर सरकार का दरबार, रात 10 बजे तक लगेगी अर्जी!

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार कल देहरादून के परेड ग्राउंड के पास ही खेल मैदान में सजने वाला है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चार नवंबर शनिवार यानी कल लगने वाला धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार अब दून के परेड ग्राउंड खेल मैदान में लगेगा। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में अनुमति को लेकर क्लीयरेंस नहीं मिलने और सुरक्षा कारणों के चलते आयोजन स्थल में बदलाव करना पड़ा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहली बार दिव्य दरबार लगाया जा रहा है। श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इस कार्यक्रम को रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में कराया जा रहा था, लेकिन रायपुर स्टेडियम से कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। दरबार में 40 से 50 हजार भक्तों के पहुंचने की संभावना है। चार नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री का दरबार पांच बजे से...
कल से यहां सजेगा बागेश्वर सरकार का दरबार, क्या आप भी आ रहे हैं?

कल से यहां सजेगा बागेश्वर सरकार का दरबार, क्या आप भी आ रहे हैं?

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: परेड ग्राउंड के खेल मैदान में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ट शास्त्री का दरबार सजने जा रहा है। बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में बड़ी संख्या में लोगों को हुजूम उमड़ता है। ऐसे में शहर के बीचों-बीच लगने वाले दरबार में आने लोगों की भीड़ को संभाल पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसको लेकर पुलिस की क्या तैयारी है, फिलहाल इसको लेकर अब तक कोई प्लान सामने नहीं आया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार कल से देहरादून के परेड ग्राउंड के पास ही खेल मैदान में सजने वाला है। लेकिन, बाबा का दरबार सजने से पहले ही स्टेडियम को लेकर जब खबरें सामने आई तो बाबा के दरबार की जगह बदल दी गई। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चार नवंबर शनिवार यानी कल ये लगने वाला धीरेंद्...
जस्टिस रितु बाहरी होंगी नैनीताल हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश

जस्टिस रितु बाहरी होंगी नैनीताल हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश

उत्तराखंड हलचल
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की जस्टिस रितु बाहरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है, जिसके बाद अब उनको उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया गया है। उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस विपिन सांघी 26 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो गए थे।  हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाए गए। जस्टिस रितु बाहरी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पहली महिला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं। उन्होंने 14 अक्तूबर 2023 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का दायित्व संभाला था। वर्तमान में वह पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की दूसरी वरिष्ठ जज हैं।  ...
हाईकोर्ट ने पूछा, स्मार्ट सिटी पर कितना बजट हुआ खर्च?

हाईकोर्ट ने पूछा, स्मार्ट सिटी पर कितना बजट हुआ खर्च?

नैनीताल
नैनीताल: देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त कदम उठाया है। मास्टर प्लान और बिना पर्यटन विकास बोर्ड के गठन के हो रहे अवैध निर्माण कार्यों के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार व केंद्र सरकार से पूछा है कि दून घाटी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए अभी तक कितना बजट खर्च हुआ? दून घाटी के मास्टर प्लान के तहत विकास करने के लिए क्या प्लान बनाए गए हैं? कोर्ट ने इस मामले में भारत सरकार व राज्य सरकार को विस्तृत शपथपत्र पेश करने के निर्देश दिए हैं।अगली सुनवाई के लिए आठ दिसंबर की डेट नियत है। कोर्ट ने सचिव पर्यटन से भी कोर्ट में पेश होने को कहा है। सुनवाई पर राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि कोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार ने चार अक्टूबर को पर्यटन विकास बोर्ड के गठन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है, जिसमें केंद्र की संस्तुति आनी है। कार्यवाहक मुख्य न्...
नौगांव-बड़कोट: कंसेरू के भगवान सिंह को नशेड़ियों ने लूटा

नौगांव-बड़कोट: कंसेरू के भगवान सिंह को नशेड़ियों ने लूटा

उत्तरकाशी
देहरादून: पहाड़ से देहरादून अपने काम से आने लोगों के लिए यह खबर किसी सबक से कम नहीं है। अगर आप भी कभी किसी काम से देहरादून आते हैं तो ऐसे किसी पर भरोसा ना करें। आपके साथ धोखा भी हो सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि  ऐसी ही एक मामला सामने आया है। इसलिए सावधान! किसी पर ऐसे ही भरोसा ना करें। उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के कनसेरु गांव (बड़कोट) निवासी भगवान सिंह देहरादून आए थे। जानकारी के अनुसार उनको बकरा मंडी जाना था। इस दौरान उनको स्कूटी पर सवार दो लड़के मिले। दोनों ने उनकी मदद करने की बात कही और अपने साथ स्कूटर पर बैठा लिया। उनको इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनके साथ कुछ बुरा होने वाला है। अपने भोलेपन के कारण वो उनके साथ बैग गए। इसके बाद उनके साथ जो कुछ हुआ, वो सबके सामने है। उनको अपने साथ लेजाने वाले युवक नशेड़ी थे। दोनों ने भगवान सिंह के साथ मारपीट भी की और 45 हजार रुपये भी लूट लिए।...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून के प्रोफेसर राजेश रयाल ‘टीचर ऑफ द ईयर-2023’ अवार्ड से सम्मानित, उत्कृष्ट शोध एवं वाटर माईट्स (जलीय मकड़ी) की सज दो नई प्रजातियों की खोज पर मिला अवार्ड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून के प्रोफेसर राजेश रयाल ‘टीचर ऑफ द ईयर-2023’ अवार्ड से सम्मानित, उत्कृष्ट शोध एवं वाटर माईट्स (जलीय मकड़ी) की सज दो नई प्रजातियों की खोज पर मिला अवार्ड

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक देहरादून में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून के जंतु एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश रयाल को टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड जैव विविधता एवं पारिस्थितिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध, गंगा एवं सौन्ग नदी में वाटर माईट्स (जलीय मकड़ी) की दो नई प्रजातियों की खोज के लिए दिया गया।प्रोफेसर राजेश रयाल ने अब तक 75 शोध पत्रों का प्रकाशन राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में किया है तथा उनके शोध निर्देशन में 4 शोध छात्रों को एस.जी.आर.आर. विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी डिग्री प्रदान की गई हैं।पुरस्कार अपर मुख्य सचिव उत्तराखंड सरकार श्री आनंद वर्धन, पूर्व मुख्य सचिव आर. रवि शंकर वर्तमान में चांसलर डी0आई0टी0 विश्वविद्यालय देहरादून एवं यूकास्...
उत्तरकाशी: सेना के एडवेंचर दल का कीर्ति इंटर कॉलेज में भव्य स्वागत

उत्तरकाशी: सेना के एडवेंचर दल का कीर्ति इंटर कॉलेज में भव्य स्वागत

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: भारतीय सेना के 288 मीडियम आर्टिलरी रेजीमेंट रुड़की के 20 सदस्य हिमालय माउंटेन बाइकर्स एडवेंचर दल, स्वच्छ भारत अभियान, ज्वाइन इंडियन आर्मी और अग्नि स्कीम के प्रति छात्र छात्राओं को जागरूक करने और उतराखण्ड की सीमावर्ती क्षेत्रों में जाकर अभियान को सफल बनाने के संकल्प के साथ गंगोत्री से राजकीय कीर्ति इण्टरमीडिएट कालेज उतरकाशी आगमन पर कालेज के प्रधानाचार्य श्री विजेन्द्र सिंह राणा, एनसीसी ऑफिसर कैप्टन लोकेन्द्र पाल सिंह परमार, एस ओ प्रभाकर सेमवाल के  साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों व एनसीसी कैडेट्स और छात्रों के द्वारा एडवेंचर टीम का बड़े हर्ष के साथ स्वागत किया गया.सेना के इस 20 सदस्य एडवेंचर दल में टीम लीडर मेजर एच के सोनिक, लेफ्टिनेंट अभिजीत नायर, नायब सूबेदार रंजीत सिंह , हवलदार भंवर सिंह, हवलदार बालिस्टर कुमार सहित सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के तीन कैडेट्स भी हैं. मेजर सोनिक ने छात्र...
सीएम धामी ने अहमदाबाद में ‘अटल फुट ओवर ब्रिज’ का किया भ्रमण, इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी ब्रिज बनाए जाने की संभावनाएं तलाशे जाने के सचिव को दिए निर्देश

सीएम धामी ने अहमदाबाद में ‘अटल फुट ओवर ब्रिज’ का किया भ्रमण, इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी ब्रिज बनाए जाने की संभावनाएं तलाशे जाने के सचिव को दिए निर्देश

उत्तराखंड हलचल
  अहमदाबाद: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को साबरमती रिवरफ्रंट के पश्चिम और पूर्वी हिस्से को जोड़ने वाले प्रतिष्ठित अटल फुट ओवर ब्रिज का भ्रमण किया। उन्होंने इसे आधुनिक तकनीकि का बेजोड़ नमूना बताया, उन्होंने कहा कि यह पुल अपने सुंदर संरचना से साबरमती के सौंदर्य से भी पर्यटकों को आकर्षित कराता है। इसमें लोगों के आवागमन की भी बेहतर व्यवस्थायें की गई हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अटल ब्रिज के प्रोजेक्ट हेड सुशांत से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने सचिव विनय शंकर पांडे को उत्तराखंड में भी अटल ब्रिज की तर्ज पर ब्रिज बनाए जाने की संभावनाएं तलाशे जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अटल ब्रिज देखने हेतु विभिन्न प्रदेशों से आए पर्यटकों से भी मुलाकात की।...
उत्तराखंड: शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, 692 पदों पर होगी सीधी भर्ती

उत्तराखंड: शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, 692 पदों पर होगी सीधी भर्ती

उत्तराखंड हलचल
  शासन ने राज्य लोक सेवा आयोग को भेजा अधियाचन। विभागीय हेडमास्टर व वरिष्ठ प्रवक्ता होंगे आवेदन को पात्र।देहरादून : शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है। राज्य के इण्टरमीडिएट कॉलेजों में वर्षों से रिक्त पड़े प्रधानाचार्यों के 50 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरे जायेंगे। इस संबंध में शासन ने राज्य लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेज दिया है। उक्त प्रस्ताव विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा दो माह पूर्व शासन को उपलब्ध कराया गया था। अब उम्मीद की जानी चाहिये कि प्रधनाचार्यों के रिक्त पदों को सीधी भर्ती से भरे जाने के उपरांत संबंधित विद्यालयों में पठन-पाठन व प्रशासनिक सुधार होगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा विगत दो-तीन वर्षों में एलटी और प्रवक्ता संवर्ग के हजारों रिक्त पदों को भरा जा चुका है। इसी क्रम में इंटरमीडिएट कॉलेजों में वर्षों से रिक्त प्रधानाचार्य और प्रधानाचार्या के 1024 ...