Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
उत्तराखंड: सिलक्यारा टनल पहुंचे CM धामी, बोले : हर हाल में सकुशल बाहर निकलेंगे श्रमिक

उत्तराखंड: सिलक्यारा टनल पहुंचे CM धामी, बोले : हर हाल में सकुशल बाहर निकलेंगे श्रमिक

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा, उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनल में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने ऑगर मशीन की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पाइप में फंसी ऑगर मशीन को अतिशीघ्र निकाला जाए। ऑगर मशीन को निकालने हेतु जो मशीन या टेक्नोलॉजी का इस्तमाल हो, उसे अतिशीघ्र मंगवाया जाए। मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे श्रमिकों को भेजे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच भी की। उन्होंने श्रमिकों को भोजन भेजने की विधि को भी जाना। उन्होंने कहा श्रमिकों की हर मांग को प्रथमिकता से लिया जाए। एवं जो सामग्री संभव हो उन्हें भेजा जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनल में एसडीआरएफ द्वारा स्थापित ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप...
उत्तरकाशी: ऑगर मशीन से रेस्क्यू बंद, अब इस विकल्प पर काम शुरू

उत्तरकाशी: ऑगर मशीन से रेस्क्यू बंद, अब इस विकल्प पर काम शुरू

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे 41 श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का आज 14वां दिन है। पीएम मोदी ने एक बार फिर से CM धामी से रेस्क्यू के बारे में जानकारी ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार नजर बनाए हुए है।सिल्कयारा सुरंग बचाव अभियान पर अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ, अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि रेस्क्यू के कई तरीके हैं। यह सिर्फ एक ही रास्ता नहीं है…फिलहाल, सब कुछ ठीक है… अब आप ऑगर मशीन को नहीं देख पाएंगे। ऑगर खत्म हो गया है। BRO कर्मी वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए मशीनों को पहाड़ी की चोटी तक शीघ्रता से पहुंचाएंगे। एसजेवीएन और ओएनजीसी की टीमें सिल्कयारा सुरंग के ऊपर पहाड़ी पर पहुंच गई हैं। ड्रिलिंग मशीन आते ही वर्टिकल ड्रिलिंग का काम शुरू हो जाएगा।...
युवाओं के लिए सुनहरा मौका, BSF, CISF, ITBP, SSF, SSB और AR में 26146 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

युवाओं के लिए सुनहरा मौका, BSF, CISF, ITBP, SSF, SSB और AR में 26146 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

उत्तरकाशी
सरकारी नौकरी: कर्मचारी चयन आयोग (STAFF SELECTION COMMISSION) 2023-24 के लिए GD कांस्टेबलों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित करने जा रहा है। SSC जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस बार ये भर्ती 26146 पदों पर की जा रहीं हैं। पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 नवम्बर 2023 से शुरू हो रही है। SSC-GD परीक्षा BSF, CISF, ITBP, SSF, SSB, NIA में कांस्टेबल और असम राइफल्स (AR) में राइफलमैन के पद के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जाएगी। सबसे अधिक रिक्तियां BSF के लिए अधिसूचित की गई हैं। सीआरपीएफ उम्मीदवारों की शारीरिक और चिकित्सा परीक्षा आयोजित करने के लिए नोडल एजेंसी होगीI उम्मीदवार अधिकारिक अधिसूचना और आवेदन लिंक नीचे चेक कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की गई है। फीस ऑनलाइन मोड से 1 जनवरी 2024 तक भरी जा सकती ...
उम्मीद का एक और दिन, बार-बार आ रही रुकावटें, अब ये हैं विकल्प

उम्मीद का एक और दिन, बार-बार आ रही रुकावटें, अब ये हैं विकल्प

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: ऑगर मशीन आपने लक्ष्य से नौ मीटर पहले रुक गई। जिसके बाद अवरोधों को काटकर हटाने का काम तो शुरू हुआ। पिछले 14 दिनों से टनल में फंसी 41 जिंदगियों को बचाने का अभियान जारी है। इस अभियान के दौरान हर एक पल कुछ उम्मीद लेकर आता है और फिर अगले ही पाल  उम्मीदें निराशा में बदल जाती हैं। लेकिन, इसमें जो सबसे अच्छी बात है वह यह है कि रेस्क्यू कार्य में जुटे अधिकारी, कर्मचारी और एक्सपर्ट अपनी पूरी क्षमता से लगातार काम कर रहे हैं। निराशा उन्हें परेशान नहीं कर पा रही है। साथ ही बाहर मौजूद टीम अंदर फंसे 41 मजदूरों का हौसला भी लगातार बढ़ा रही है। इस बीच ऑगर मशीन से चल रहे रेस्क्यू में अंदर मलबे के साथ गिरी सरिया का जाल मुश्किल खड़ी कर रहा है। ऐसे में अब रेस्क्यू टीम के पास तीन विकल्प बचते हैं। पहला यह की सभी मशीनों को हटाकर मैन्युअल मलबा हटाया जाए। दूसरा विकल यह कि जो भीतर मजदूर फंसे हैं, वही लोग...
मड़केश्वर की माया, जेइनी जाणी, तेइकु बेड़ापार, एथुली यू मंदिर ऐती खास

मड़केश्वर की माया, जेइनी जाणी, तेइकु बेड़ापार, एथुली यू मंदिर ऐती खास

उत्तराखंड हलचल
प्रदीप रावत (रवांल्टा)का सुदी बोलूं उत्तराखंड ली देवभूमि। चार धामु क सात यख डाकसुणियूं-डाकसुणियूं फंडू देवताऊं की वास। मंदिरू की त छुईं का लाणी। एक से एक मंदिर आमरी देवभूमि मां। । उत्तरकाशी जिला का नौगांव बिलोक क बनाल पट्टी क गौल गां क जंगलु फुंडू एक एंणु मंदिर, जेख साक्षात र भगवान भालेनाथ रऊँ। खास बात यी कि एतरा तांई कोई यु पता ना कि मंदिर फुंडू छ का। मंदिर फुंड गौड़ बामण सकुऊं नैई। सी पूजा लाऊं। त्युं किनी मंदिर छंवाए। बनाल पट्टी अर सैइद्या सेरांई क मानूं मड़केश्वर माराज की माया। मंदिर ज पर्यटन की नजरी किनी हेरूं त तेख भौत किछी होई सक, पर एतरा तांई त्यां दिशा मा ना त कोईनी काम करी अर ना सोची। पर मान्यता सार दुनियांउंदी तेइकी। जणु मुंई पैली लेखी कि मंदिर फुंडू का, तेइक बार मा कोई ना पता, पर एंणी लोक लाऊं छुुईं कि तेख साक्षात भगवान शंकर कु वास। भगवान भोले क दगड़ ब्रह्मा अर विष्णु की वा...
उत्तरकाशी: आज आएगी अच्छी खबर, सारे इंतजाम पूरे…

उत्तरकाशी: आज आएगी अच्छी खबर, सारे इंतजाम पूरे…

उत्तराखंड हलचल
उत्तरकाशी : सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ड्रिलिंग फिर शुरू हो गई है। पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा है कि ड्रिलिंग फिर शुरू हो गई है। अगर कोई बाधा नहीं आई तो सभी फंसे मजदूरों को जल्द सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा। आज मजदूरों का बाहर आना तय माना जा रहा है। श्रमिकों को सुरंग के अंदर फंसे हुए 300 घंटे से अधिक का समय हो गया। आज उम्मीद बनी है कि सुरंग में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाला जाएगा। इसके लिए सभी तरह की तैयारियां की गई है। वहीं, अस्पताल और डॉक्टर्स भी अलर्ट पर हैं। भास्कर खुल्बे ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हम आज शाम तक मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा।  सीएम धामी भी उत्तरकाशी में ही डेरा डाले हुए हैं। माना जा रहा है आज शाम को सभी को बाहर निकाल लिया जाएगा। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने बेंगलुरु से दो एडवांस ड्रोन मंगाए ह...
उत्तरकाशी में कैंप कर रहे CM धामी, रेस्क्यू पूरा होने के बाद मनाएंगे ईगास-बग्वाल

उत्तरकाशी में कैंप कर रहे CM धामी, रेस्क्यू पूरा होने के बाद मनाएंगे ईगास-बग्वाल

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार रेस्क्यू कार्य की निगरानी कर रहे हैं ईगास-बग्वाल के कार्यक्रम को फिलहाल स्थिगित कर दिया हैउत्तरकाशी: सिलक्यारा-बड़कोट टनल में सिलक्यारा की ओर दीपावली के दिन 12 नवंबर से 41 मजूदर टनल के भीतर फंसे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार रेस्क्यू कार्य की निगरानी कर रहे हैं। इस बीच सीएम धामी दो दिनों से उत्तरकाशी में कैंप कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रत्येक वर्ष होने वाले ईगास-बग्वाल के कार्यक्रम को फिलहाल स्थिगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू पूरा होने के बाद ही ईगास-बग्वाल मनाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिस तरह से लगातार रेस्क्यू पर नजर बनाए हुए हैं। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितने गंभीर हैं। सीएम धामी अब तक तीन बार सिलक्यारा टनल में जाकर रेस्क्यू कार्य का जा...
दु:खद खबर : आतंकियों से लोहा लेते हुए देवभूमि का लाल शहीद

दु:खद खबर : आतंकियों से लोहा लेते हुए देवभूमि का लाल शहीद

नैनीताल
आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान देश के दुश्मनों से लोहा लेते हुए नैनीताल का जवान शहीद आतंकियों के साथ जम्मू-कश्मीर के राजौरी में चल रही थी मुठभेड़नैनीताल: देवभूमि के लिए दुखद खबर है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान देश के दुश्मनों से लोहा लेते हुए नैनीताल का जवान शहीद हो गया। परिजनों को सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र में शोक की लहर है। आतंकियों के साथ जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में उत्तराखंड में नैनीताल के नैनीताल के खैरना निवासी संजय ने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किये हैं। संजय कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में दुश्मनों का सामना करते हुए शहीद हुए हैं। संजय की शहादत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। संजय की शहादत की खबर सुनकर आसपास के गांव के लोग उनके घर में जुटना शुरू हो गए...
उत्तरकाशी : सिलक्यारा पहुंचे CM धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह, शाम तक मिल सकती है अच्छी खबर

उत्तरकाशी : सिलक्यारा पहुंचे CM धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह, शाम तक मिल सकती है अच्छी खबर

उत्तराखंड हलचल
उत्तरकाशी: सिलक्यारा-टनल में फंसे मजदूरों को बचाने का रेस्क्यू अभियान 12वें दिन भी जारी है। कल उम्मीद की जा रही थी कि श्रमिकों को बाहर निकाल लिया जाएगा। लेकिन, देर रात को ऑगर मशीन में कुछ तकनीकी खराबी आग गई। जिसके बाद रेस्क्यू को रोक दिया गया था। अब फिर से रेस्क्यू कार्य को शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल ही उत्तरकाशी पहुंच गए थे। उन्होंने आज सिलक्यारा टनल जाकर रेस्क्यू कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार उनसे रेस्क्यू की जानकारी ले रहे हैं। लगातार बात कर हर अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये रेस्क्यू बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीसरी बार सिलक्यारा पहुंचे हैं। इस बीच केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने अधिकारियों से रेस्क्यू में...
ऑपरेशन सिलक्यारा: टनल में फंसे मजदूरों से महज 6 मीटर दूर है उम्मीदों का पाइप, बस थोड़ा इंतजार और…

ऑपरेशन सिलक्यारा: टनल में फंसे मजदूरों से महज 6 मीटर दूर है उम्मीदों का पाइप, बस थोड़ा इंतजार और…

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को 12 दिन हो गए हैं। ऐसी उम्मीद है कि पिछले 12 दिनों से चल रहा रेस्क्यू आज पूरा  हो जाएगा। उम्मीदों का पाइप मजदूरों से महज 6 मीटर की दूरी पर है। जानकारी मिली है कि अब मात्र छह मीटर की ड्रिलिंग बची है, जिसके कुछ ही घंटो में पूरा होने की उम्मीद है। आठ बजे चिनूक हेलीकॉप्टर चिन्यालीसौड हवाई अड्डे पर लैन्ड करेगा। मजदूरों को एयरलिफ्ट करने की जरूरत पड़ने पर मदद करने के लिए तैयार रहेगा। रेस्क्यू ऑपरेशन टीम के सदस्यों में से एक गिरीश सिंह रावत ने बताया कि ‘रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग आखिरी चरण में है। उम्मीद है 1-2 घंटे में नतीजे आ जाएंगे। मजदूरों को बाहर निकालने के लिए पाइपलाइन डाली जा रही है। मलबे में फंसे स्टील के टुकड़ों को काटकर हटा दिया गया है। इससे मजदूरों के जल्द बाहर आने की उम्मीद बंधी है। ...