Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में अलर्ट पर रहेगी इमरजेंसी और बर्न यूनिट

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में अलर्ट पर रहेगी इमरजेंसी और बर्न यूनिट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: दीपावली के मद्देनजर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की टीमें अलर्ट मोड़ पर रहेंगी. किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिय अस्पताल की इमरजेंसी, बर्न यूनिट को विशेष हिदायतें दी गई हैं . यह जानकारी श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रेरक मित्तल ने दी। काबिलेगार है कि, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल उत्तराखंड का एकमात्र अस्पताल है जिसमें 4 प्लास्टिक सर्जन उपलब्ध हैं. श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में 10 बैड का बर्न यूनिट भी उपलब्ध है. दीपावली पर दुर्घटना या हादसे की वजह बम पटाखों से जलने, झुलसने के मामले दर्ज किय जाते हैं. ऐसी किसी भी घटना से निपटने के लिय अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल के विभागों को अलर्ट जारी किया है।...
धामी सरकार ने कर्मचारियों क़ो दी दिवाली बोनस की सौगात, आदेश जारी

धामी सरकार ने कर्मचारियों क़ो दी दिवाली बोनस की सौगात, आदेश जारी

देहरादून
देहरादून: अराजपत्रित श्रेणी के राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारियों तथा कैजुअल / दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को वर्ष 2022-23 के लिए उत्पादकता असंबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) का भुगतान के सम्बन्ध में ।महोदय,उपर्युक्त विषयक उप सचिव वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली के कार्यालय ज्ञाप संख्या – 7 /24/2007/E-III (ए) दिनांक 17 अक्टूबर, 2023 द्वारा केन्द्र सरकार के समूह “ग” के कर्मचारियों और समूह “ख” के सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को वर्ष 2022-23 के लिए 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (अधिकतम धनराशि रू0 7000 / – ( रू० सात हजार मात्र)) की सीमा निर्धारित करते हुए तदर्थ बोनस स्वीकृत किया गया है। 2. राज्य सरकार सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्...
हमारे जवानो के सीमा पर रहते भारत की 1 इंच भूमि पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता : गृह मंत्री

हमारे जवानो के सीमा पर रहते भारत की 1 इंच भूमि पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता : गृह मंत्री

देहरादून
सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संग ITBP के 62वें स्थापना दिवस समारोह में किया प्रतिभागकेन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड के देहरादून में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 62वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया अमित शाह ने जवानों के लिए सेल्फ सस्टेनेबल एनर्जी बिल्डिंग (SSEB) औरदुर्गम क्षेत्रों में स्थित BOP पर सब्जियों, दवाओं और अन्य ज़रूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए ड्रोन का ई-लोकार्पण किया, गृह मंत्री ने ITBP के 147 शहीदों पर बनी फ्लिप बुक को भी लांच किया भारत की 130 करोड़ जनता वीर जवानों के त्याग, बलिदान, साहस और शौर्य का पूरे दिल से सम्मान करती है ITBP के हिमवीरों ने शौर्य, दृढ़ता और कर्मनिष्ठा के ध्येय वाक्य के साथ भारत की दुर्गम सीमाओं को सुरक्षित रखने का काम किया है मोदी सरकार ने सेना की तर्ज पर CAPF को भी हवाई औ...
उत्तराखंड: कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, बोनस का आदेश जारी

उत्तराखंड: कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, बोनस का आदेश जारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: अराजपत्रित श्रेणी के राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारियों तथा कैजुअल / दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को वर्ष 2022-23 के लिए उत्पादकता असंबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) का आदेश जारी कर दिया गया है। उप सचिव वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली के कार्यालय ज्ञाप संख्या – 7 / 24 / 2007 / E-III (ए) दिनांक 17 अक्टूबर 2023 द्वारा केन्द्र सरकार के समूह “ग” के कर्मचारियों और समूह “ख” के सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को वर्ष 2022-23 के लिए 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (अधिकतम धनराशि रू0 7000/- (सात हजार मात्र)) की सीमा निर्धारित करते हुए तदर्थ बोनस स्वीकृत किया गया है। 2. राज्य सरकार सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों और जिला...
कहीं आपको भी ना ‘ठग ले बेटे का दोस्त’, साइबर ठगी का ऐसा मामला, पुलिस भी हैरान

कहीं आपको भी ना ‘ठग ले बेटे का दोस्त’, साइबर ठगी का ऐसा मामला, पुलिस भी हैरान

उत्तराखंड हलचल
साइबर ठगी के हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं साइबर ठगी का अनोखा प्लानदेहरादून: साइबर ठगी के हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनके बारे में जानकर पुलिस भी हैरान है। खास बात यह है कि साइबर ठग आपको दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर आपको ठग सकते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने ठगी का ऐसा अनोखा प्लान बनाया कि पुलिस भी हैरान रह गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेटे का दोस्त बताकर 9.40 लाख ठग लिए। आरोपी को STF ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ देशभर में कई शिकायतें हैं। अब तक 35 लाख रुपये की ठगी का पता लग चुका है। वह पाकिस्तान, दुबई और सऊदी में रहने वाले लोगों के वेतन को भारतीय मुद्रा में बदलकर भारतीय खातों में भेजने का झांसा देकर भी धोखाधड़ी करता था। SSP STF आय...
माइनस 8 डिग्री पहुंचा तापमान, जमने लगे नदी-नाले, येलो अलर्ट जारी

माइनस 8 डिग्री पहुंचा तापमान, जमने लगे नदी-नाले, येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड हलचल
मौसम अपडेट: ठंड दस्तक दे चुकी है। खासकर पहाड़ों में लगातार तापमान लगातार गिर रहा है। केदारनाथ धाम की बात करें तो धाम बर्फबारी से तापमान माइनस 8 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं, गंगोत्री धाम में भी गिरते तापमान का असर नजर आ रहा है। धाम में नदियां और नाले जमने लगे हैं।गंगोत्री धाम धाम में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि धाम में भागीरथी नदी का जल और नलों का पानी जमने लग गया है। रात का तापमान माइनस 6 से 7 डिग्री तक पहुंच रहा है। सुबह और शाम को हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की अनुमान है। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। ऐसे में लोगों को सकर्त रहने की सलाह दी गई ...
मन के दीप करें जग जगमग

मन के दीप करें जग जगमग

लोक पर्व-त्योहार
दीपावली पर विशेषप्रो. गिरीश्वर मिश्र  अंधकार बड़ा डरावना होता है। जब वह गहराता है तो राह नहीं सूझती, आदमी यदि थोड़ा भी असावधान रहे तो उसे ठोकर लग सकती है और आगे बढ़ने का मार्ग अवरुद्ध भी हो सकता है। इतिहास गवाह है कि अंधकार के साथ  मनुष्य का संघर्ष लगातार चलता  चला आ रहा है। उसकी अदम्य जिजीविषा के आगे अंधकार को अंतत: हारना ही पड़ता है। वस्तुत: सभ्यता और संस्कृति के विकास की गाथा अंधकार के विरूद्ध संघर्ष का ही इतिहास है। मनुष्य जब एक सचेत तथा विवेक़शील प्राणी के रूप में जागता है तो अंधकार की चुनौती स्वीकार करने पर पीछे नहीं हटता। उसके प्रहार से अंधकार नष्ट हो जाता है। संस्कृति के स्तर पर अंधकार से लड़ने और उसके प्रतिकार की शक्ति को जुटाते हुए मनुष्य स्वयं को ही दीप बनाता है। उसका रूपांतरण होता है। आत्म-शक्ति का यह दीप उन सभी अवरोधों को दूर भगाता है जो व्यक्ति और उसके समुदाय को उसके लक्...
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में कला प्रदर्शनी का आयोजन, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन प्रोफ़ेसर डॉ गीता रावत की पुस्तक का विमोचन

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में कला प्रदर्शनी का आयोजन, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन प्रोफ़ेसर डॉ गीता रावत की पुस्तक का विमोचन

उत्तराखंड हलचल
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरी बाग परिसर में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आधुनिक भारतीय चित्रकला की थीम पर आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर यशवीर दीवान ने किया। इस अवसर पर मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन प्रो. (डॉ.) गीता रावत की पुस्तक का विमोचन भी किया गया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की| वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर यशवीर दीवान ने छात्रों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अपनी रचनात्मकता को भी प्रदर्शित करना चाहिए, इससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के तहत आयोजित ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग क...
राजधानी दून में फिल्मी स्टाइल में ज्वैलरी शोरूम में डकैती

राजधानी दून में फिल्मी स्टाइल में ज्वैलरी शोरूम में डकैती

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: राजधानी देहरादून में बदमोशों ने बड़ी डकैती को अंजाम दिया है। राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में डकैती होने की खबर सामने आते ही हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति के दौरे के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में थी। बताया जा रहा है कि सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाश पूरा शोरूम लूट कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार रिलायंस के ज्वैलरी शोरूम में 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे । पुलिस ने अब नाकेबंदी करने दावा किया है। मगर दो घंटे में बदमाश अब तक राज्य की सीमा से भी बहुत दूर निकल गए होंगे। हर तरफ सुरक्षा को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश निकल गए। सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसा और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिए। सभी के हाथ प्लास्टिक ...
उत्तराखंड राज्य स्थपना दिवस : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली, राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड राज्य स्थपना दिवस : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली, राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड हलचल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं.देहरादून : उत्तराखंड आज अपनी स्थापना के 23 वर्ष पूरे कर 24वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेशभर में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य कार्यक्रम देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने राज्य आंदोलन में बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने मातृ शक्ति को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं ने पूरे देश के लिए आदर्श स्थापित किया है। इस दौरान उन्होंने दिवंगत राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी और हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि है। थल सेना की दो रेजिमेंट-कुमाऊ ...